इसके तहत छात्रों ने बिरौल बस स्टैंड स्थित शहीद भगत सिंह चौक, डुमरी चौक,हॉस्पिटल चौक, रेलवे स्टेशन सहित कई महत्वपूर्ण जगहों पर अलाव की व्यवस्था करते हुए पढ़ाई के दौरान सामाजिक कार्य का संदेश आम लोगों के बीच दिया।
गुरुकुल क्लासेज के निदेशक केशव चौधरी और संस्था के फाउंडर नटवर चौधरी ने बताया कि हमारे छात्रों के बढते मनोबल एवं मानव सेवा की भावनाओं का देखते हुए संस्था ने इसकी इजाजत दी है। इससे छात्रों में शिक्षा ग्रहण के साथ समाज सेवा, परोपकार की भावना जागृत होती है।