spot_img

5 लाख के सोने-चांदी जेवरात कांड का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के चार अपराधी गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

या पुलिस ने आभूषण चोरी कांड एवं बच्चा अगवा कांड के मामले का सफल उद्भेदन किया है। इस मामले में चोरी गए आभूषणों की भी बरामदगी पुलिस ने कर ली है। इस मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार ने मंगलवार को बताया कि विगत चार जनवरी को शहर के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के विशुनगंज चौक स्थित एक ज्वेलरी दुकान से पांच लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात की चोरी हुई थी। पुलिस ने इसे चुनौती के रूप लिया था।

- Advertisement -

इसे लेकर विधि व्यवस्था के एएसपी भारत सोनी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा अनुसंधान के क्रम में यह पता चला कि इसी तरह की चोरी उत्तरप्रदेश के चंदौली में भी हो रही है। जिसके बाद टीम ने अनुसंधान को आगे बढ़ाया और उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर में छापामारी कर चोरी कांड में शामिल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि उक्त गिरोह के द्वारा ही गया के विशुनगंज चौक स्थित ज्वेलरी दुकान से जेवरातों की चोरी की गई थी। इनके पास से चोरी किए गए सभी आभूषणों की बरामदगी की गई है। उन्होंने बताया कि ये अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य हैं, जो विभिन्न राज्यों में इस तरह की चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं।

एसएसपी आदित्य कुमार ने बताया कि बच्चों के अगवा करने वाले एक गिरोह का भी पुलिस ने पर्दाफाश किया है। विगत तीन नवंबर को गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव निवासी बाल्मीकि सिंह के सात वर्षीय पुत्र मोहित कुमार को अगवा कर लिया गया था। अगवा करने वाले गैंग ने फिरौती के रूप में छह लाख रुपये की मांग भी की थी।

पुलिस दबिश के कारण अपहरणकर्ता उक्त बच्चे को गया जिले के बंधुआ रेलवे गुमटी के पास छोड़ फरार हो गये थे। लेकिन पुलिस द्वारा तकनीकी अनुसंधान के क्रम में इस अपहरण कांड में शामिल चार लोगों को नवादा जिले से गिरफ्तार किया गया है। जिनमें मुख्य सरगना रोशन कुमार एवं उनके सहयोगी छोटू कुमार उर्फ़ कमांडो, शिवम कुमार मिश्रा, सत्यम कुमार उर्फ नेपाली को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से फिरौती कांड में इस्तेमाल किए गए मोबाइल, सिमकाड व स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस घटना में तीन और लोग शामिल थे, जो फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि बच्चे के अपहरण कांड में एक रिश्तेदार भी शामिल था। जिसकी निशानदेही पर उक्त मामले का उद्भेदन किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में मकान बनाना होगा आसान! 30 दिन में नहीं मिली मंजूरी, तो खुद हो जाएगी पास!

Bihar Building Bye-laws: बिहार सरकार ने 'बिहार बिल्डिंग बायलॉज 2026' का मसौदा तैयार किया है। नए नियमों से भवन निर्माण की स्वीकृति प्रक्रिया तेज, सरल और पारदर्शी होगी। इसमें 8वीं मंजिल त#BiharBuildingByeLaws,#BiharRealEstate,#NitishMishra

री-नीट 2026: फिजिक्स में मिले 4 बोनस अंक, अब पास होना और आसान! तुरंत देखें पूरी खबर

NEET UG Re-Exam 2026: एनटीए ने NEET UG Re-Exam 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। फिजिक्स का एक प्रश्न हटाने से सभी 20 लाख से अधिक छात्रों को 4 बोनस अंक मिलेंगे। एक अन्य सवाल म#NEETReExam2026,#NTAAnswerKey,#BiharStudents

यूपी राज्यसभा चुनाव: क्या 2027 का फैसला यहीं से होगा? BJP-SP की अग्निपरीक्षा! पढ़िए- ‘PDA’ फॉर्मूला और 10 सांसदों का ‘ सेमीफाइनल ‘

Uttar Pradesh Rajya Sabha: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव को 2027 के विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। भाजपा और सपा दोनों ही अपनी रणनीति बनाने में जुटी#UPRajyaSabha,#UPElections2027,#BJPvsSP

Darbhanga News: जाले में बिजली संकट: दो दिनों से अंधेरे में डूबे गांव, भीषण गर्मी में सड़कों पर रात काट रहे लोग!

Jale Power Cut: जाले प्रखंड में पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे भीषण गर्मी में लोग सड़कों पर रात काटने को मजबूर हैं। सनहपुर पावर सब स्टेशन की बदहाल व्यवस्था और 33#JalePowerCut,#BiharElectricity,#HeatwaveCrisis