spot_img

सूरत कोर्ट का फैसला: “क्यों सभी चोरों का समान उपनाम मोदी ही होता है…? कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी को ‘मोदी उपनाम’ में 2 साल की सजा

spot_img
- Advertisement -

अहमदाबाद के सूरत डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी को ‘मोदी उपनाम’ वाले बयान पर उनके खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि के मामले में दोषी ठहराते हुए 2 साल की सजा सुनाई है। फिलहाल सजा को 30 दिन के लिए सस्पेंड रखते हुए उन्हें अपील का मौका दिया गया है। साथ ही 10 हजार के बांड पर जमानत दे दी है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,कांग्रेस सासंद राहुल गांधी को 2019 में दर्ज ‘मोदी सरनेम’ वाले आपराधिक मानहानि के मामले में गुजरात के सूरत की जिला कोर्ट ने दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई।

- Advertisement -

दोषी करार दिए जाने से राहुल गांधी की सदस्यता पर खतरा बन गया है। हालांकि राहुल गांधी ने कोर्ट में कहा कि, ‘मेरा इरादा गलत नहीं था। मेरे बयान से किसी को नुकसान नहीं हुआ।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Nepal में तख्तापलटने की भविष्यवाणी करने वाले लक्की बिष्ट ने वीडियो में क्या कहा: बिहार के भरत तिवारी एनकाउंटर में पूर्व RAW एजेंट का 'बड़ा ऐलान', क्या होगा अब?

हालांकि, बाद में राहुल गांधी को कोर्ट से जमानत मिल गई। यह मामला राहुल गांधी की ओर से दिए गए ‘मोदी उपनाम’ संबंधी टिप्पणी से जुड़ा है। राहुल गांधी को 30 दिनों के लिए जमानत देते हुए और निर्णय के खिलाफ अपील उच्‍च न्‍यायालय में करने की अनुमति दी गई। राहुल गांधी आज सुबह ही सूरत पहुंचे और राज्य में पार्टी के शीर्ष नेताओं ने उनका स्वागत किया। पढ़िए पूरी खबर

यह भी पढ़ें:  60 करोड़ का खेल: Senior IAS पंकज अग्रवाल CBI के शिकंजे में...प्रधान सचिव रहे, अब जेल की राह!

राहुल के खिलाफ यह मामला उनकी उस टिप्पणी को लेकर दर्ज किया गया है, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था, “क्यों सभी चोरों का समान उपनाम मोदी ही होता है?” इस मामले में जब फैसला सुनाया गया, तब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सूरत जिला न्यायालय में मौजूद रहे। इससे पहले उन्‍होंने कहा था कि कोई उन्‍हें जो सजा देगी, वो उन्‍हें मंजूर होगी।

राहुल गांधी ने 13 अप्रैल, 2019 को बेंगलुरु के निकट कोलार में एक चुनावी जनसभा में मोदी सरनेम को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि सभी चोरों का उपनाम मोदी क्यों है। इस पर सूरत पश्चिम के विधायक पूर्णेश मोदी ने राहुल के खिलाफ मानहानि की याचिका दायर की थी। इसी मामले में उन्हें कोर्ट ने आईपीसी की धारा 490 और 500 के तहत दोषी ठहराया है।

राहुल गांधी सुबह 11 बजे के करीब सूरत हवाईअड्डे पर पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर उनका स्वागत किया। कांग्रेस के गुजरात प्रदेश प्रभारी रघु शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष जगदीश ठाकोर, नेता प्रतिपक्ष अमित चावडा समेत अन्य कई नेता सूरत पहुंचे। पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश प्रभारी रघु शर्मा ने राहुल गांधी पर लगाए आरोप को आधारहीन बताते हुए कहा कि सत्य की जीत होती है।

यह भी पढ़ें:  ऐसी दीवानगी देखी है कहीं? : अखिलेश यादव के लिए खंभे पर चढ़े SP सांसद, फाड़कर फेंके विवादित पोस्टर

उन्होंने कहा कि ऐसे बहुत सारे उदाहरण है, जब सुप्रीम कोर्ट और अन्य कोर्ट के जजमेंट में न्याय मिला है। यह सिर्फ परेशान की राजनीति है, जो भाजपा ने शुरू की है। उन्होंने कहा कि देश के सामने मुख्य मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए भाजपा के नेता इस तरह के केस कर रहे हैं। सूरत कांग्रेस नेता नैषद देसाई ने न्यायालय की टिप्पणी पर कुछ भी बोलने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि वे आगे अपील करेंगे।  मानहानि की याचिका दायर करने वाले सूरत पश्चिम के विधायक पूर्णेश मोदी ने फैसले का स्वागत किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भरत तिवारी एनकाउंटर: अब मिलेगा न्याय! CM सम्राट चौधरी ने लिया बड़ा फैसला| शाहनवाज हुसैन ने क्या बताया

Bihar Encounter Case: बिहार में भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर सियासी हलचल तेज है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने न्यायिक जांच का आदेश दिया है और नेताओं को संयम बरतने की अपील की गई है।#BiharEncounter,#BharatTiwariCase,#SamratChoudhary

सॉल्वर गैंग पर मेहरबानी: NEET परीक्षा में चौंकाने वाला खेल! ब्लैकलिस्टेड कंपनी को मिली बायोमेट्रिक की जिम्मेदारी, क्या है इसकी वजह?

NEET Exam Controversy: NEET परीक्षा में बड़ा खुलासा! री-नीट के बायोमेट्रिक सत्यापन का जिम्मा इनोवेटिव व्यू को मिला, जबकि यह कंपनी झारखंड, यूपी और तमिलनाडु में ब्लैकलिस्टेड है। सॉल्वर#NEETExam,#BiharNews,#ExamScam

चरचरा गईं चचरी: मुजफ्फरपुर में बागमती का रौद्र रूप! रातों-रात बह गया ‘ पुल ‘, 12 गांवों पर आफ़त, 5 KM अतिरिक्त फेरा

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में बागमती नदी के बढ़ते जलस्तर ने कहर बरपाया है। मधुबन प्रताप घाट पर बना महत्वपूर्ण चचरी पुल बह गया, जिससे एक दर्जन गांवों का संपर्क टूट गया और आवागम#MuzaffarpurNews,#BagmatiRiver,#BiharFlood

नया पार्सल हब: पटना के लिए खुशखबरी! जटडुमरी स्टेशन से अब सीधे देश के 5 बड़े शहरों में भेजें पार्सल

Bihar Parcel Hub: पूर्वी मध्य रेलवे पटना के जटडुमरी स्टेशन को एक बड़े पार्सल हब के रूप में विकसित करेगा। इससे कोलकाता, गुवाहाटी, दिल्ली, अमृतसर और त्रिपुरा तक सीधी पार्सल सेवा मि#BiharNews,#PatnaRail,#ECRParcel