spot_img

Madhubani News। पूरे माह काम, मगर होली पर भी वेतन के लाले, निगम कर्मियों का फूटा गुस्सा, फिर…

spot_img
- Advertisement -
  • पूरे माह काम करने के बाद भी सफाई कर्मियों को होली में वेतन के लाले
  • हाल मधुबनी नगर निगम क्षेत्र के 45 वार्डों में साफ सफाई का कार्य देख रहे एनजीओ प्रताप सेवा संकल्प का
  • मामले पर मेयर अरुण राय ने पहल कर पार्षदों से दिलवाया सहयोग
  • सफाई कर्मियों को दिया एनजीओ पर कार्रवाई का आश्वासन

मधुबनी नगर निगम में आज सुबह सुबह सफाई कर्मियों ने नगर निगम क्षेत्र के बाटा चौक ,थाना चौक, नीलम चौक ,शंकर चौक ,स्टेशन चौक सहित नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में बीच सड़क पर कूड़ा कचड़ा इकट्ठा कर प्रताप सेवा संकल्प के विरुद्ध जमकर नारेबाजी व नगमा किया ।

- Advertisement -

सफाई कार्य में लगे ट्रेक्टर को भी जहां तहां विभिन्न चौक चौराहों पर खड़ा कर मजदूरों ने जमकर बबाल काटा ।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics बिहार के अगले CM को लेकर बड़ा दावा! क्या चिराग पासवान बनेंगे मुख्यमंत्री? NDA में क्यों मची खलबली? | पढ़िए - ये राजनीतिक बेचैनी क्या कहता है!

हंगामा ,नारेबाजी और बबाल कर रहे सफाई कर्मियों से जब देशज टाइम के संवादाता ने सवाल किया तो सफाई कर्मियों में शामिल महिला कर्मियों ने बताया कि उन्हें एक माह का वेतन भुगतान नही हुआ है।होली जैसे पर्व के अवसर पर वेतन का भुगतान नही होने से आक्रोशित मजदूरों ने बताया कि होली के अवसर पर वेतन नही मिला है। कई रोज वेतन भुगतान के लिए एनजीओ के अधिकारियों से गुहार लगायी। लेकिन कोई सुनने वाला नही है ।वेतन भुगतान नही होगा तो हम लोगों के घरों में हमारे बीबी बच्चे कैसे होली मनाएंगे।

यह भी पढ़ें:  Uttar Pradesh Elections Politics अखिलेश यादव की CJP से सीक्रेट मीटिंग! 2027 चुनाव से पहले UP में क्या होने वाला है बड़ा खेल?

 

इस बात की जानकारी देशज टाइम्स के संवादाता कुमार गौरव ने डीएम अरविंद कुमार वर्मा और सदर एसडीएम अश्विनी कुमार को दी। सभी अधिकारी चुनाव कार्य में लगे थे।इधर शहर में जगह जगह फैले गंदगी की जानकारी नगर निगम के मेयर अरुण राय को हुई।

 

अरुण राय ने तुरंत संज्ञान लेते हुए सभी सफाई कर्मियों को बुलाकर पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद सभी वार्ड पार्षदों से बात कर वार्ड पार्षदों से होली पर्व मनाने के लिए सहयोग दिलवाया ।मेयर अरुण राय ने मामले को लेकर सफाई के लिए कार्यरत एनजीओ से मोबाईल पर बात करना चाहा तो एनजीओ संचालक सहित उसके अधिकारियों के मोबाईल स्विच ऑफ मिले।मेयर अरुण राय के साथ विचार विमर्श के बाद नगर निगम के नगर आयुक्त अनिल कुमार ने एनजीओ को सो कॉज जारी किया है ।

मेयर अरुण राय के पहल पर सफाई कर्मियों के चहरे पर गोली पर्व मनाने की रौनक लौटी ।

एनजीओ पर सफाई कर्मियों में फूट डालने की है चर्चा ।

सूत्रों की माने तो एनजीओ प्रताप सेवा संकल्प सफाई कर्मियों को बाटने का कार्य करती है ।

तीन स्तरों पर डाला जाता है सफाई कर्मियों में फूट

1. एनजीओ के द्वारा नियुक्त कर्मियों को समय पर भुगतान कर दिया जाता है ।

यह भी पढ़ें:  बिहार में CBI की शक्तियों पर लगाम! अब बिना इजाजत नहीं कर पाएगी जांच, जानें पूरा फैसला - किसे मिली राहत!

2 . एनजीओ के सुपरवाइजर का भी भुगतान कर दिया जाता है ।

3. सफाई कर्मियों को समय पर भुगतान नही किया जाता है और यदि कोई सफाई कर्मी मजदूरी भुगतान केलिए मुंह खोलता है तो सुपरवाइजर उसे काम से छुट्टी कर देने की धमकी देता है।

कुछ स्थानीय बिचौलिए एनजीओ से मिलकर अपना उल्लू सीधा कर मलाई मारने में पीछे नहीं रहते ।दो बार साफ सफाई की जगह पर सिर्फ एक बार ही सुबह में होती है साफ सफाई।निधि चौक से शंकर चौक , स्टेशन हनुमान मंदिर तक ही समुचित तरीके से सड़कों पर शाम लगता है झाड़ू।

 

नगर निगम का कई क्षेत्र दिनभर गंदगी से पटा पड़ा रहता है।विशेष अवसर पर भी पूरे नगर निगम क्षेत्र में ठीक से साफ सफाई नही की जाती है और न ही चुना या ब्लीचिंग का छिड़काव किया जाता है।

 

सूत्रों की माने तो एनजीओ को सफाई मद में दो करोड़ रुपए का भुगतान होने के बाद भी सफाई कर्मियों को होली जैसे महत्वपूर्ण पर्व में मजदूरी नहीं मिलने का मामला गंभीर है ।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ा एक्शन! 26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों का वेतन अगले आदेश तक स्थगित

East Champaran News: पूर्वी चंपारण में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 26 अंचलों के अंचलाधिकारियों और राजस्व पदाधिकारियों का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया है। यह फैसला CWC और MG#EastChamparanNews,#BiharGovernmentAction,#CircleOfficer

Madhubani Crime मधुबनी में रात 3 बजे दहशत फैला रहा था बदमाश, डायल-112 ने मौके पर दबोचा, बरामद हुआ अवैध कट्टा!

Madhubani Police: मधुबनी में पुलिस ने अवैध देशी कट्टे के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। बासोपट्टी में डायल-112 टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा।#MadhubaniPolice,#BiharCrime,#Dial112

मधुबनी के सकरी NH-27 के ‘रॉयल रेस्ट हाउस’ में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश! कमरों से आपत्तिजनक 3 युवतियों समेत 4 युवकों को दबोचा

Madhubani Sex Racket: मधुबनी पुलिस ने NH-27 किनारे स्थित 'रॉयल रेस्ट हाउस' में चल रहे एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। छापेमारी में 3 युवतियों को मुक्त कराया गया और 4 आरोपियों क#MadhubaniPolice,#SexRacketBusted,#HumanTraffickingBihar

पटना में मां और दो नवजातों की मौत!अस्पताल में हंगामा, अस्पताल पर तोहमत- चिकित्सीय लापरवाही से गई तीन जानें?

Patna Medical Negligence: पटना के दानापुर में एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान 25 वर्षीय महिला अनु सिंह और उसके दो नवजात बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में घो#PatnaNews,#MedicalNegligence,#DanapurHospital