spot_img

नए साल के अंत पुलिस में बड़े फेरबदल से…बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के SP बदले

spot_img
- Advertisement -

साल के अंतिम दिन बिहार के नए डीजीपी भट्‌टी ने बड़े फेरबदल से की है। आज बिहार में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसमें, पटना के पटना के सीनियर एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों अभी अपने पद पर बने रहेंगे। उन्हें सरकार ने पिछले दिनों प्रोन्नति दी थी, लेकिन कई पदाधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया है। इसको लेकर गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक कई जिलों के एसपी भी बदले गए हैं। इसमें रोहतास के एसपी रहे आशीष भारती को गया का नया सीनियर एसपी बनाया गया है जबकि कैमूर के एसपी रहे राकेश कुमार को मुजफ्फरपुर का सीनियर एसपी तैनात किया गया है।

- Advertisement -

नवादा के एसपी रहे गौरव मंगला अब सारण के नए एसपी होंगे। सारण के एसपी रहे संतोष कुमार को पुलिस अधीक्षक विशेष कार्य बल पटना के पद पर तैनात किया गया है। कांतिकेश कुमार मिश्रा को मोतिहारी का नया एसपी बनाया गया है। वे फिलहाल औरंगाबाद के एसपी थे। इसी तरह विनय तिवारी समस्तीपुर के नए एसपी होंगे। समस्तीपुर के एसपी के पद पर तैनात हृदयांश को समादेष्टा bmp-2 डेहरी के साथ-साथ समादेष्टा बिहार पुलिस सशस्त्र पुलिस महिला सासाराम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Nitish Kumar News: नीतीश कुमार हाउस शिफ्ट पूर्व CM ने छोड़ा CM आवास, 7 सर्कुलर रोड बना नया ठिकाना, जानिए क्यों?

गोपालगंज के एसपी रहे आनंद कुमार को भागलपुर का नया सीनियर एसपी बनाया गया है। इसके अलावा भोजपुर के एसपी संजय कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक आतंकवाद निरोधक दस्ता पटना के पद पर तैनात किया गया है।

नीरज कुमार सिंह का भी तबादला कर दिया गया है उनकी जगह हाल ही में प्रोन्नति हासिल करने वाले मनीष कुमार को बक्सर का नया एसपी नियुक्त किया गया है। पटना सेंट्रल के सिटी एसपी अंबरीश राहुल को नवादा का नया एसपी बनाया गया है जबकि पटना ग्रामीण के एसपी विनीत कुमार रोहतास एसपी होंगे। भागलपुर के सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात को गोपालगंज का नया एसपी बनाया गया है। पटना पूर्वी के सिटी एसपी प्रमोद कुमार यादव को भोजपुर का नया एसपी बनाया गया है।

जानकारी के अनुसार, भागलपुर के नगर पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात को गोपालगंज का एसपी, विनीत कुमार को रोहतास एसपी, सिटी एसपी पटना अंबरीष राहुल को नवादा का एसपी, नगर पुलिस अधीक्षक पटना प्रमोद कुमार यादव को भोजपुर एसपी,ए एसपी निगरानी मोहम्मद कासिम को अरवल का एसपी, अपर पुलिस अधीक्षक गया मनीष कुमार को पुलिस अधीक्षक बक्सर, अपर पुलिस अधीक्षक आर्थिक अपराध इकाई अमृत शेखर ठाकुर को रेल एसपी पटना, अपर पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा को पुलिस अधीक्षक कैमूर के पद पर पदस्थापित किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना मेट्रो: शहर की लाइफलाइन बनने जा रही पटना मेट्रो, 12 प्रमुख स्टेशनों को मिलेगा लाभ !

पटना मेट्रो: पटना में रहने वालों के लिए एक बड़ी खबर है! शहर की...

Bihar BJP में जल्द होगा बड़ा फेरबदल, 50% नए चेहरे; नई टीम पर मंथन तेज

Bihar BJP: बिहार की राजनीति में इन दिनों उथल-पुथल मची है, और अब बीजेपी...

Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट, जानें बाकी जगहों का हाल

Bihar Weather: बिहार के मौसम ने एक बार फिर अपनी चाल बदल ली है।...