back to top
18 अगस्त, 2024
spot_img

आगरा के हॉस्पिटल में सुबह 5 बजे लगी भीषण आग, संचालक डॉक्टर समेत बेटे-बेटी की जिंदा जलकर मौत, तीन मरीज गंभीर

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

आगरा शहर में बुधवार तड़के घनी आबादी वाले इलाके में स्थिति अस्पताल में आग लग गई। अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजाें को गंभीर हालत में बाहर निकालकर दूसरे अस्पताल में भेजा गया है। फायर ब्रिगेड और पुलिस की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। इस आग में झुलस जाने से अस्पताल संचालक डॉ. राजन और उनकी बेटी और 14 साल के बेटे ऋषि की मौत हो गई।

आग लगने से हॉस्पिटल में भर्ती मरीज और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर दमकल और शाहगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने किसी तरह एक घंटे बाद चार लोगों को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल संचालक परिवार सहित दूसरी मंजिल पर फंस गए।

यह आग शाहगंज क्षेत्र में जगनेर रोड स्थित आर मधुराज अस्पताल में लगी। अचानक आग लगने से किसी को कुछ समझ नहीं आया। अस्पताल में भर्ती तीन मरीज, उनके तीमारदार और स्टाफ अंदर फंस गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग बुझाई पर तब तक धुआं पूरे अस्पताल में भर गया। करीब एक घंटे बाद दमकलकर्मियों ने तीन मरीजों समेत चार लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल से बाहर निकालकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

शाहगंज क्षेत्र के जगनेर रोड पर स्थित आर मधुराज हॉस्पिटल है। इसका दो मंजिला भवन है। दूसरी मंजिल पर हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर राजन सिंह का परिवार रहता है। बुधवार तड़के अचानक अस्पताल में आग लग गई। देखते ही देखते लपटें निकलने लगीं। आग लगने के बाद पुलिस के पहुंचने से पहले ही हॉस्पिटल का स्टाफ भाग निकला। जानकारी पर लोग जुट गए। इसके बाद पुलिस और दमकल पहुंची।

इस अस्पताल के संचालक डॉ. राजन और भवन स्वामी गोपीचंद हैं। इसमें भूमिगत तल में जनरल वार्ड, भूतल पर जनरल और प्राइवेट वार्ड है। दूसरी मंजिल पर गोपीचंद और डॉ. राजन का परिवार रहता है। सुबह करीब पांच बजे अचानक प्रथम तल पर आग लग गई। आग लगने के समय पर सात मरीज भर्ती थे और स्टाफ के पांच लोग थे।

बेसमेंट और भूतल पर मरीज भर्ती थे, जबकि संचालक का परिवार पहली मंजिल पर रह रहा था। सभी आग में फंस गए। एक घंटे बाद निकाला जा सका। चार की हालत गंभीर थी। इनमें से दो की अस्पताल में मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही का कहना है कि आग लगने का कारण नहीं पता चल सका है। किस किस मंजिल पर आग लगी यह भी पता किया जा रहा है।

आग लगते ही आसपास के लोग वहां पहुंच गए। पानी डालकर आग बुझाने प्रयास शुरू कर दिए। अंदर धुआं भर जाने के कारण लोग मरीजों को बाहर नहीं निकाल सके। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। करीब 40 मिनट बाद दमकलकर्मी पहुंचे। इसके बाद मरीजों को बाहर निकाला जा सका। इंस्पेक्टर शाहगंज जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि चार लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल से निकालकर निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।

जरूर पढ़ें

मोदी-नीतीश-लालू पर Darbhanga में बरसे PK, बोले – अब बच्चों के चेहरे देखकर दीजिए वोट, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

सतीश चंद्र झा, बेनीपुर, दरभंगा। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अपनी 'बिहार बदलाव...

Darbhanga @ अंगूरी की बेटी ‘गिरफ़्त’ में, कहां – कब – कैसे?

दरभंगा। जिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर मद्य निषेध विभाग की टीम ने बड़ी...

Darbhanga में 18 से 20 अगस्त तक 1400 प्रतिभागी दिखाएंगे खेलों में दमखम, 18 प्रखंडों के खिलाड़ी बनाएंगे प्रतियोगिता को खास

दरभंगा | शिक्षा विभाग, खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, बिहार सरकार एवं जिला...

मध्यरात्रि गूंजा – “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की”… Krishna Janmashtami पर भक्ति की बयार, आकर्षक पंडाल, रोशनी और सजावट ने खींचा Darbhanga...

मनोज कुमार झा, अलीनगर। प्रखंड क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही श्रद्धा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें