spot_img

Madhubani के कपिलेश्वर Canara Bank लूटने पहुंचे दो अपराधियों को बैंक मैनेजर और ग्रामीणों के हौंसलों ने दबोचा, अपराधी से मैनेजर ने छीना पिस्टल, ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ा, अपराधियों ने मारी कर्मी को गोली

spot_img
- Advertisement -

मधुबनी, देशज टाइम्स। कपिलेश्वरस्थान स्थित केनरा बैंक में लूट की बड़ी कोशिश हुई है। अपराधियों ने केनरा बैंक में घुसकर बड़ी लूट को अंजाम देने की कोशिश की लेकिन बैंक मैनेजर ने दो अपराधियों को हिम्मत दिखाकर पकड़ लिया है। वहीं, दो अपराधी मौके से फरार हो गए।

- Advertisement -

इससे बैंक लूट से बच गई है। मगर, इस दौरान अपराधियों ने बैंककर्मी को गोलीमार दी, जिसका इलाज चल रहा है। वहीं, गोली की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों के गुस्से का शिकार अपराधियों को होना पड़ा। ग्रामीणों ने दो अपराधियों को दबोच लिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, जिले के रहिका थाना क्षेत्र के कपलेश्वर स्थान स्थित केनरा बैंक में लूट की कोशिश की गई है। मंगलवार की सुबह जब बैंक खुलने का समय हुआ तो दो हथियार के साथ अपराधी बैंक में घुस गए। बैंक मैनेजर से लूट का प्रयास किया तो मैनेजर ने हिम्मत का परिचय देते हुए उसे रोका। इस पर अपराधी ने पिस्टल निकाल लिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Bandh नीट पेपर लीक: बिहार बंद से बढ़ा तनाव, पटना में 21 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार!

इसके बाद मैनेजर ने पिस्टल ही छीन लिया। अपराधी जब भागने लगा तो लोगों ने खदेड़ कर उन्हें पकड़ लिया। इतने में पुलिस भी पहुंच गए। पुलिस ने दो अपराधियों को पकड़ लिया है। और पुलिस अन्य अपराधियों की खोज में लगी हुई है। सभी मैनेजर और ग्रामीणों की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं। इस पूरे मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। पढ़िए पूरी खबर

बेखौफ अपराधियों ने बैंक लूट की कोशिश की है। अपराधियों ने बैंक कर्मी को गोली मार दी।घटना से आक्रोशित लोगों ने दो अपराधियों को खदेड़ कर पकड़ किया। वहीं पुलिस के हवाले कर दिया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Rain Alert बिहार में मौसम का यू-टर्न: आकाशीय बिजली से 10 की मौत, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

घटना मधुबनी जिले के रहिका थाना क्षेत्र के कपिलेश्वर चौक स्थित केनरा बैंक के ककरौल ब्रांच का है। बैंक के स्थानीय बैंक मैनेजर संतोष कुमार यादव ने बताया कि रोज की तरह बैंक का ब्रांच 10 बजकर 17 मिनट पर बैंक खुली।

इसी समय तीन अपराधी बैंक में घुसे एक अपराधी ने बैंक मैनेजर संतोष कुमार यादव के कपट्टी में पिस्टल सटा दिया। दो अपराधी लूटने में जुट गए।

वहीं बैंक मैनेजर ने अपराधिक विरोध किया। इस दौरान बैंक मैनेजर और अपराधि में गुत्थम गुत्था हुई। मैनेजर ने एक अपराधी से पिस्टल छीन लिया। इसी बीच पिस्टल से मैगजीन गिर गया। इसके बाद अपराधी भागने लगे। इतने में दूसरे अपराधी ने बैंक के स्वीपर को गोली मार दी। लूट में असफल देख सभी भागने लगे।

गोली चलने की आवाज पर काफी संख्या में आसपास के ग्रामीण जुट गए। इसके बाद भाग रहे दो अपराधियों को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ लिया। हालांकि सूचना पाकर रहिका थाना के एसएचओ राज किशोर कुमार तुरंत भागे भागे आए।

यह भी पढ़ें:  अब सीधे स्वास्थ्य मंत्री निशांत से बात! बिहार में लॉन्च हुए नए सोशल मीडिया अकाउंट्स, जानें कैसे जुड़ें

उन्होंने भी अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया। वहीं ग्रामीणों की ओर से पकड़े गए दो अपराधियों को अपने कब्जे में लिया। घायल बैंक कर्मी संतु मेहतर को स्थानीय निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, जहां उसकी चिकित्सा जारी है। लेकिन, स्थिति नाजुक देख हाइयर सेंटर भेजने की तैयारी हो रही है।

बताया जाता है की अपराधी पांच की संख्या में थे। जिले के साहरघाट थाना क्षेत्र के साहरघाट बाजार में व्यवसाई के यहां डकैती की घटना से लोगों में आक्रोश का परिणाम है कि लोगों ने जान की परवाह किए बगैर बैंक लूट में असफल हो बैंक कर्मी को गोली मार भाग रहे दो अपराधियों को खदेड़ कर पकड़ लिया।

पुलिस को अपराधियों के पास से दो पिस्टल कई जिंदा कारतूस भी मिले हैं। पुलिस दोनों अपराधियों की निशानदेही पर घटना में शामिल अन्य अपराधियों को पकड़ने के लिए छापे मारी कर रही है।

इसके लिए सदर डीएसपी राजीव कुमार के नेतृत्व में कई टीम को लगाया गया है टीम का मौनेट्रिंग एसपी सुशील कुमार खुद कर रहे हैं। दिन दहाड़े बैंक लूट की हुई इस कोशिश से लोगों में भीषण आक्रोश है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics पटना में बड़ा एक्शन- Tej Pratap Yadav गिरफ्तार! सेंट्रल मॉल से पकड़े गए तेजप्रताप| पुलिस पर हमले-दंगा भड़काने के संगीन FIR

Tej Pratap Yadav: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बेटे और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव को पटना में दंगा फैलाने और पुलिस पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कुल 209 लोग हिर#TejPratapYadav,#BiharNews,#PatnaPolice

DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी के सुरक्षित हाथों में Darbhanga | उपद्रव को रोकना जिन्हें आता है| पढ़िए – 3 दिनों के...

Bihar Police: दरभंगा में हिंसा मामले में नामजद डिप्टी मेयर नाजिया हसन नगर निगम की बैठक में पहुंचीं, लेकिन पुलिस की दबिश से पहले ही निकल गईं। एसएसपी ने साफ कहा है कि एफआईआर मे#BiharPolice,#DarbhangaNews,#NaziaHasan

Bihar Sub Registrar Transfer: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 15 जिलों के सब रजिस्ट्रार बदले, जानिए आपकी पोस्टिंग, देखें पूरी लिस्ट

Bihar Sub Registrar Transfer: बिहार में बड़े पैमाने पर सब रजिस्ट्रार के तबादले किए गए हैं। कुल 15 जिलों में नए अधिकारियों की पोस्टिंग हुई है, जो जून से लंबित थी। जानें कौन कहां गया।#BiharNews,#SubRegistrarTransfer,#PatnaUpdate

बिहार बंद में बवाल: 423 छात्र गिरफ्तार, सीवान में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद, जानें क्या हुआ? |मुजफ्फरपुर और औरंगाबाद में बहाल हुई...

Bihar Band: नीट पेपर लीक के विरोध में शनिवार को हुए बिहार बंद के दौरान राज्य में हिंसा हुई. पुलिस ने 423 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. सीवान में 24 घंटे के लिए इंटरने#BiharBand,#NEETPaperLeak,#SiwanNews