spot_img

मुजफ्फरपुर डाकघर में धार्मिक अनुष्ठान के बाद जमकर हुई शराब पार्टी…दो अधिकारी लड़खड़ाते बने बलि के बकरा…

spot_img
- Advertisement -

मुजफ्फरपुर के प्रधान डाकघर में नए साल के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान में जमकर जाम छलका। इस दारू पार्टी में डाकघर के अभी नए और पुराने कर्मी न्यौते गए थे।

- Advertisement -

बताया जाता है कि जैसे ही धार्मिक अनुष्ठान खत्म हुआ…अधिकांश कर्मी घर लौट गए मगर दारूबाज अफसर वहीं ठमक गए। ऐसे ठमके अधिकारियों ने डाकघर में जमकर दारूबाजी की। डाकघर को मयखाना समझने वाले इन दारूबाज अफसरों ने वहां जमकर शराब पार्टी की। मगर इसकी गंध उत्पाद विभाग की टीम को लग गई। उत्पाद विभाग की टीम ने तुरंत छापेमारी कर दो अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, शराब पार्टी की गंध पर जब उत्पाद विभाग की टीम ने डाकघर में छापेमारी की तो वहां दो अधिकारियों को नशे में पाया। इसमें पहले डिप्टी पोस्ट मास्टर दीनानाथ प्रसाद साह और दूसरे रिटायर्ड डिप्टी पोस्टमास्टर अभय कुमार वर्मा शराब के नशे में लड़खड़ा रहे थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Violence: दरभंगा के बिरौल में मामूली टक्कर बनी बवाल, पथराव, हिंसक झड़प, कई ज़ख्मी, आखिर छोटी सी बहस कैसे बड़ा सांप्रदायिक रूप लिया, क्या हुआ !

 

नए साल का जश्न मनान और शराब पार्टी करना डाकघर के इन दो नशेबाज अधिकारियों को भारी पड़ गया। ब्रेथ एनालाइजर जांच के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। दोनों अधिकारियों को गिरफ्तार कर उत्पाद विभाग की टीम अपने साथ लेकर चली गई। इस मामले की जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार राय ने बताया कि दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

AAP MPs join BJP: आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों का BJP में विलय, राघव चड्ढा बोले- AAP सिद्धांतों से भटकी

AAP MPs join BJP: पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) को एक बड़ा...

Darbhanga News: महिला आरक्षण बिल: BJP के दावों पर CPI(ML) का पलटवार, कहा- ‘तत्काल लागू हो और मिले OBC कोटा’

महिला आरक्षण बिल: लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व देने वाले इस...

Muzaffarpur Junction Fire: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर बार-बार आग लगने से रेलवे हलकान, अब जंक्शन को बनाया जाएगा ‘फायर प्रूफ’

Muzaffarpur Junction Fire: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर लगातार हो रही आग की घटनाओं ने रेलवे...