spot_img

बिहार के चतुर-चालाक अपराधी…पुलिस के सामने ही पूरा ATM मशीन उखाड़े, स्कार्पियो पर लादा और चलते बने…21 लाख कैश से अब करेंगे ऐश

spot_img
- Advertisement -

बिहार में अपराधी अब चतुर चालाक हो गए हैं। अपराधी अब एटीएम से पैसे नहीं चुराते एटीएम मशीन ही उखाड़कर ले जाते हैं। ऐसा ही हुआ है पटना के फुलवारीशरीफ थाना इलाके के इसापुर स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  पटना हाई कोर्ट के दो वकील शराब के नशे में गिरफ्तार! पहुंच गए थे पैरवी में जज के आवास, पुलिस को लगी गंध, जानें पूरा मामला!

यहां अपराधियों ने देर रात बैंक की एटीएम सेंटर को निशाना बनाया। इसके बाद चोरों ने कैश डिस्पेंसर की मशीन को उखाड़ लिया और फरार हो गए। इस दौरान ऊपर का स्‍क्रीन और कुछ हिस्‍सा वहीं फेंक दिया। पुलिस के सामने ही वारदात को अंजाम देते हए एटीएम स्कॉर्पियो पर लाद कर अपराधी फरार हो गए।

यह भी पढ़ें:  बांकीपुर उपचुनाव: बस आज का दिन! कौन बनेगा पटना का किंग? भाजपा, राजद और प्रशांत किशोर ने झोंकी पूरी ताकत

 

 

जानकारी के अनुसार वारदात थाने से महज 200 मीटर दूर हुई। एटीएम में घुसते ही अपराधियों ने पहले सीसीटीवी तोड़ दिया। फिर एटीएम उखाड कर ले गए। एटीएम में 21 लाख रुपये से ज्यादा कुल एटीएम में कुल 21 लाख 10 हजार 600 रुपए कैश थे। एटीएम उखाड़ने वाले शातिर स्‍कार्पि‍यो से आए थे।

शोर मचाने के बावजूद वे पैसे का बक्‍सा लेकर भागने में सफल रहे। सबसे चौंकानेवाली बात तो यह है कि पास में ही गस्ती कर रही पुलिस ने उन्हें चोरी करते हुए देखा। बावजूद भी सैफ के जवान और अधिकारी ने गोली चलाना या उन्हें रोकना उचित नहीं समझा। इस बीच मकान मालिक की नींद खुली।

 

उन्‍होंने झांककर देखा तो नीचे स्‍कार्पियो में बदमाश बक्‍सा लोड कर रहे थे। उन्‍होंने शोर मचाया। लेकिन तब तक बदमाश वहां से फरार हो गए. उन्‍होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। थोड़ी देर में पुलिस पहुंची। अपराधियों के भागने की दिशा में भी छानबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला।

यह भी पढ़ें:  बांकीपुर में नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक! NDA के लिए ये संदेश बदल देगा खेल?

जानकारी के अनुसार, रात करीब डेढ़ बजे अपराधियों ने जब इस वारदात को अंजाम दिया था, उसवक्त पास में ही उर्स के मेला को लेकर चहल-पहल भी थी। एटीएम में घुसने के साथ ही केवल 10 से 15 मिनट के अंदर मशीन को उखाड़ कर अपने गाडी में लोड किया और तेजी से थाने के सामने से होते हुए भाग निकले। पुलिस अब सीसीटीवी खंगाल रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बांकीपुर में नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक! NDA के लिए ये संदेश बदल देगा खेल?

Bankipur By-Election: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में एक वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंन#BankipurByElection,#NitishKumar,#BiharPolitics

पटना मेट्रो की बड़ी खुशखबरी! इस महीने से खेमनीचक स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन, 8 टनल भी तैयार

Patna Metro: पटना मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खबर! खेमनीचक स्टेशन पर अक्टूबर-नवंबर तक मेट्रो का ठहराव शुरू हो जाएगा. 8 टनल का काम नवंबर तक पूरा होगा, जिससे भूमिगत मेट्रो का#PatnaMetro,#BiharNews,#MetroUpdate

Bihar Shravani Mela देवघर यात्रा होगी अब और आसान! रेलवे ने बिहार के लिए चलाईं 12 नई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

Bihar Shravani Mela: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने बिहार के लाखों श्रद्धालुओं को बड़ी राहत दी है। 28 जुलाई से 30 सितंबर तक 12 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिससे बाबा#BiharShravaniMela,#DeogharSpecialTrains,#IndianRailways

बांकीपुर उपचुनाव: बस आज का दिन! कौन बनेगा पटना का किंग? भाजपा, राजद और प्रशांत किशोर ने झोंकी पूरी ताकत

Bihar Bankipur By-election: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज चुनाव प्रचार थम जाएगा। भाजपा, राजद और जन सुराज के शीर्ष नेताओं ने मतदाताओं को साधने के लिए पूरी ताकत झोंक दी#BiharBankipurByeElection,#BankipurChunav,#BiharPolitics