back to top
⮜ शहर चुनें
अक्टूबर, 29, 2026
होम News Nepathya Se पटना श्रीहरिमंदिर, गुरुद्वारा बाल लीला, कंगन घाट में मिले 23 कोरोना पॉजिटिव,...

पटना श्रीहरिमंदिर, गुरुद्वारा बाल लीला, कंगन घाट में मिले 23 कोरोना पॉजिटिव, छपरा मंडलकारा के डॉक्टर और काराधीक्षक, जहानाबाद डीएम ऑफिस, बेगूसराय हर जगह पहुंचा कोरोना, अब होगी लॉकडाउन जैसी कड़ाई, पढ़िए पूरी खबर, क्या होगा कल

बिहार में कोरोना विस्फोट, हर दिन बढ़ रही पॉजिटिव की संख्या, पटना में 70 समेत राज्य में 155 नए केस
बिहार में कोरोना विस्फोट, हर दिन बढ़ रही पॉजिटिव की संख्या, पटना में 70 समेत राज्य में 155 नए केस

पटना श्रीहरिमंदिर, गुरुद्वारा बाल लीला, कंगन घाट में 23 कोरोना पॉजिटिव समेत छपरा मंडल कारा के डॉक्टर और काराधीक्षक और जहानाबाद डीएम ऑफिस से लेकर बेगूसराय तक कोरोना पहुंच चुका है। इधर, सीएम नीतीश कुमार ने बड़ी बात कह दी है। पढ़िए पूरी खबर

बेगूसराय में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ लिया है। लोग अगर सतर्क नहीं हुए तो एक बार फिर स्थिति भयावह हो सकती है। सोमवार को यहां आठ नए व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।

डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि जिले में आज कोरोना संक्रमण के आठ नए मामले आए हैं, जिसमें बरौनी प्रखंड में दो, चेरिया बरियारपुर प्रखंड में दो तथा बलिया, बेगूसराय, वीरपुर और डंडारी प्रखंड के एक-एक मामले हैं। प्रभावित व्यक्ति का कोविड प्रोटोकॉल के तहत इलाज शुरू कर दिया गया है।

डीएम ने लोगों से अपील किया है कि कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन तथा कोरोना के संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर प्रोटोकॉल का गंभीरता से अनुपालन करें। सार्वजनिक स्थलों पर मास्क का प्रयोग, सामाजिक दूरी का अनुपालन करने के साथ ही व्यक्तिगत तौर पर साफ-सफाई आवश्यक है।

दूसरे राज्यों से वापस आने वाले लोग नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर जांच कराएं तथा यदि किसी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण के लक्षण खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ या अन्य लक्षण दिखे तो नजदीकी प्राथमिक चिकित्सा केंद्र से संपर्क करें। संक्रमित मरीजों को समुचित चिकित्सा सुविधा और परामर्श उपलब्ध कराने के लिए समाहरणालय स्थित कारगिल विजय भवन में जिला नियंत्रण कक्ष 06243-222835 चल रहा है। दूसरी ओर सोमवार को जिला भर में मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया, मास्क चेकिंग के लिए तमाम अधिकारी सड़क पर उतर आए हैं।

छपरा मंडल कारा के काराधीक्षक, जेल के डॉक्टर और शेखपुरा के बरबीघा अस्पताल के एक डॉक्टर कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसके बाद जिले में सतर्कता बढ़ा दी गयी है। जिसके बाद कारा के 150 बंदियों और 30 जेल कर्मियों का सैंपल जांच के लिए लिया गया। सैंपल का ट्रूनेट जांच हुआ जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है।छपरा मंडल कारा के चिकित्सक डॉ. नित्यानंद पाठक और काराधीक्षक रामाधार सिंह कोरोना संक्रमित पाए गये हैं।

वही शेखपुरा के बरबीघा अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर भी कोरोना से संक्रमित मिले हैं। छपरा मंडल कारा के उपाधीक्षक शितेश कुमार सिंह ने कहा कि 2300 से ज्यादा संख्या वाले मंडल कारा में बंदी के साथ-साथ चिकित्सक कोरोना पोजेटिव हुए है। 150 बंदियों एवं 30 जेलकर्मियों में कोरोना के संदेह को लेकर सैंपल लिया गया था। जिसके बाद ट्रूनेट से जांच कराई गयी जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

फिलहाल RTPCR जांच रिपोर्ट का इंतजार है। जिसके बाद ही इस संबंध में कुछ भी कहना उचित होगा।   शेखपुरा के बरबीघा अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक डॉ. मनीष नारायण के संक्रमित मिलने के बाद सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर सतर्कता बढ़ा दी गयी है। आरटीपीसीआर जांच भी कराया गया है लेकिन रिपोर्ट अभी नहीं आई है। सर्दी-खांसी की शिकायत के बाद डॉक्टर ने खुद ही एंटीजन किट से जांच कराई थी। इस बात की भी चर्चा है कि पटना में आयोजित आईएमए के कार्यक्रम में शामिल होकर वे शेखपुरा लौटे थे।

पटना सिटी व गुरुद्वारा परिसर में कोरोना के 23 मामले सामने आए हैं। गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल में 502 लोगों का एंटीजन जांच की गई थी। इसमें 23 पॉजिटिव पाए गए है।

इसमें तख्तश्री हरिमंदिर पटना साहिब में 42 लोगों की जांच में 6 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वही गुरुद्वारा बाललीला में 14 लोगों की जांच में 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। वही कंगन घाट में 13 लोगों की कोरोना जांच हुई थी जिसमें दो लोग संक्रमित मिले हैं। एसडीओ मुकेश रंजन ने इस बात की जानकारी दी है। पटना सिटी में 23 लोग कोरोना संक्रमित मिले है जिससे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

जहानाबाद में भी कोरोना पहुंच गया है। जहानाबाद डीएम कार्यालय में कोरोना का विस्फोट हुआ है। डीएम ऑफिस के 7 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं। एक साथ 7 कर्मियों के संक्रमित होने से डीएम कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है।

जहानाबाद में कुल 8 मामले सामने आए थे। इसमें जेएनएम ट्रेनिंग सेंटर के 3 छात्र और एक रसोइया संक्रमित मिले थे। जहानाबाद में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। डीएम ऑफिस में एक साथ सात लोगों के संक्रमित होने की खबर मिलते ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।

अब होगी सख्ती
बिहार में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पांच से सात दिनों के लिए सख्‍त पाबंदियां लागू की जा सकती हैं। इसके संकेत सीएम नीतीश कुमार ने दिए हैं। सोमवार को 15 से 18 साल के किशोरों के लिए कोरोना टीकाकरण  अभियान का शुभारंभ करने के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत में सीएम ने कहा कि कोरोना के बढ़ते केसों के मद्देनजर सभी जिलों से रिपोर्ट मांगी गई है। 

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन बेहद जरूरी है। इधर, केस बढ़े हैं। अभी लंबा लॉकडाउन नहीं लगाया जा सकता लेकिन 5 से 7 दिन सख्‍ती करके संक्रमण को रोकने की कोशिश की जाएगी। बिहार में फिर से लॉकडाउन लागू किए जाने की सम्‍भावनाओं पर पूछे जाने पर उन्‍होंने कहा कि वह इस बारे में कल निर्णय लेंगे। सीएम ने कहा कि कल बैठक में इसकी समीक्षा कर निर्णय लिया जाएगा।

सीएम नीतीश ने कहा कि सरकार, महामारी में अचानक आई बढ़ोत्‍तरी को लेकर मंगलवार को गहनता से अध्‍ययन करेगी और सभी जरूरी कदम उठाएगी। आंशिक लॉकडाउन, कोविड की रोकथाम के उपायों को सख्‍ती से लागू करना, नाइट कर्फ्यू जैसे कदम सीमित समय के लिए उठाए जा सकते हैं। कल यानी मंगलवार को मुख्‍यमंत्री की अध्‍यक्षता में होने वाली हाईलेवल मीटिंग के बाद इन पाबंदियों का ऐलान हो सकता है।

error: कॉपी नहीं, शेयर करें
BREAKING
दरभंगा के युवाओं की लॉटरी! 30 अक्टूबर को 100 नौकरियों का खुला पिटारा, ₹17000 सैलरी पक्की ● मुख्य सचिव की अपनी रिश्तेदार की मौत! बिहार के इस अस्पताल में जो हुआ, जानकर चौंक जाएंगे आप ● Darbhanga Big News दरभंगा वोटों की गिनती में क्या हुआ| RJD ने कहा -धांधली? अब तेजस्वी की होने वाली है एंट्री? Darbhanga का तापमान HOT | -ललित यादव और आलोक मेहता ने क्या कहा | पढ़िए DM Kaushal Kumar को ● बिहार कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: 44 एजेंडे पास, इन 5 बड़े बदलावों से आपकी जिंदगी पर होगा सीधा असर! देखें पूरी लिस्ट ● कांग्रेस की हार पर मांझी का तंज: 'सोनिया ने राहुल को PM बनाने का दिया निर्देश!' ● भागलपुर में स्वास्थ्य सेवा और पानी पर बड़ा एक्शन! प्रशासन ने 30 अक्टूबर तक मांगी रिपोर्ट ● Darbhanga Crime दरभंगा में भयानक वारदात: मायके से लाखों कैश, सोना गायब, बेटी बोली- 'पिस्टल दिखा मां को उठा ले गए' ● विधायकी पर खतरा! अनंत सिंह के खिलाफ JDU के सबूतों की हो रही जांच, स्पीकर प्रेम कुमार का बड़ा बयान ● बिहार गाएगा गुजरात में नक्सलवाद से मुक्ति की गाथा ! CM Samrat बोले बिहार की शांति बहाली और विकास की बदलती तस्वीर से रूबरू होगा ' एक भारत, श्रेष्ठ भारत ' ● दरभंगा के किसानों की बदलेगी किस्मत! कृषि विभाग ने बताए गेहूं, दलहनी, तेलहनी और आलू की उन्नत खेती के तरीके, KCC पर भी बड़ी जानकारी ● MLC चुनाव ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन! बिहार में 5 भूमिहार जीते, क्या हैं इसके मायने? ● बड़ी खबर: मधुबनी प्रशासन का - फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब के लिए आया विशिष्ट QR कोड| अब सरकारी योजनाएं सीधे आपके मोबाइल पर! ● Darbhanga News Update दरभंगा में काउंटिंग के बीच बड़ा बवाल! NDA और RJD में भिड़ंत| RJD बोला -'सरकार के दबाव में धांधली' | पढ़िए -DM Kaushal का बड़ा एक्शन! क्या बताया SDPO राजीव कुमार ने ● Darbhanga News रतनपुर ने दिया 'कचरे से कंचन' का मंत्र! ग्रामीणों ने उठाया 'स्वच्छता' का बीड़ा! मंदिर परिसर में किया बड़ा बदलाव ● Darbhanga News पराली जलाई तो मिट्टी होगी बंजर, हवा होगी जहरीली! जाले के 65 किसानों को मिली बड़ी सीख ● दरभंगा कोर्ट का बड़ा झटका! दुष्कर्म, अपहरण और बाइक चोरी के आरोपियों को नहीं मिली जमानत, अब आगे क्या? ● बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के नतीजे आए, भाजपा ने बाजी मारी, निर्दलियों ने भी सबको चौंकाया! | देखें पूरी लिस्ट ● BIHAR में खौफनाक ISI साजिश का पर्दाफाश! महज ₹500 के लिए पाकिस्तानी एजेंटों को OTP देते थे दो युवक, विजयवाड़ा से खुला नेटवर्क | पढ़िए - देश की सुरक्षा -मोतिहारी और रक्सौल ● Bihar Politics बिहार में 11 साल पुरानी दुश्मनी का बदला! एक जीत और OUT | पढ़िए 'बाभन का बैर बारह बरस तक नहीं मिटता' ● Samastipur Crime समस्तीपुर में दोस्त ने मुंह में गोली मारी, सड़क पर तड़पता छोड़ भागा! | पंजाब से लौटा और जबड़े में गोली ● दरभंगा के युवाओं की लॉटरी! 30 अक्टूबर को 100 नौकरियों का खुला पिटारा, ₹17000 सैलरी पक्की ● मुख्य सचिव की अपनी रिश्तेदार की मौत! बिहार के इस अस्पताल में जो हुआ, जानकर चौंक जाएंगे आप ● Darbhanga Big News दरभंगा वोटों की गिनती में क्या हुआ| RJD ने कहा -धांधली? अब तेजस्वी की होने वाली है एंट्री? Darbhanga का तापमान HOT | -ललित यादव और आलोक मेहता ने क्या कहा | पढ़िए DM Kaushal Kumar को ● बिहार कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: 44 एजेंडे पास, इन 5 बड़े बदलावों से आपकी जिंदगी पर होगा सीधा असर! देखें पूरी लिस्ट ● कांग्रेस की हार पर मांझी का तंज: 'सोनिया ने राहुल को PM बनाने का दिया निर्देश!' ● भागलपुर में स्वास्थ्य सेवा और पानी पर बड़ा एक्शन! प्रशासन ने 30 अक्टूबर तक मांगी रिपोर्ट ● Darbhanga Crime दरभंगा में भयानक वारदात: मायके से लाखों कैश, सोना गायब, बेटी बोली- 'पिस्टल दिखा मां को उठा ले गए' ● विधायकी पर खतरा! अनंत सिंह के खिलाफ JDU के सबूतों की हो रही जांच, स्पीकर प्रेम कुमार का बड़ा बयान ● बिहार गाएगा गुजरात में नक्सलवाद से मुक्ति की गाथा ! CM Samrat बोले बिहार की शांति बहाली और विकास की बदलती तस्वीर से रूबरू होगा ' एक भारत, श्रेष्ठ भारत ' ● दरभंगा के किसानों की बदलेगी किस्मत! कृषि विभाग ने बताए गेहूं, दलहनी, तेलहनी और आलू की उन्नत खेती के तरीके, KCC पर भी बड़ी जानकारी ● MLC चुनाव ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन! बिहार में 5 भूमिहार जीते, क्या हैं इसके मायने? ● बड़ी खबर: मधुबनी प्रशासन का - फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब के लिए आया विशिष्ट QR कोड| अब सरकारी योजनाएं सीधे आपके मोबाइल पर! ● Darbhanga News Update दरभंगा में काउंटिंग के बीच बड़ा बवाल! NDA और RJD में भिड़ंत| RJD बोला -'सरकार के दबाव में धांधली' | पढ़िए -DM Kaushal का बड़ा एक्शन! क्या बताया SDPO राजीव कुमार ने ● Darbhanga News रतनपुर ने दिया 'कचरे से कंचन' का मंत्र! ग्रामीणों ने उठाया 'स्वच्छता' का बीड़ा! मंदिर परिसर में किया बड़ा बदलाव ● Darbhanga News पराली जलाई तो मिट्टी होगी बंजर, हवा होगी जहरीली! जाले के 65 किसानों को मिली बड़ी सीख ● दरभंगा कोर्ट का बड़ा झटका! दुष्कर्म, अपहरण और बाइक चोरी के आरोपियों को नहीं मिली जमानत, अब आगे क्या? ● बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के नतीजे आए, भाजपा ने बाजी मारी, निर्दलियों ने भी सबको चौंकाया! | देखें पूरी लिस्ट ● BIHAR में खौफनाक ISI साजिश का पर्दाफाश! महज ₹500 के लिए पाकिस्तानी एजेंटों को OTP देते थे दो युवक, विजयवाड़ा से खुला नेटवर्क | पढ़िए - देश की सुरक्षा -मोतिहारी और रक्सौल ● Bihar Politics बिहार में 11 साल पुरानी दुश्मनी का बदला! एक जीत और OUT | पढ़िए 'बाभन का बैर बारह बरस तक नहीं मिटता' ● Samastipur Crime समस्तीपुर में दोस्त ने मुंह में गोली मारी, सड़क पर तड़पता छोड़ भागा! | पंजाब से लौटा और जबड़े में गोली ●