अप्रैल,29,2024
spot_img

दुष्कर्म की गंध लेकर दुष्कर्मी थानाध्यक्ष 20 दिनों से फरार, पुलिस की टेक्निकल सेल पड़ी है पीछे, लोकेशन की तलाश

spot_img
spot_img
spot_img

किशनगंज का दुष्कर्मी थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला अब भी फरार है। दुष्कर्मी इस दारोगा की गिरफ्तारी के लिए लगातार इसके लोकेशन की तलाश हो रही है। पुलिस की टेक्निकल सेल इसमें जुटी है लेकिन नीरज लगातार लोकेशन बदल रहा है।

जानकारी के अनुसार,किशनगंज में एक दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप है। यूपी की पीड़ित महिला अपने पति की तलाश में यूपी के अंबेडकर नगर से किशनगंज के टेढ़ागाछ पहुंची थी। यहां वर्दी की आड़ में पुलिस वाले ने मुखिया के साथ मिलकर आठ दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया।

उससे कपड़े धुलवाए। उसे घर में बंधक बनाए रखा। मुख्य आरोपी दरोगा नीरज कुमार निराला टेढ़ागाछ थाने में ही वारदात को अंजाम दिया।

इतना ही नहीं दरोगा ने पीड़िता से 2 लाख रुपए की रंगदारी भी वसूली। DSP रैंक के अधिकारी की जांच में महिला के आरोप सही पाए गए हैं। किशनगंज एसपी इनामुल हक ने दरोगा को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही दोनों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। घटना से बाद से आरोपी दरोगा और मुखिया दोनों फरार हैं।

ये घटना किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ थाने में घटित हुई है। घटना के बाद पूरा पुलिस महकमा शर्मसार है। थानाध्यक्ष के पद पर बैठे इस शख्स की दरिंदगी से पूरा पुलिस विभाग शर्मसार है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News | Gopalganj News | चुनाव ड्यूटी में Supaul जा रहे जवानों की बस में कंटेनर ने मारी ठोकर, 3 जवानों की मौत, 12 से अधिक जख्मी

एसपी डॉ. इनामुल हक मेंगनू के आदेश पर टेढ़ागाछ थाना काण्ड संख्या 39/23 के तहत मामला दर्ज किया गया। दारोगा पर धारा 343, 376B, 384 , 385, 34 आदि लगाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला घटना के बाद से फरार है। एक और आरोपी मुखिया पुत्र मनोज कुमार यादव भी फरार है। एक अन्य सहयोगी ड्राइवर की गिरफ्तारी हो चुकी है।

मगर, महिला से दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर आरोप में प्राथमिकी दर्ज होने के 20 दिनों बाद भी आरोपी दारोगा अब भी फरार चल रहे है। पुलिस को भी आरोपी दारोगा का अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | मैं शौचालय विद्यालय का छात्र हूं...मधेपुर स्कूल का 10 सालों में विकास...पीपल के पेड़ से शौचालय की गेट पर शिफ्ट...

वहीं, डाकपोखर पंचायत के आरोपी मुखिया प्रतिनिधि को भी अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए एसपी डॉ. इनाम उल हक मेगनु के द्वारा गठित एसआईटी की टीम भी लगातार छापेमारी कर रही है।

बताया जाता है कि आरोपी दारोगा की ओर से न्यायालय में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की गई थी। जिसकी सुनवाई के लिए तिथि निर्धारित की गई थी। जिसमें जमानत याचिका खारिज कर दिया गया था। इसके बाद आरोपी दारोगा की मुश्किलें और भी बढ़ गई है। इधर आरोपी दारोगा अब तक पुलिस को लगातार चकमा दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News| Gaighat Crime News| गायघाट में युवक की गला रेतकर हत्या

अब इनकी मुश्किलें भी बढ़ने वाली है। पिछले 20 दिनों से एसआईटी अलग अलग स्थानों में छापेमारी कर रही है। पुलिस की टेक्निकल सेल भी लगातार लोकेशन तलाश रही है। इस प्रकरण में पुलिस लगातार अपनी ओर से प्रयास कर रही है।

फिलहाल टीम के हाथ अबतक खाली है। आरोपी थानाध्यक्ष मामले में पुलिस अब भी कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है।

उल्लेखनीय है कि आरोपी थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला व डाकपोखर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोज यादव के विरुद्ध 20 दिन पूर्व दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज करवाया गया था। इसके बाद मामला चर्चा में आया था।

एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ठाकुरगंज सर्किल इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें