spot_img

ठंड और शीतलहर के कारण 7 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसको देखते हुए पटना प्रशासन ने बड़ी घोषणा की है। पटना के सभी स्कूल नर्सरी से आठवीं तक अभी बंद रहेंगे। बढ़ती ठंड को देखते हुए पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा है कि पटना के नर्सरी से लेकर क्लास आठवीं तक के स्कूलों में सात जनवरी तक छुट्‌टी रहेगी।

- Advertisement -

इधर,

- Advertisement -

मुजफ्फरपुर में लगातार बढ़ते ठंड के प्रकोप को देखते हुए मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन ने सभी तरह के शिक्षण संस्थान को 7 जनवरी तक बंद करने का निर्देश जारी किया है।

- Advertisement -

जिलाधिकारी प्रणब कुमार ने आदेश निर्गत करते हुए कहा कि जिले में लगातार शीतलहर का प्रकोप जारी है और इससे बच्चे की सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ने की संभावना है जिसको देखते हुए जिले के सभी तरह के शिक्षण संस्थान को 7 जनवरी तक बंद किया जाता है।

आदेश के शत-प्रतिशत पालन कराने को लेकर जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी ज्ञान प्रकाश अनुमंडल पदाधिकारी पश्चिमी बृजेश कुमार जिला शिक्षा पदाधिकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी और जिले के सभी थानाध्यक्ष को सख्ती से आदेश पालन कार्य कराने का आदेश जारी किया गया है।

जानकारी के अनुसार, पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को कक्षा नर्सरी से आठवीं तक बंद करने का आदेश दिया। इससे पहले भी ठंड को लेकर डीएम ने 28 से 31 दिंसबर 2022 तक स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया था। अब डीएम ने सभी स्कूल संचालकों, प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि स्कूल में आठवीं तक कक्षाओं का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा।

जानकारी के अनुसार, पूरा बिहार इन दिनों शीतलहर की चपेट में है। ऐसे में जिला शिक्षा पदाधिकारी और सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को आदेश दिया गया है कि इस आदेश का अनुपालन कराने की जिम्मेदारी लें। जो स्कूल आदेश का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आठवीं कक्षा से ऊपर की कक्षाओं को स्कूल प्रबंधन अपने मुताबिक संचालित करेंगे।

यह भी पढ़ें:  Bihar Census 2027: बिहार में जनगणना का आगाज, CM सम्राट चौधरी ने किया शुभारंभ; पहली बार होगी पूरी तरह डिजिटल

जानकारी के अनुसार, इससे पहले शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने को सभी जिलों के डीएम के नाम पत्र लिखा था जिसमें बढ़ती ठंड को देखते हुए आगामी 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक स्कूलों को बंद रखने के लिए समीक्षा बैठक करने को कहा था। इसके बाद अब पटना के डीएम ने ठंड को देखते हुए स्कूल बंद रखने का यह फैसला लिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना मेट्रो: शहर की लाइफलाइन बनने जा रही पटना मेट्रो, 12 प्रमुख स्टेशनों को मिलेगा लाभ !

पटना मेट्रो: पटना में रहने वालों के लिए एक बड़ी खबर है! शहर की...

Bihar BJP में जल्द होगा बड़ा फेरबदल, 50% नए चेहरे; नई टीम पर मंथन तेज

Bihar BJP: बिहार की राजनीति में इन दिनों उथल-पुथल मची है, और अब बीजेपी...

Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट, जानें बाकी जगहों का हाल

Bihar Weather: बिहार के मौसम ने एक बार फिर अपनी चाल बदल ली है।...