spot_img

छोटे शहर की बड़ी स्टार, रति अग्निहोत्री

spot_img
- Advertisement -

ठवें दशक की शुरुआत में हिन्दी फिल्मों के दर्शकों के लिए नए सितारों से सजी एक फिल्म आई। नाम था एक दूजे के लिए। यह फिल्म एक तमिल युवा, वासु (कमल हासन) और एक उत्तर भारतीय लड़की, सपना (रति अग्निहोत्री) के बीच प्रेम पर आधारित है। दोनों बिल्कुल अलग पृष्ठभूमि से आते हैं और एक-दूसरे की भाषा भी मुश्किल से समझ, बोल पाते हैं।

- Advertisement -

जब वासु और सपना अपने प्यार का इज़हार करते हैं, तो उनके घरों में कोहराम मच जाता है। यह फिल्म दुखांत प्रेम कहानी थी, जिसने उस दौर के युवाओं को खूब प्रभावित किया। सपना की भूमिका को जीने वाली रति अग्निहोत्री की यह पहली हिंदी फिल्म थी, और इससे वे दर्शकों के दिल में उतर गईं।

- Advertisement -

रति अग्निहोत्री का जन्म 10 दिसंबर 1960 को उत्तर प्रदेश के बरेली में एक रूढ़िवादी पंजाबी ब्राह्मण परिवार में हुआ था। (अभिनेता अतुल अग्निहोत्री रति के चचेरे भाई हैं, जो सलमान खान के बहनोई भी हैं) परिवार में अभिनय की अनुमति नहीं थी, इसलिए रति को करियर के शुरुआती दौर में काफी संघर्ष करना पड़ा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  सुपरस्टार गौरव खन्ना की शादी टूटी! पत्नी अकांक्षा ने दुनिया से छिपाई थी ये बात, अब सामने आया सच

मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में जहां कई लोग मौका तलाशते रह जाते हैं, वहीं रति अग्निहोत्री ने कम उम्र में ही बड़ी सफलता हासिल की और छोटे शहर की लड़कियों के लिए प्रेरणा बन गईं।

उन्होंने 10 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी16 वर्ष की उम्र में चेन्नई शिफ्ट होना उनके करियर का टर्निंग पॉइंट बना। स्कूल प्ले में अभिनय करते देखकर मशहूर डायरेक्टर भारती राजा ने उन्हें फिल्म में मौका दिया

यह भी पढ़ें:  NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

रति ने अपनी पहली फिल्म ‘पुदिया वरपुकल’ (1979) में काम किया, जो सुपरहिट रहीभाग्यराजा ने उन्हें तमिल भाषा सिखाई और रति रातोंरात स्टार बन गईं। उन्होंने हिंदी डेब्यू से पहले दक्षिण की भाषाओं में 30 से अधिक फिल्में कर ली थीं और रजनीकांत, कमल हासन, चिरंजीवी, नागेश्वर राव जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया।

एक दूजे के लिए (1981) साउथ फ़िल्म मारो चरित्र की रीमेक थी। निर्देशक के मन में संशय था कि रति इसे कर पाएंगी या नहीं, लेकिन रति ने अपने अभिनय से सभी को प्रभावित किया। इस फिल्म के बाद कमल हासन को भी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पहचान मिली और रति को बड़े पैमाने पर हिंदी फिल्मों में काम मिला

उन्होंने करीब 50 हिंदी फिल्मों में अभिनय किया। उनकी शौकीन, स्वामी दादा, कुली, रिश्ता कागज का, मजदूर, तवायफ, हुकूमत, ज़लज़ला जैसी फिल्में काफी चर्चित रहीं।

यह भी पढ़ें:  आप भी हो सकते हैं शिकार! दरभंगा में BJP अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना का WhatsApp हैक!, साइबर अपराधियों ने मांगे पैसे; पुलिस ने दिया अलर्ट, पढ़िए

9 फरवरी 1985 को रति ने आर्किटेक्ट अनिल वीरवानी से शादी की और फिल्मों से दूरी बना ली। लेकिन शादी के बाद उनका जीवन सुखद नहीं रहा। उन्होंने पति पर प्रताड़ना के आरोप लगाए और अलग हो गईं।

2001 में उन्होंने फिल्मों में वापसी की और काजोल की मां का किरदार ‘कुछ खट्टी कुछ मीठी’ में निभाया। इसके बाद उन्होंने हम तुम, क्यों हो गया ना, देव, सोचा न था जैसी फिल्मों में काम किया। टीवी और नाटकों में भी सक्रिय रहीं।

रति के बेटे तनुज वीरवानी भी अभिनेता हैं। रति आज भी अच्छे प्रोजेक्ट्स में काम करती हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म तवायफ में वेश्या का किरदार उनके करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण रोल थाउन्हें बॉडी लैंग्वेज से लेकर हावभाव तक सीखना पड़ा, जो उनकी पर्सनैलिटी से बिल्कुल अलग था। वे इस किरदार को आज भी सबसे कठिन मानती हैं

अब रति मां के किरदार आसानी से निभाती हैं, क्योंकि वह खुद एक मां हैं और इन किरदारों से भावनात्मक रूप से जुड़ पाती हैं

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में जमीन खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर: अब रजिस्ट्री के लिए ये 3 नियम जानना बेहद जरूरी!

Bihar Land Registration: बिहार सरकार ने भूमि निबंधन प्रणाली में बड़े बदलाव किए हैं। अब जमीन के न्यूनतम सरकारी मूल्य (सर्किल रेट) संशोधित हो गए हैं और ऑनलाइन सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया#BiharLandRegistration,#BiharCircleRate,#PropertyRulesBihar

सीवान में दोस्त को यज्ञ के बहाने बुलाकर मारी थी गोली! मुख्य आरोपी दबोचा, जानें पूरा मामला

Siwan Crime News: सीवान में 25 जून को दोस्त को यज्ञ देखने के बहाने बुलाकर गोली मारने के मामले में मुख्य आरोपी रवि कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसके पास से देशी#SiwanCrime,#BiharPolice,#AccusedArrested

Bihar Board Exam: 9वीं से 12वीं की तिमाही परीक्षा की तारीखें आईं, 1 जुलाई से शुरू होंगे एग्जाम!

Bihar Board Exam: बिहार बोर्ड ने नौवीं से 12वीं तक की त्रैमासिक परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है। 1 जुलाई से 6 जुलाई तक होंगी परीक्षाएं, 11 जुलाई तक आएगा परिणाम। छात्रों के#BiharBoardExam,#QuarterlyExams,#BiharEducation

CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला: अब हर महीने इस दिन…आपके गांव आएंगे ‘नेता जी’, सीधे सुनेंगे आपकी समस्या, जानिए

Bihar Gram Sabha: बिहार सरकार ने ग्रामीण विकास और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए हर महीने ग्राम सभा बैठकें अनिवार्य की हैं। अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री और अधिकारी सीधे गांवों म#BiharGramSabha,#SamratChoudhary,#RuralDevelopment