spot_img

तीन बच्चों के सनकी पिता ने चाकू घोंप कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर खुद का भी काटा गला, चिल्लाते हुए निकला घर से…

spot_img
- Advertisement -

कैमूर से एक बड़ी खबर है जहां घरेलू विवाद में पति धर्मेंद्र शाह ने अपनी ही पत्नी सुनीता देवी की हत्या कर दी और फिर खुद का भी गला काट लिया, जिसे जख्मी हलात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है।

- Advertisement -

घटना कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के खरहना गांव की है। जहां पति ने चाकू मारकर अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद भी जख्मी हालत में घर से बाहर निकला जिसे देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

- Advertisement -

मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया। वहीं, पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  ‘ मेरे भाई के साथ करती थी...’, होश में आते ही बोला Darbhanga में 4-4 खून करने वाला – बच्चों को लेकर भी कह दी बड़ी बात, पढ़िए Darbhanga Murder Case में कबूलनामा

जानकारी के अनुसार,घरेलू विवाद में पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। फिर खुद का भी गला काट लिया, जिसे जख्मी हलात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है।

पति-पत्नी की उम्र 30 से 35 साल बताई जा रही है। दो बेटी और एक बेटा है। इन सबकी उम्र 10 साल से कम बताई जा रही है। गांव पर पति-पत्नी और तीनों बच्चे रहते थे। बाकी सदस्य कोलकाता में रहकर काम करते हैं। घटना के बारे में कोई खुलकर बताने को तैयार नहीं है।

लोगों ने बताया कि धर्मेंद्र को नशा करने और गांजा पीने की आदत थी। पत्नी की चाकू से मारकर हत्या करने के बाद जब वह अपने कटे हुए गले के साथ दरवाजा खोलकर बाहर निकलकर चिल्लाने लगा तो लोगों को पता चला।

बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद को लेकर उनके घर में कलह हो रही थी। तीन दिन पहले ही इस मामले में पंचायत भी हुई थी जिससे पति बहुत परेशान था और तंग आकर उसने पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद का भी गला काट लिया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Board Grievance System BSEB छात्रों को बड़ी राहत | अब एक ही जगह होगा शिकायतों का समाधान | शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शुरू किया Single Window शिकायत निवारण केंद्र

हालांकि पुलिस अभी घटना के पीछे के कारणों के बारे में कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है।, लेकिन ग्रामीणों की माने तो घायल पति का एक भाई भी है जो की कोलकाता में रहता है।

जमीनी विवाद को लेकर दोनों में कलह हो रही थी। कुछ दिन पहले ही दोनों इस मामले में पंच और सरपंच के पास भी गए थे। बताया जा रहा है कि जमीनी बंटवारे को लेकर तीन दिन पहले ही पंचायत से लौट थे और अब ऐसी घटना को अंजाम दे दिया।

यह भी पढ़ें:  Public Grievance Portal: बिहार में आम लोगों की शिकायतें होंगी तुरंत दूर, राजस्व विभाग का बड़ा कदम! मंत्री दिलीप जायसवाल की पहल -Portal की मॉनिटरिंग के लिए 9 अधिकारी तैनात

जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद को लेकर उनके घर में कलह हो रही थी। तीन दिन पहले ही इस मामले में पंचायत भी हुई थी, जिससे पति बहुत परेशान था और तंग आकर उसने पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद का भी गला काट लिया।

कुदरा थानाध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल  ने बताया कि यह मामला पारिवारिक विवाद का है। हिरासत में लेकर पति का इलाज कराया जा रहा है। तहकीकात की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का राशिफल: गुरुवार, 21 मई को इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल

आज का राशिफल: गुरुवार, 21 मई का दिन कुछ राशियों के लिए जहां तरक्की...

‘ मेरे भाई के साथ करती थी…’, होश में आते ही बोला Darbhanga में 4-4 खून करने वाला – बच्चों को लेकर भी कह...

Darbhanga Murder Case: बिहार के दरभंगा में पत्नी और तीन बच्चों की निर्मम हत्या...

Bihar Constable Exam: 16 लाख से अधिक उम्मीदवार, सरकार का बड़ा कदम, जानिए

Bihar Constable Exam: बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए...

‘समधिनिया पर हमला हुआ, अब तोहरो पर होगा…’ केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी को सरेआम धमकी, Video Viral होने के बाद एक्शन में पुलिस!

गया: पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी पर सरेआम हमला करने की धमकी...