spot_img

माही भाई का सिग्नेचर है, उसके ऊपर मैं कहां से घुस जाऊं…? किया ऑटोग्राफ देने से इनकार

spot_img
- Advertisement -

टीम इंडिया (Team India’) के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishaan Kishan) ने मोबाइल फोन पर एमएस धोनी के सिग्नेचर (Signature of MS Dhoni) के आगे अपना ऑटोग्राफ देने से इनकार कर दिया। इससे शायद उस क्रिकेट फैन को थोड़ा बुरा लगा हो, लेकिन उन्होंने ऐसा करके लाखों दिलों को जीत लिया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें लोग ईशान किशन की तारीफ कर रहे हैं।

- Advertisement -

24 साल के ईशान किशन ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था। 10 दिसंबर को बांग्लादेश के खिलाफ चटोग्राम में उन्होंने इस उपलब्धि को हासिल किया था और वे कुछ दिनों के बाद ही रणजी ट्रॉफी में खेलते नजर आए थे। वे रणजी ट्रॉफी 2022-23 के सीजन में झारखंड की टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna News: भागलपुर विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त पुल पर बेली ब्रिज और ट्रस ब्रिज का जल्द होगा निर्माण, युद्धस्तर पर काम, पढ़िए -सचिव पंकज पाल की हाई लेबल मीटिंग...मरम्मत, डिजाइन और ट्रैफिक बहाल करने के टाइमलाइन!

दरअसल, एक प्रशंसक ने ईशान किशन को अपना फोन पकड़ाते हुए उस पर ऑटोग्राफ देने का आग्रह किया था। ईशान इसके लिए तैयार थे, लेकिन जब उन्होंने देखा कि वहां पर पहले से ही एमएस धोनी का ऑटोग्राफ है तो उन्होंने विनम्रता से जवाब दिया कि वह भारत के पूर्व कप्तान के हस्ताक्षर के बगल में ऑटोग्राफ देने के स्तर तक नहीं पहुंचे हैं। इसलिए उन्होंने अपने सिग्नेचर नीचे किए।

यह भी पढ़ें:  Bihar News: सम्राट Cabinet का बड़ा Decisions: बिहार कैबिनेट के 20 बड़े फैसले, AI मिशन से लेकर E-वोटिंग तक सब कुछ

 

रणजी ट्रॉफी के मैच के दौरान के ही एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फैन उनसे आग्रह कर रहा है कि वे अपना ऑटोग्राफ उसके फोन पर दें, लेकिन ईशान किशन ने जैसे ही देखा कि फैन धोनी के सिग्नेचर के ऊपर उनका ऑटोग्राफ चाहता है तो उन्होंने इसके लिए मना कर दिया, लेकिन ईशान ने फैन का दिल रखने के लिए धोनी के सिग्नेचर के नीचे अपना ऑटोग्राफ दिया।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार के सरकारी दफ़्तर में अब ऑनलाइन मिलेगी छुट्टी, HRMS से पड़ेगा अवकाश आवेदन!

वीडियो में सुना जा सकता है, ईशान किशन कह रहे हैं, “माही भाई का सिग्नेचर है, उसके ऊपर मैं कहां से घुस जाऊं? हम लोग अभी उतना पहुंचे नहीं वहां पर जहां, धोनी के ऑटोग्राफ के साथ अपना ऑटोग्राफ दें। मैं नीचे कर देता हूं, ठीक है।” धोनी और ईशान किशन दोनों झारखंड के रहने वाले हैं। ईशान ने कुछ समय पहले भी पूर्व भारतीय कप्तान की प्रशंसा की थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: रवींद्रनाथ टैगोर के प्रकृति प्रेम, मानववाद और शिक्षा दर्शन पर मिथिला विश्वविद्यालय में गुरुदेव के शाश्वत संदेश को वर्तमान पीढ़ी का दार्शनिक...

रवींद्रनाथ टैगोर जयंती: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती...

रामनगर विधायक नंदकिशोर राम ने ली शपथ, बिहार कैबिनेट में 21 साल बाद चंपारण का जलवा

रामनगर विधायक: चंपारण की सियासत में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। मुख्यमंत्री...

Lakhisarai Arrest: एससी-एसटी एक्ट का फरार शराब के नशे में दबोचा गया, न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

Lakhisarai Arrest: लखीसराय से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने एससी-एसटी...