spot_img

दिल्ली सरकार ने महिलाओं के बाद अब निर्माण श्रमिकों को दिया FREE बस पास का तोहफा

spot_img
- Advertisement -

दिल्ली सरकार ने महिलाओं के बाद अब निर्माण क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों के लिए मुफ्त बस पास की योजना शुरू की है। बेलदार, मिस्त्री, बढ़ई, इलेक्ट्रिशन, गार्ड व अन्य मजदूर इसका लाभ उठा सकेंगे।

- Advertisement -

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने मजदूरों के लिए नई योजना शुरू की है। दिल्ली सरकार की इस योजना के माध्यम से दिल्ली के सभी श्रमिकों को फ्री बस पास मिलेगा और श्रमिक डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा उठादिल्ली सरकार ने महिलाओं के बाद अब निर्माण श्रमिकों को दिया FREE बस पास का तोहफा सकते हैं। इस योजना के माध्यम से श्रमिक निर्माण स्थल से अपने घर तक मुफ्त बस की यात्रा कर सकते हैं। इस योजना से बढ़ई, मिस्त्री, बिजली कर्मी, गार्ड और अन्य मजदूर लाभान्वित होंगे।

- Advertisement -

बुधवार को उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कुछ निर्माण मजदूरों को मुफ्त बस पास वितरित करके इस योजना की औपचारिक शुरुआत की। उन्होंने इस मौके पर कहा कि निर्माण स्थलों पर काम करने वाले बढ़ई, मिस्त्री, इलेक्ट्रिशियन, गार्ड और मजदूर सभी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।

- Advertisement -

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस योजना का शुभारम्भ किया। इस दौरान सिसोदिया ने कुछ श्रमिकों को फ्री बस पास भी बांटे। सिसोदिया ने योजना की जानकारी देते हुए ट्वीट कर लिखा, “दिल्ली में निर्माण श्रमिकों के लिए आज मुफ़्त बस पास योजना शुरू की गई। निर्माण स्थल पर काम कर रहे बेलदार, मिस्त्री, बढ़ई, इलेक्ट्रिशन, गार्ड व अन्य मज़दूर इसका लाभ उठा सकते हैं। मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का प्रयास है कि मजदूरों की अधिकतम सहायता की जाए। ये दिल्ली के निर्माता है।”

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को निर्माण श्रमिकों के लिए मुफ्त बस पास की घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों के आर्थिक बोझ को कम करने के उद्देश्य से यह योजना शुरू कर रही है।

अब श्रमिकों को अपने कार्य स्थल पर जाने के लिए बस में पैसे नहीं देने पड़ेंगे बल्कि दिल्ली सरकार उन्हें मुफ्त में बस पास उपलब्ध कराएगी।

सिसोदिया ने कहा कि निर्माण स्थल पर काम कर रहे बेलदार, मिस्त्री, बढ़ई, इलेक्ट्रिशन, गार्ड व अन्य मजदूर इसका लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार हमेशा निर्माण श्रमिकों के साथ खड़ी रही है। कोरोना काल में भी दिल्ली सरकार ने श्रमिकों के सुविधाओं का ध्यान रखा था। उनको आर्थिक सहयोग देने के साथ-साथ उनकी हर सुविधाओं का ध्यान रखा गया था।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में निर्माण श्रमिकों की संख्या लगभग 11 लाख है। इसमें नौ लाख लोग श्रमिक कल्याण बोर्ड के साथ पंजीकृत भी हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा के युवा फुटबॉलरों के लिए खुशखबरी! राष्ट्रीय स्तर पर चमकने का मौका, जल्द करें रजिस्ट्रेशन

Darbhanga Football: दरभंगा में युवा फुटबॉलरों के लिए राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का सुनहरा अवसर है। 3 जुलाई से नेहरू स्टेडियम में शुरू हो रही सुब्रतो मुखर्जी कप प्रतियोगिता में अंडर-1#DarbhangaFootball,#SubrotoCup,#BiharSports

दरभंगा में चोरों की खौफनाक सेंधमारी: एक रात, 8 घर खाली! पुलिस पर फूटा लोगों का गुस्सा

Darbhanga Crime: दरभंगा के जाले नगर परिषद के बैद्यनाथपुर गांव में चोरों ने एक ही रात में 8 घरों को निशाना बनाया। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत है और पुलिस जांच में जुटी है।#DarbhangaNews,#BiharCrime,#JaleTheft

खुशखबरी! दरभंगा विश्वविद्यालय ने जारी किया पंचांग 2026-27, इस बार 63 दिन बजेंगी शहनाई!

Darbhanga Panchang: दरभंगा विश्वविद्यालय ने वर्ष 2026-27 का बहुप्रतीक्षित पंचांग जारी कर दिया है। इस बार विवाह के 63 शुभ दिन हैं, जो पिछले साल से 18 दिन ज्यादा हैं। जानिए सभी शुभ म#DarbhangaPanchang,#BiharNews,#ShubhMuhurat

1 जुलाई को बिहार MLC शपथ ग्रहण: पवन सिंह समेत 10 नए सदस्यों का शपथ समारोह, जानिए कौन-कौन?

Bihar MLC Oath: बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्य 1 जुलाई को शपथ लेंगे। इस समारोह में भोजपुरी स्टार पवन सिंह और निषांत कुमार पर सबकी नजर है।#BiharNews,#MLCOath,#PawanSinghMLC