अप्रैल,29,2024
spot_img

जब हेडमास्टर साहेब पर बरसे KK Pathak, कहा-दस-दस मर्डर करवाकर कहिएगा.. सर क्या करें… बारिश हो रही थी

इधर, शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कह दी बड़ी बात, गदगद हो गए केके

spot_img
spot_img
spot_img

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक जमुई पहुंच गए। जहां शुक्रवार को स्कूल में निरीक्षण करते हुए उन्होंने हेडमास्टर साहेब को पूरी तरह से लपेट लिया। उनकी जमकर फटकार लगाई। कहा,दस-दस मर्डर करवाकर कहिएगा…सर क्या करें… बारिश हो रही थी। ऐसे नहीं चलेगा। इधर, शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने केके पाठक की तारीफ करते बड़ी बात कह दी। कहा, वह अच्छा काम कर रहे हैं। उनकी मेहनत को नकारा नहीं जा सकता। पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के अनुसार, जमुई के स्कूल में अनियमितता को देखते हुए के के पाठक ने हेडमास्टर को जमकर फटकार लगाई। दरअसल, के के पाठक विद्यालय का निरीक्षण करने उत्क्रमित मध्य विद्यालय महुलीगढ़ पहुंचे, जहां एक ही कमरे में तीन-तीन कक्षा चलाया जा रहा था। जिसको लेकर के के पाठक भड़क गए।

इसके बाद उन्होंने विद्यालय प्रधान प्रकाश तांती को बुलवाया। और, इसका कारण पूछा। इस पर विद्यालय के हेडमास्टर ने कहा कि सर बारिश होने के कारण आज शिक्षकों की उपस्थिति नहीं हो सकी है। और, बच्चे भी कम आए हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar News | Gopalganj News | चुनाव ड्यूटी में Supaul जा रहे जवानों की बस में कंटेनर ने मारी ठोकर, 3 जवानों की मौत, 12 से अधिक जख्मी

इसी कारण बच्चों को एक ही कक्षा में पढ़ा रहे हैं। जिसपर अपर मुख्य सचिव भड़क गए। उन्होंने कहा कि क्या दस-दस मर्डर करवा दीजिएगा और कहिएगा सर क्या करें बारिश हो रही थी।

इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह को निर्देश दिया कि जिन भी लोगों ने विद्यालय का निरीक्षण किया है उनका वेतन बंद किया जाए।

यह भी पढ़ें:  Bihar News | Kishanganj Crime News| ये कैसी लापरवाही... चुनाव ड्यूटी से लौट रहे ASI की पिस्टल चोरी

इधर,शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने विभाग के पदाधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में पत्रकारों के सवालों का जवाब देने के दौरान यह बात कही। चंद्रशेखर ने कहा कि राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए उनके द्वारा की जा रही पहल और मेहनत को नकारा नहीं जा सकता है।

लेकिन लोकतंत्र में लोकशाही की गरिमा का ख्याल सभी को रखना होगा। शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि सरकार की पहल पर बीपीएससी ढाई लाख शिक्षकों की बहाली पारदर्शी तरीके से कर रहा है।

यह रिकॉर्ड होगा कि इतने कम समय में इतने बेहतर तरीके से काम हो रहा है। बीपीएससी ने इतने कम समय में आंसर सीट ऑनलाइन जारी कर दिया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani का Sunday Motivation...| तैयारी है ये जीत की...दौड़ा मधुबनी

शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि उनका स्थान ईश्वर से ऊपर है। शिक्षक राष्ट्र निर्माता हैं। नियोजित शिक्षकों के सवाल पर कहा उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। सरकार उनके मुद्दे पर काफी गंभीर है और बेहतर ही होगा।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें