spot_img

नए साल के पहले दिन लगा महंगाई का झटका: एलपीजी सिलेंडर 25 रुपए महंगा

spot_img
- Advertisement -

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं विपणन कंपनियों ने नए साल के पहले दिन एलपीजी उपभोक्ताओं को झटका दिया है। तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपये प्रति सिलेंडर तक का इजाफा किया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि घरेलू रसोई गैस के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। कमर्शियल गैस की नई दरें रविवार से लागू हो गई हैं।

- Advertisement -

यह वृद्धि 24 रुपये से लेकर 25.5 रुपये तक हुई है। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 25 रुपये की वृद्धि होने के बाद दिल्ली में सिलेंडर का दाम 1769 रुपये हो गया है।

- Advertisement -

वहीं, कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 24 रुपये की तेजी देखने को मिली है और 1869.5 रुपये हो गए हैं। मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 25 रुपये का इजाफा हुआ है और दाम 1721 रुपये हो गए हैं और चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 25.5 रुपये बढ़कर सिलेंडर के दाम 1917 रुपये हो गए हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Nitish Kumar News: नीतीश कुमार हाउस शिफ्ट पूर्व CM ने छोड़ा CM आवास, 7 सर्कुलर रोड बना नया ठिकाना, जानिए क्यों?

 

वहीं सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 1053 रुपये है। कोलकाता में 1079 रुपये हैं। मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 1052.50 रुपये प्रति सिलेंडर हैं। वहीं चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 1068.50 रुपये चुकानें होंगे। पढ़िए पूरी खबर

राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 1769 रुपये, कोलकाता में 1870 रुपये, मुंबई में 1721 रुपये और चेन्नई में 1917 रुपये हो गई है। गौरतलब है कि इससे पहले तेल कंपनियों ने नवंबर में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 115.50 रुपये की कटौती की थी।

कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई भी बदलाव नहीं किया है। आखिरी बार 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 6 जुलाई, 2022 को बदलाव गया था। फिलहाल राजधानी दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 1053 रुपये, मुंबई में 1052.5 रुपये, कोलकाता में 1079 रुपये और चेन्नई में 1068.5 रुपये प्रति सिलेंडर की दर से मिल रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: बीजेपी पॉलिटिक्स मॉडल: सम्राट चौधरी ने टोपी पहनने से किया इनकार, बिहार में सेट किया नया राजनीतिक फॉर्मूला

बीजेपी पॉलिटिक्स मॉडल: बिहार की सियासत में इन दिनों 'टोपी' पर बड़ी बहस छिड़ी...

Darbhanga News: दरभंगा में साइबर फ्रॉड, बैंक मैनेजर बनकर महिला से 2.76 लाख की ठगी, पढ़िए कैसे हुआ साइबर फ्रॉड?

साइबर फ्रॉड: दरभंगा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बैंक मैनेजर...

Darbhanga BIG News: दरभंगा व्यवसायी की संदिग्ध मौत, होटल में मिली लाश, दो दिन से बंद था कमरा, पढ़िए दुर्गंध और कई सवाल!

Darbhanga Businessman Death: दरभंगा के एक होटल में कारोबारी का शव मिलने से सनसनी...