spot_img

पुलिस वर्दी पर लगा मर्डर करने का दाग…बेटे ने कहा-मेरे पिता को पहले पुलिस ने छत से नीचे फेंका फिर थाने में लेजाकर जमकर पीटा…डीलर की हत्या के खिलाफ बवाल

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव मे एक राशन डीलर केदार सिंह की मौत हो गई है। इसका आरोप किसी अपराधी पर नही बल्कि पुलिस पर ही लगाया जा रहा है। राशन डीलर को उसी के दो मंजिला घर की छत से पुलिस ने नीचे फेंक दिया और घसीटते हुए थाने ले गई। बाद में हालत खराब होने के कारण डीलर की मौत हो गई। केदार के बेटे ने मामले में सीधे-सीधे थाने के पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाया है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, थाने में पिटाई से हुई हत्या के बाद लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर गया है और प्रदर्शन शुरू हो गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बड़ा खुलासा: पटना में IGIMS की मुफ्त दवाएं मेडिकल स्टोर पर बेची जा रहीं थीं! जानिए कैसे हुआ रैकेट का पर्दाफाश?

बताया गया कि पिपरा थाना कल देर रात कुंवरपुर के एक डीलर केदार सिंह को गिरफ्तार करने गयी थी। आरोप है कि डीलर को गिरफ्तार करने से पहले पुलिस उसे बेरहमी से पीटने लगी लाख गुहार लगाने के बाद भी पुलिस नही मानी और आखिरकार डीलर जो अपने दो मंजिले मकान पर सोया था को उठाकर नीचे फेंक दिया और फिर उसे लाठी से पीटते और घसीटते हुए गाड़ी में लाद लिया और बाद में उसकी हालत नाजुक होते देख मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया जहां केदार सिंह की मौत हो गई।

- Advertisement -

केदार के बेटे ने इस मामले पर थाने के पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पहले पुलिस ने उन्हे छत से नीचे फेंका फिर उनका इलाज कराने के बजाए उन्हे थाने में रखकर उनकी पिटाई की गई। इस कारण उनकी मौत हो गई। वही इस घटना के विरूद्ध खिलाफ लोगों मे काफी गुस्सा है,लोग सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Kaimur Rohtas Airport: कैमूर-रोहतास के लिए CM Samrat का बड़ा ऐलान! बनेगा नया एयरपोर्ट, रोप-वे से बदलेगी तस्वीर |मुंडेश्वरी धाम को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान

जानकारी के अनुसार, पुलिस पिपरा थाना क्षेत्र मे कल देर रात कुंवरपुर के एक डीलर केदार सिंह को गिरफ्तार करने गयी थी। आरोप है कि डीलर को गिरफ्तार करने से पहले पुलिस उसे बेरहमी से पीटने लगी लाख गुहार लगाने के बाद भी पुलिस नही मानी और आखिरकार डीलर जो अपने दो मंजिले मकान पर सोया था को उठाकर नीचे फेंक दिया और फिर उसे लाठी से पीटते और घसीटते हुए गाड़ी में लाद लिया और बाद में उसकी हालत नाजुक होते देख मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया जहां केदार सिंह की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार डीलर केदार सिंह पर कोई पुराना केस चल रहा था, जिसमें पुलिस कार्रवाई करने पहुंची थी। वहीं परिजनों के मुताबिक जिस केस में पुलिस डीलर को गिरफ्तार करने गई थी उस केस में पहले ही डीलर को बेल मिल चुका था।परिजनों के मुताबिक पुलिस केस को रफा दफा करने में जुटी है। वहीं डीलर पुत्र ने एसपी ,डीआईजी सहित मानवाधिकार आयोग को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है।वही दूसरी ओर पुलिस कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Education News: सरकार का बड़ा फैसला? शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी बोले- बंद कर देंगे सभी कोचिंग सेंटर |पढ़िए ‘ स्पष्ट ‘

Bihar Education Minister: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने खान सर-रौशन आनंद विवाद पर सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर हिंसा जारी रही तो सभी निजी कोचिंग संस्थान बंद कर दिए जBiharEducation,KhanSirControversy,CoachingBan

Kaimur Rohtas Airport: कैमूर-रोहतास के लिए CM Samrat का बड़ा ऐलान! बनेगा नया एयरपोर्ट, रोप-वे से बदलेगी तस्वीर |मुंडेश्वरी धाम को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय...

Kaimur Rohtas Airport: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कैमूर के भभुआ में रोहतास-कैमूर के बीच नया एयरपोर्ट बनाने, मुंडेश्वरी धाम में रोप-वे शुरू करने और सभी प्रखंडों में मॉडल स्कू#SamratChaudhary,#BiharDevelopment,#KaimurRohtasAirport

Cough Syrup Sale Rules: बड़ा फैसला: अब गांवों में बिना लाइसेंस नहीं बिकेगा कफ सिरप | स्वास्थ्य मंत्रालय ने बदले नियम

Cough Syrup Sale Rules: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ड्रग्स रूल्स 1945 में संशोधन किया है। अब छोटे गांवों में भी बिना लाइसेंस के कफ सिरप की बिक्री नहीं होगी, जिससे जन स्वास्थ्य सुरक्CoughSyrupIndia,HealthMinistry,DrugRules

Bettiah News: बेतिया में निगरानी का बड़ा एक्शन: ‘जमाबंदी’ के नाम पर रिश्वत लेते क्लर्क दबोचा!

Bettiah News: बिहार के बेतिया में निगरानी विभाग ने अंचल कार्यालय के आरटीपीएस काउंटर पर तैनात क्लर्क राजकुमार मिश्रा को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।BettiahBribe,VigilanceRaid,BiharCorruption