spot_img

बिहार में अभी ठंड का मजा लीजिए… 16 के बाद और पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 4 डिग्री पारा गिरेगा

spot_img
- Advertisement -

बिहार में एक बार फिर से ठंड बढ़ने वाली है। राज्य में वापस से शीतलहरी देखने को मिल सकता है। यह बातें मौसम विभाग द्वारा कही जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 16 जनवरी से लेकर 20 जनवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। उत्तर बिहार के 19 जिलों में अगले दो दिनों तक अत्यधिक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। राजधानी समेत अन्य जिलों में मध्यम दर्जे के कोहरे छाए रहेंगे।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,न्यूनतम तापमान औसत 8 से 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। आने वाले दिनों में इस स्थिति में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 16 जनवरी से 20 जनवरी के बीच दिन और रात के समय के तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे राज्य के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर की स्थिति पैदा हो सकती है।

- Advertisement -

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, 16 जनवरी के बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में भारी गिरावट की संभावना है। इनके प्रभाव से पटना सहित 20 जिले 20 जनवरी तक शीतलहर की चपेट में आएंगे। मौसम विज्ञानी की मानें तो प्रदेश में बर्फीली पछुआ हवा का प्रभाव अधिक होने के कारण पटना समेत मध्य व दक्षिण बिहार में कड़ाके की ठंड का विशेष असर देखने को मिल सकता है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar News: 56 करोड़ से बदलेगी सोन नहर की सूरत, Bihar Irrigation Project से लाखों किसानों को होगा फायदा!

दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल सकता है। किन्हीं जिलों में इसके बाद भी इसका असर देखने को मिल सकता है। दरअसल, मौसम विभाग ने बताया कि शीत लहर का यह दौर ठंडी आर्कटिक उत्तर पश्चिमी जेट स्ट्रीम के संचलन से जुड़ा है। जो उत्तर भारत से होकर गुजर रहा है। इसका असर चार पांच दिनों तक पूरे राज्य में दिखेगा। मौसम की ताजा स्थिति को देखते हुए 16 से 20 तक लोगों से उचित सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

माैसम विभाग ने विशेष मौसम परामर्श जारी कर कहा है कि प्रदेश के अधिकतर जिलों में औसत न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट होगी। न्यूनतम तापमान चार से छह डिग्री के बीच आ सकता है। वहीं मौजूदा अधिकतम तापमान गिरकर 14 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है।

 

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले बदलावों का असर मनुष्य के साथ पशु और फसलों पर भी पड़ सकता है। अभी राज्य भर में दिन का औसत तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच है, जबकि रात का तापमान आठ से 12 डिग्री के बीच है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: बीजेपी पॉलिटिक्स मॉडल: सम्राट चौधरी ने टोपी पहनने से किया इनकार, बिहार में सेट किया नया राजनीतिक फॉर्मूला

बीजेपी पॉलिटिक्स मॉडल: बिहार की सियासत में इन दिनों 'टोपी' पर बड़ी बहस छिड़ी...

Darbhanga News: दरभंगा में साइबर फ्रॉड, बैंक मैनेजर बनकर महिला से 2.76 लाख की ठगी, पढ़िए कैसे हुआ साइबर फ्रॉड?

साइबर फ्रॉड: दरभंगा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बैंक मैनेजर...

Darbhanga BIG News: दरभंगा व्यवसायी की संदिग्ध मौत, होटल में मिली लाश, दो दिन से बंद था कमरा, पढ़िए दुर्गंध और कई सवाल!

Darbhanga Businessman Death: दरभंगा के एक होटल में कारोबारी का शव मिलने से सनसनी...