Akhilesh Yadav ने हाल ही में दिए गए अपने एक बयान में उत्तर प्रदेश और केंद्र की सरकारों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कई बड़ी बातें कहीं। एक प्रतिष्ठित मीडिया समूह के कार्यक्रम में शामिल हुए सपा प्रमुख ने दावा किया कि इस बार के राजनीतिक माहौल में बदलाव साफ तौर पर देखा जा सकता है।

सीजेपी प्रोटेस्ट और युवाओं का संघर्ष
कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने सीजेपी प्रोटेस्ट का जिक्र करते हुए बताया कि इस आंदोलन की शुरुआत नीट पेपर लीक के बाद हुई थी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार के युवा दिल्ली आंदोलन करने गए थे, जहां उन्हें पुलिस की लाठियां खानी पड़ी थीं। सपा प्रमुख ने जोर देकर कहा कि जेन जी के युवा अपनी बातों को लेकर पूरी तरह स्पष्ट हैं।

सीजेपी की लड़ाई बीजेपी से है। उनका आंदोलन भाजपा के खिलाफ है। नीट पेपर लीक से आंदोलन शुरू हुआ था। जेन जी के लोग क्लियरिटी चाहते हैं कि यह हो सकता है या नहीं हो सकता। बाद में पीएम मोदी को मंत्री को हटाना पड़ा, जो कि बड़ी उपलब्धि थी।
लाठी हारेगी और लैपटॉप जीतेगा
अखिलेश यादव ने दावा किया कि सीजेपी के आंदोलन की शुरुआत से ही उनकी पार्टी और इंडिया गठबंधन ने स्पष्ट कर दिया था कि यह लड़ाई सीजेपी बनाम बीजेपी की है। युवाओं के समर्थन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के युवा सांसद भी इस आंदोलन में शामिल होने गए थे। उन्होंने भरोसा जताया कि मौजूदा राजनीतिक हालात में बड़ा बदलाव आएगा और जनता बदलाव के पक्ष में मतदान करेगी।






