spot_img

NIA की नजर अब Darbhanga और Madhubani के स्लीपर सेल पर, खुले कई राज

spot_img
- Advertisement -

एनआईए के राज्य सचिव रियाज मारूफ उर्फ बबलू की मोतिहारी में गिरफ्तारी के बाद मुजफ्फरपुर और मोतिहारी पुलिस की हलचल काफी तेज हो गई है। जांच एजेंसी संगठन के जुड़े सभी संभावित ठिकानों की तलाश में जुटी है। एनआईए, एटीएस व जिला पुलिस संयुक्त तौर पर मोतिहारी व मुजफ्फरपुर जिले के कई इलाकों में छापेमारी कर रही है।

- Advertisement -

हालांकि, अभी तक टीम को इस मामले में कुछ हाथ नहीं लगा है। इस बीच एनआईए अब उसे रिमांड पर लेने की तैयारी में है। वहीं, बबलू ने पूछताछ में राष्ट्रीय जांच एजेंसी को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी है।

- Advertisement -

बीते शनिवार को मोतिहारी पुलिस ने चकिया के सुभाष चौक के पास घेराबंदी कर रियाज को गिरफ्तार किया था। वो बाजार में मछली खरीदने के लिए पहुंचा था। गिरफ्तारी के बाद मोतिहारी के एसपी कांतेश मिश्रा ने भी उससे करीब ढाई घंटे तक पूछताछ की थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  "हमें जान का खतरा" हो गया घमासान सामने आया तेजू भैया के PA मोतीलाल की वाइफ का पहला बयान

उसने पूछताछ में बताया कि वह साऊदी अरब में छह साल तक रहा। आज भी उसका भाई वहीं रहता है। संगठन को मजबूत करने के लिए चार साल पहले केरल गया था।

बताया गया है कि पीएफआई पर प्रतिबंध लगने के बावजूद रियाज संगठन के विस्तार में लगा रहा। फुलवारी शरीफ और बरुराज में एफआईआर दर्ज होने के बाद भी उसने दरभंगा,

मुजफ्फरपुर, मधुबनी, पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण में बैठक कर संगठन से सैकड़ों युवकों को जोड़ा। उसने जांच एजेंसी को बताया है कि मुजफ्फरपुर के बरुराज और दरभंगा में संगठन से जुड़े युवकों के लिए ट्रेनिंग कैंप भी आयोजित किया। साथ ही नेपाल की सीमाई क्षेत्रों में भी कई कैंप आयोजित किए।

यह भी पढ़ें:  सॉल्वर गैंग पर मेहरबानी: NEET परीक्षा में चौंकाने वाला खेल! ब्लैकलिस्टेड कंपनी को मिली बायोमेट्रिक की जिम्मेदारी, क्या है इसकी वजह?

जानकारी के अनुसार, 19 जुलाई को रियाज उर्फ बबलू का राइट हैंड याकूब भी गिरफ्तार हो चुका है। वो चकिया में ट्रेनिंग कैंप चलाता था। याकूब की निशानदेही पर 5 अगस्त को पीएफआई के दो सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया था। उनकी पहचान शाहिद रजा और फैसल अली उर्फ मो. कैफ के रूप में हुई थी।

एनआईए की पूछताछ में रियाज ने बताया कि मेहसी निवासी याकूब खान उर्फ सुल्तान उर्फ उस्मान के माध्यम से 2020 में वह पीएफआई से जुड़ा था, जिसने उसे बिहारशरीफ निवासी शमीम अख्तर से मिलवाया। बाद में उसे संगठन में वाइस प्रेसिडेंट की जिम्मेवारी दी गई।

पीएफआई प्रतिबंधित होने के बाद रियाज ने दरभंगा, मधुबनी के मो. तौसीफ, बरुराज के बेलाल अहमद व कादिर अंसारी के साथ मिलकर संगठन विस्तार के लिए स्लीपर सेल की भांति दो दर्जन के करीब बैठकें किया।

उसने बताया है कि नए युवकों को पीएफआई से जोड़ने के लिए पहले धार्मिक आयोजन किया जाता है, जिसमें क्रूर और अत्याचार का वीडियो क्लिप दिखाकर युवाओं की भावनाओं को भड़काया जाता है। फिर उनका वाट्सएप ग्रुप बनाकर लगातार उन्हें ऐसा वीडियो और वाॅयस मैसैज भेजा जाता है।

यह भी पढ़ें:  TMC Crisis: अध्यक्ष भी नहीं रहीं ममता? अरूप रॉय बन गए पार्टी अध्यक्ष, जानिए बंगाल में क्या हो रहा है?

जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि रियाज के अनुसार बिहार के नेपाल सीमा से सटे करीब पांच जिलों में पीएफआई के लोग क्रियाशील हैं, जो स्लीपर सेल के रूप में काम कर रहे हैं। उन्हें चिह्नित कर पकड़ने के लिए स्थानीय पुलिस और एनआईए लगातार छापेमारी कर रही है।

प्रभारी एसएसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि 2022 के सितंबर के समय पीएफआई को प्रतिबंधित ऑर्गेनाइजेशन घोषित कर दिया या था। उसके बाद प्रारंभिक रूप से जो लोग पकड़े गए। उनके बयान के आधार पर कुछ ऑपरेशन चलाए गए थे।

इसमे कुछ कांड दर्ज भी किया गया था। इनमे से एक कांड जिले के बरूराज थाना में दर्ज हुआ था। शुक्रवार को मोतिहारी पुलिस ने चकिया से पीएफआई से जुड़े हुए एक शख्स की गिरफ्तारी की गई थी। वो हमारे कांड में भी वांछित था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भोजपुर एनकाउंटर: 5 पुलिसकर्मियों पर FIR, थानाध्यक्ष भी नहीं बख्शे गए, न्याय की आस जगी!

Bihar Police: भोजपुर के शाहपुर में भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। मृतक की मां की शिकायत पर 5 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज हुई है।#BiharPolice,#BhojpurNews,#EncounterCase

बड़ी खबर! 1 जुलाई से बदल रहे हैं ये 4 नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

July Rule Change: जुलाई की पहली तारीख से आम लोगों की जिंदगी से जुड़े 4 बड़े नियम बदल जाएंगे। आधार अपडेट अब मुफ्त होगा, LPG और CNG के दाम तय होंगे, जबकि HDFC क्रेडिट कार्ड के लाउं#JulyRuleChange,#AadhaarUpdate,#LPGPrice

CUET UG 2026 रिजल्ट जारी! लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, देखें अपना स्कोरकार्ड

CUET UG Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET UG 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है, अब वे आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर अपना स#CUETUGResult,#NTAExam,#BiharStudents

IPL में बड़ा उलटफेर! 12 करोड़ का नुकसान… घरवापसी को तैयार ऋषभ, कुलदीप लखनऊ में, जानिए

Rishabh Pant Delhi Capitals: आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी हुई है, लेकिन इस ट्रेड के कारण उन्हें 12 करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ है। कुलदीप यादव अब लखनऊ सुपर जा#RishabhPant,#DelhiCapitals,#IPLCricket