
नालंदा से बड़ी खबर है जहां, हरनौत थाना इलाके के स्टेशन के पास रविवार की सुबह अपराधियों ने जमकर अंधाधुंध फायरिंग करते हुए एक युवक को निशाना बनाया। वारदात ने सनसनी फैला दी। फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। युवक हरनौत थाना इलाके के पंचशील नगर के स्व. बृजनंदन राम के पुत्र पीएचईडी कर्मी राजेश कुमार को गोली लगी है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, यह वारदात उस वक्त हुई हे जब आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हरनौत अपने गांव कल्यानबीघा आने वाले हैं. इसको लेकर पहले से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी फिर भी गोलीबारी होने से इलाके में दहशत पैदा हो गया है।
बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व राजेश की बीच किसी बात को स्थानीय लोगों से मारपीट और विवाद हुई थी। इसी खुन्नस में आज जब वह अपने दोस्त के साथ घूमने पटना जा रहा थे, तभी चार बाइक पर सवार करीब एक दर्जन अपराधी स्टेशन पर पहुंचे। उससे मारपीट करने लगे और फायरिंग कर दी। इसके बाद उसने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान अपराधियों ने फायरिंग की तब पीएचईडी कर्मी के बाएं हाथ की हथेली में गोली लग गई।
पीएचईडी कर्मी राजेश कुमार को फिलहाल गंभीरावस्था में बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। वहीं, बताया जा रहा है कि राजेश नए साल के मौके पर वह पटना ट्रेन से जाने के लिए हरनौत स्टेशन पहुंचा था। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उसे टारगेट किया।
वारदात के बाद स्थानीय थाना की पुलिस दल बल के साथ पहुंची। जख्मी राजेश को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल ले गई। बाद में बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। हरनौत थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तार होगी।







