spot_img

नीतीश कैबिनेट की मीटिंग खत्म, 7 एजेंडों पर लगी मुहर, कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, बिजली सब्सिडी का क्या हुआ?

spot_img
- Advertisement -

इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहांबिहार कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में कुल 7 एजेंडो पर लगी मुहर लगी है। आज एकबार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। पढ़िए बिजली सब्सिडी पर क्या हुआ…साथ में, कर्मचारियों को कौन सा बड़ा तोहफा मिला है। 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई। नीतीश कुमार की कैबिनेट ने इस बैठक में कुल 7 प्रस्तावों को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कैबिनेट की मीटिंग बुलाई थी। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

जानकारी के अनुसार, बैठक आज शाम 5:30 बजे से शुरू हुई। इसका नेतृत्व खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया।। बैठक में सभी विभागों के मंत्री मौजूद थे। नीतीश कैबिनेट की आज होने वाली बैठक में कई अहम एजेंडों पर मुहर लगने की संभावना थी, मगर सिर्फ सात ही एजेंडों पर मुहर लगी।

यह भी पढ़ें:  LPU में छात्रों का बवाल! लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में पुलिस पर पथराव, गाड़ियां फूंकी, एक दर्जन से ज्यादा घायल | CM Samrat ने बिहार के छात्रों को लेकर क्या किया -? पढ़िए - कथित दुष्कर्म

सभी की नजरें इस बैठक पर इस उम्मीद के साथ टिकी हुई थी कि शायद रोजगार को लेकर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। हालांकि अभी तक हुई कई कैबिनेट बैठकों में अलग-अलग विभाग में पद सृजन को लेकर निर्णय किए गए थे।

हाल ही में केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के डीए में चार फीसद की बढ़ोतरी की थी। उम्मीद थी कि नीतीश सरकार भी कैबिनेट की बैठक में डीए बढ़ाने पर फैसला ले सकती है। मगर, ऐसा नहीं हुआ। विकास के आकार तय किए गए हैं। पढ़िए क्या-क्या है एजेंडे में खास जिसपर लगी मुहर..

नीतीश कैबिनेट की आज हुई बैठक में वैशाली को पर्य़टन का केंद्र बनाने के लिए सुविधाएं विकसित करने का फैसला लिया गया। यह सेंटर 300 एकड़ एरिया में फैला होगा। इसके अलावा पटना में हाईकोर्ट के स्टाफ के लिए आवास बनाने के प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गई है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा वालों का बिजली बिल क्यों आया इतना ज्यादा? NBPDCL ने बताई असली वजह!

सीएम नीतीश कुमार ने कृषि योजना पर मुहर लगा दी है। सरकार इसे किसानों के हित में लाई गई योजना बता रही है। कहा जा रहा है कि इस नई स्कीम का लोकार्पण किसानों को आय बढ़ाने के लिए किया गया है। बता दें कि इस कैबिनेट की मीटिंग में लोग हाल में बढ़े बिजली बिल पर दी जाने वाली रियायत की घोषणा की उम्मीद कर रहे थे।

लेकिन, इस मीटिंग में सरकार की ओर से इस मामले पर घोषणा नहीं की गई। राज्य सरकार ने सूबे के किसानों की आय बढ़ाने के लिए नयी योजना लागू करने का भी फैसला लिया है। वैशाली में बन रहे बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय के डिजाइन व अन्य कामों के लिए 73 करोड़ जारी किए गए हैं। पढ़िए पूरी खबर

मुख्य सचिवालय स्थित कैबिनेट हॉल में हुई मीटिंग में कुल सात एजेंडों पर मुहर लगी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रामलखन सिंह यादव की जयंती हर साल 9 मार्च को बनाई जाएगी। बिहार कैबिनेट ने इस पर मुहर लगा दी है। रविवार को ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रामलखन सिंह यादव की जयंती को राजकीय समारोह के रूप में मनाने की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News दरभंगा में दहलाने वाली वारदात: कॉलेज से लौटी और ट्रक के आगे कूद गई युवती, फिर जो हुआ...

बैठक में अशोक स्तंभ के आसपास पर्यटन स्थल को और विकसित करने का फैसला किया गया। साथ ही, हाई कोर्ट के कर्मियों के लिए हाईटेक आवास, अदालत गंज में कर्मियों के लिए आवास बनाया जाएगा। किसानों के हित में नई स्कीम का लोकार्पण किया गया। इसमें किसानों को आय बढ़ाने के लिए सरकार नई स्कीम ला रही है। पढ़िए विस्तार में

बिहार कैबिनेट मे सात मुद्दों पर मुहर लग गई है लेकिन अभी बिजली सब्सिडी का इंतजार करना होगा। वैसे, कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला है। सरकार की ओर से सोमवार को बिहार विधानसभा की कार्रवाई खत्म होने के बाद कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया गया था।

बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की। सूत्रों के अनुसार इसमें वैशाली में हैरिटेज सेंटर बनाने से लेकर हाईकोर्ट कर्मचारियों को लिए आवास बनाने सहित सात मुद्दो पर मुहर लगी है। वैशाली में बनने वाला हैरिटेज सेंटर तीन सौ एकड़ एरिया में फैला होगा। इसके साथ ही, कृषि योजना पर कैबिनेट की मुहर लगी है। हालांकि, आमलोगों को बिजली बिल पर मिलने वाले सब्सिडी के कैबिनेट में पास होनी की उम्मीद थी। मगर ऐसा नहीं हुआ।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Shootout दरभंगा में हुई गोलीबारी: मुख्य आरोपी मो. आजाद दबोचा गया, पुलिस ने SIT बनाई!

Darbhanga Shootout: दरभंगा गोलीकांड में पुलिस ने एक और मुख्य आरोपी मोहम्मद आजाद उर्फ मोहम्मद चांद को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक तीन लोग पकड़े गए हैं, जबकि एसएसपी के नि #DarbhangaNews,#BiharCrime,#PoliceAction

Darbhanga Big Breaking दरभंगा स्नातक सीट पर जन सुराज का चौंकाने वाला फैसला, पूर्व घोषित की जगह अब इस दिग्गज को बनाया प्रत्याशी! जानिए...

Darbhanga Election News: जन सुराज ने दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अपने उम्मीदवार में बदलाव किया है। पार्टी ने डॉ. मोहम्मद इम्तियाज़ (नूरानी) को नया प्रत्याशी बनाया है, जो डॉक्टर, स #DarbhangaElection,#JanSuraj,#BiharPolitics

बड़ी खबर Bhagalpur में ‘सर्टिफिकेट ऑफिसर’? 71 अफसरों को मिला ये पावर, अब सरकारी पैसा तेजी से आएगा खजाने में | देखें लिस्ट

Bhagalpur DM: भागलपुर की डीएम अलंकृता पांडेय ने सरकारी राजस्व वसूली को तेज करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। 71 अधिकारियों को नीलाम पत्र पदाधिकारी की विशेष शक्ति दी गई है। #BhagalpurDM,#BiharRevenue,#AlankritaPandey

जीवन भर की कमाई गंगा में समाई! भागलपुर में नदी के कटाव ने मचाई तबाही, बेघर हुए सैकड़ों परिवार

Bihar River Erosion: भागलपुर में गंगा नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है, जिससे कसमाबाद गांव में एक दर्जन से ज्यादा घर नदी में समा गए हैं। ग्रामीण अपने हाथों से ही अपने घर तोड़कर सामा #BiharRiverErosion,#BhagalpurNews,#GangaKatau