spot_img

Virat Kohli Room Video: विराट के होटल रूम का वीडियो हुआ लीक, गुस्साए किंग कोहली ने कहा-यह तो हद है!, अनुष्का भी गरमाई

spot_img
- Advertisement -

भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर और पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के होटल रूम का वीडियो (Virat Kohli Hotel Room Video) लीक हो गया है। वह भी तब जब विराट रूम से बाहर थे। उनकी गैरमौजूदगी में वीडियो बनाई गई। अब यह सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसे स्वयं विराट ने ही शेयर किया है।

- Advertisement -

विराट कोहली (Virat Kohli) ने एक फैन की ओर से अपने होटल रूम के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने को लेकर नाराजगी जाहिर की। ऑस्ट्रेलिया में पर्थ होटल में अपने कमरे के वीडियो को सोशल मीडिया पर एक फैन की ओर से शेयर करने पर अपनी प्राइवेसी को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने इसे निजता में दखल करार दिया। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

विराट कोहली के होटल रूम का वीडियो सोशल मीडिया पर लीक होने के बाद बवाल मचा है। इसे खुद विराट ने इंस्टाग्राम पर शेयर कर गुस्सा जाहिर की है। विराट (Virat Kohli Hotel Room Video) ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि, मैं ये बात समझता हूं कि फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं और उन्हें देखने के लिए उत्साहित रहते हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar IAS Transfer: बिहार ब्यूरोक्रेसी में भूचाल! नीतीश के करीबी IAS-IPS केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर, बदलेंगे समीकरण?

कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि मुझे पता है कि फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को देखकर बहुत खुश और उत्साहित होते हैं और उन्होंने हमेशा से इसकी सराहना की है। लेकिन यह वीडियो बहुत ही खतरनाक है और इसने मुझे अपनी प्राइवेसी को लेकर बहुत खराब महसूस कराया है।

विराट ने कहा कि यह वीडियो किसी फैन ने उनके गैरमौजूदगी में बनाया है। अगर मैं अपने होटल के रूम में प्राइवेसी नहीं बनाए रख सकता हूं, तो और किसी स्थान पर मुझे कैसे प्राइवेसी मिल सकती है। उन्होंने लोगों से कहा कि कृपया लोगों की प्राइवेसी का सम्मान करें और उन्हें केवल मनोरंजन की एक वस्तु नहीं समझें।

हमेशा अपने फेवरेट खिलाड़ी को सपोर्ट भी करते हैं। लेकिन यहां पर इस वीडियो ने मुझे मेरी निजता को लेकर पागल कर दिया है। अगर मैं अपने होटल के रूम में ही सुरक्षित नहीं हूं, यहीं पर मेरे पास मेरा कोई पर्सनल स्पेस नहीं है तो फिर मैं कहां जाऊं? मैं इस चीज़ से बिल्कुल खुश नहीं हूं। कृपया लोगों की निजता का ख्याल रखें और उन्हे मनोरंजन के साधन के रूप में ना ले।

रिपोर्ट्स के अनुसार, किसी फैन ने क्रिकेटर के रूम में घुसकर यह हरकत की है। वीडियो के सामने आने के बाद विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर फैंस से ऐसा न करने की प्रार्थना की है। वहीं, इस वीडियो के सामने आने के बाद विराट कोहली की पत्नी और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी नाराजगी जाहिर की है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather: बिहार में भीषण गर्मी, IMD का 'येलो अलर्ट' और जानलेवा लू का प्रकोप!

Virat Kohli Room Video: विराट के होटल रूम का वीडियो हुआ लीक, गुस्साए किंग कोहली ने कहा-यह तो हद है!, अनुष्का भी गरमाईअनुष्का ने इस वीडियो को अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा करते हुए लिखा-‘मैंने पहले भी ऐसी घटना देखी है, जब फैन बिना कुछ सोचे ऐसी हरकत कर देते हैं। लेकिन यकीन मानिए यह बहुत बुरा है। कुछ लोग, सेलिब्रिटीज़ को देखते हैं और सोचते हैं कि यह तो सेलिब्रिटी हैं, इनको तो ऐसी चीजों से डील करना पड़ेगा। लेकिन, आपको यह बात समझनी होगी कि आप इस गलती का हिस्सा हैं। अगर कोई आपके बेडरूम में घुसकर ऐसा करे तब आपको कैसा लगेगा? बताइए’।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics : आज बिहार में बड़ा भूचाल, नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा! क्या BJP का होगा CM? जानिए

अनुष्का का यह पोस्ट वायरल है। विराट कोहली इस समयभारतीय क्रिकेट टीम के साथ टी-20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया में हैं। वहां जिस होटल में भारतीय क्रिकेट टीम रुकी है, उसी होटल में जाकर एक फैन ने अपने फोन से विराट कोहली के कमरे का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जिस पर विराट और अनुष्का ने खुलकर नाराजगी जाहिर की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur News: सहरसा-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन, बिहार से दक्षिण भारत जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज

सहरसा-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन: गर्मी की छुट्टियों में दक्षिण भारत जाने का प्लान बना रहे...

Darbhanga News: दरभंगा में भीषण बाइक दुर्घटना, 6 लोग गंभीर, DMCH रेफर

बाइक दुर्घटना: दरभंगा में एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके...

Weather Alert: दिल्ली में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अनुमान, रहें सावधान!

Weather Alert: राजधानी दिल्ली में मौसम ने करवट ली है और अगले 24 घंटों...

Bihar News: पशुपति पारस का स्वास्थ्य: बिगड़ी तबीयत, चिराग मिलने पहुंचे अस्पताल; क्या है चाचा-भतीजा के रिश्तों का नया मोड़?

पशुपति पारस का स्वास्थ्य: बिहार की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आई है।...