spot_img

मधुबनी में पोस्टेड एसएसबी जवान की गोली मार कर हत्या

spot_img
- Advertisement -

पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात अपराधियों ने एसएसबी के जवान धर्मेंद्र कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। छिपकर घात लगाए अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है। एसएसबी का जवान छुट्टी पर घर आया था।

- Advertisement -

साथ ही इस दौरान वह अपने मां का इलाज पटना में करा रहा था। यहां से घर लौटने के दौरान चिरैया थाना क्षेत्र के नयका टोला हनुमान मंदिर के पास अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया।

- Advertisement -

एसएसबी के जवान धर्मेंद्र कुमार के बड़े भाई मनोज कुमार ने पूरे वारदातक्रम को बताया है कि मैं मेरी मां 60 वर्षीय सवारी देवी और भाई 40 वर्षीय धर्मेद्र तीनों पटना के हॉस्पिटल गए थे, जहां मां का हार्ट का इलाज चल रहा है। वहां से ट्रेन से हम मोतिहारी आए। यहां हम अपने बाइक से तीनों घर जा रहे थे।

- Advertisement -

जवान की हत्या की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस संबंध में मोतिहारी एसपी कांतेश मिश्रा ने बताया कि घटना के कुछ ही समय के अंदर एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी एसएसबी के जवान के भाई ने पहचान कर ली। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पढ़िए पूरी खबर

घटना चिरैया थाना क्षेत्र के लागबेगिया नयका टोला के समीप की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार एसएसबी जवान अपने बीमार मां का इलाज कराकर बाइक से अपनी मां और भाई के साथ अपने पैतृक गांव घोड़ासहन थाना क्षेत्र के बगहा गांव लौट रहे थे। इसी दौरान लूटपाट की नीयत से कुछ लोगों ने उनकी बाइक रुकवाई और पैसे मांगने लगे। पैसे नहीं देने पर उनको गोली मार दी।

गोली जवान के बांह में लगी। जहां उन्हें इलाज के लिए रहमानिया अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने में देरी होने के कारण खून काफी बह गया था,जिस कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:  Lalu Prasad Yadav News: सिंगापुर से लौटे लालू, एयरपोर्ट पर बेटी रोहिणी की भावुक विदाई; आंखें नम कर देने वाला संदेश!

मनोज ने बताया कि मेरा भाई एसएसबी में है। वह मधुबनी में पोस्टेड है। मां का हार्ट का इलाज चलता है। उसी का इलाज कराने के लिए 15 दिन की छुट्टी लेकर घर आया था। चार दिन बाद वह वापस ड्यूटी पर जाने वाला था। तब तक यह घटना घट गई।

यह भी पढ़ें:  Bihar Traffic News: बिहार की सड़कों पर सुरक्षा का नया दौर! Darbhanga समेत 27 जिलों में ट्रैफिक सिग्नल, 40 नए पोस्ट, कैसे बचेगी जानें?

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरूवार की सुबह एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान मृतक जवान धर्मेंद्र के भाई ने की है। सिकरहना डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि अपराधियों की पहचान कर ली गयी है। एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी निशानदेही पर शेष अपराधियों को पकड़ने को लेकर छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Bridge News: दरभंगा में बड़ा फैसला! जर्जर पुल पर चलना बंद, लगा बैन, जानिए यात्रियों के लिए नया रूट और सुरक्षा के मायने

एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि एसएसबी जवान को अपराधियों ने गोली मार दी थी। पुलिस की गाड़ी से उसे अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। यह आरोप सही नहीं है कि हाथ देने पर पुलिस की गाड़ी नहीं रुकी। हमने वहां आसपास मौजूद गश्ती वाहनों का लोकेशन पता कराया है।

एसपी ने आगे कहा कि घटनास्थल से पहले वाले चौक पर जो गाड़ी खड़ी थी, उसी ने उन लोगों को हॉस्पिटल पहुंचाया था। एक दूसरी गाड़ी घटनास्थल से दूर दूसरे एरिया में थी। ऐसे में यह कहना सही नहीं है कि कोई पुलिस की गाड़ी वहां से गुजरी और हाथ देने पर नहीं रुकी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Gaya Teacher Murder News: दहलाने वाली वारदात, गयाजी में सरकारी शिक्षक खैरूउद्दीन की निर्मम हत्या, पैर बांधकर रेलवे ट्रैक पर फेंका!

गयाजी में एक सरकारी शिक्षक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। उनका शव बेलागंज और चाकंद के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला, जिसके पैर गमछे से बंधे हुए थे। इस निर्मम हत्या सGayaTeacherMurder,BiharCrime,BelaganjNews

Bihar EV Charging News: EV चालकों के लिए खुशखबरी! चार्जिंग स्टेशन लगाने पर सरकार देगी ₹15 लाख तक का तोहफा

राज्य सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने वालों के लिए बड़ी सब्सिडी योजना का ऐलान किया है। 75 हजार से 15 लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि मिलेग#BiharEVNews,#ElectricVehicle,#ChargingStationIndia

रसोई गैस हुई महंगी! दिल्ली में ₹29 बढ़ा सिलेंडर का दाम, क्या होगा आपके बजट का?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में ₹29 की बढ़ोतरी हुई है। अब 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर ₹942 में मिलेगा, जिससे परिवारों का मासिक बजट#DelhiLPG,#PriceHike,#DomesticGas

Nalanda Crime News: नालंदा में गैंग रेप: खाना बनाने गई युवती से दो भाइयों ने किया सामूहिक दुष्कर्म,

नालंदा में खाना बनाने के बहाने घर बुलाकर एक युवती के साथ दो सगे भाइयों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, ज#NalandaCrime,#GangRape,#BiharNews