back to top
⮜ शहर चुनें
अक्टूबर, 29, 2026
होम News Nepathya Se जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना ने की इफ्तार पार्टी, फोटो शेयर करने के...

जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना ने की इफ्तार पार्टी, फोटो शेयर करने के बाद ट्वीट हटाने पर उठे सवाल, ‘आलोचना’ के बाद यह हुआ

जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना ने की इफ्तार पार्टी, फोटो शेयर करने के बाद ट्वीट हटाने पर उठे सवाल, ‘आलोचना’ के बाद यह हुआ
जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना ने की इफ्तार पार्टी, फोटो शेयर करने के बाद ट्वीट हटाने पर उठे सवाल, ‘आलोचना’ के बाद यह हुआ

जम्मू-कश्मीर में डोडा जिले के अरनोरा में माह रमजान पर भारतीय सेना की ओर से रोजा इफ्तार करने के बाद विवाद छिड़ गया है।

 

वहीं, जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आम लोगों के लिए ‘इफ्तार’ पार्टी आयोजित करने के सेना के ट्वीट को कथित कट्टरपंथी तत्वों की ओर से ट्रोल किए जाने के बाद हटा लिया गया। पीआरओ, रक्षा (जम्मू) की ओर से किए गए ट्वीट मेंकहा गया था, “धर्मनिरपेक्षता की परंपरा को जीवित रखते हुए भारतीय सेना ने डोडा जिले के अर्नोरा में इफ्तार का आयोजन किया।”

बताया जा रहा है, ये ट्वीट 21 अप्रैल को किया गया था, जिसे अब हटा लिया गया है। इस ट्वीट के साथ कई तस्वीरें साझा की गई थीं, जिनमें सेना के जवान और आम लोग एक साथ रोजा खोलते नजर आ रहे थे। सेना के धर्मनिरपेक्ष चेहरे का विरोध करने वाले कुछ लोगों की ओर से ट्रोल किए जाने के कुछ घंटों बाद इस ट्वीट को हटा लिया गया। पढ़िए क्या है पूरा मामला

पूर्व सैन्य अधिकारियों ने कहा, सेना को स्थानीय आबादी तक पहुंचाते हैं इस तरह के कार्यक्रम

भारतीय सेना हर साल सीमा पर सैनिकों के साथ ईद, दीपावली, होली और रक्षा बंधन जैसे त्योहार मनाते हुए और पाकिस्तानी सैनिकों के साथ मिठाई का आदान-प्रदान करते हुए तस्वीरें जारी करती रही हैं। इस बार रोजा इफ्तार की तस्वीरें ट्वीट करने के बाद डिलीट करने पर सवाल उठने लगे हैं।

पीआरओ डिफेन्स जम्मू के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से 21 अप्रैल को रात 11.32 बजे इफ्तार की तस्वीरें ट्वीट करते हुए कहा गया कि “धर्मनिरपेक्षता की परंपराओं को जीवित रखते हुए भारतीय सेना ने डोडा जिले के अरनोरा में एक इफ्तार का आयोजन किया।”

इन कार्यक्रमों का धर्म या राजनीति से कोई लेना-देना नहीं, महज आतंकवाद से लड़ने का साधन

तस्वीरों में इफ्तार पार्टी में सेना की राष्ट्रीय राइफल्स के डेल्टा फोर्स के जनरल ऑफिसर कमांडिंग, स्थानीय मुसलमानों के साथ बातचीत करते हुए और एक वर्दीधारी व्यक्ति को नागरिकों के साथ नमाज अदा करते हुए दिखाया गया। पीआरओ डिफेन्स जम्मू के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किये गए इस ट्वीट को सेना की अन्य इकाइयों ने भी रीट्वीट किया और काफी संख्या में लाइक मिले।

इसके बाद सेना के इस सर्वधर्म समभाव वाले ट्विट को एक तथाकथित पत्रकार ने रीट्वीट के साथ कमेन्ट कर दिया कि- “अब यह बीमारी भारतीय सेना में भी घुस गई है? दुखद।” इस टिप्पणी पर सेना या पीआरओ डिफेन्स की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई, बल्कि सेना के ट्विटर हैंडल से मूल ट्वीट डिलीट कर दिया गया।

इतना ही नहीं, पीआरओ रक्षा (जम्मू) लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने ट्वीट को हटाने पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। हालांकि इससे पहले भारतीय सेना हर साल सीमा पर सैनिकों के साथ ईद, दीवाली, होली और रक्षा बंधन जैसे त्योहार मनाते हुए और पाकिस्तानी सैनिकों के साथ मिठाई का आदान-प्रदान करते हुए तस्वीरें जारी करती रही है। जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना ने की इफ्तार पार्टी, फोटो शेयर करने के बाद ट्वीट हटाने पर उठे सवाल, ‘आलोचना’ के बाद यह हुआ

इस बार रोजा इफ्तार की तस्वीरें ट्वीट करने के बाद डिलीट करने पर सवाल उठने लगे हैं। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पश्चिमी कमान के पूर्व जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल तेज सप्रू (सेवानिवृत्त) का कहना है कि ट्वीट में कुछ भी गलत नहीं था जिसका जोरदार बचाव किया जाना चाहिए था।

सेना के इस तरह के कार्यक्रम स्थानीय आबादी तक पहुंचने और आतंकवादियों से लड़ने के अभिन्न अंग हैं। उन्होंने कहा कि हम ऐसा पूर्वोत्तर में भी ईसाई आबादी तक पहुंचकर करते हैं। इसका धर्म या राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है और यह विशुद्ध रूप से स्थानीय लोगों को अपने साथ लेकर आतंकवाद से लड़ने का एक साधन है।

सेवानिवृत्त अधिकारी मेजर जनरल यश मोर ने भी मूल ट्वीट का बचाव करते हुए कहा कि “भारतीय सेना अंतरधार्मिक सद्भाव में सबसे आगे रही है। एक अधिकारी के रूप में हमें इस बात पर गर्व है कि हमारा कोई धर्म नहीं है, हम सिर्फ अपने जवानों का धर्म अपनाते हैं, जिनकी हम कमान संभालते हैं।”

उत्तरी कमान के पूर्व जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल एचएस पनाग (सेवानिवृत्त) ने कहा कि संबंधित पीआरओ और सेना में रमजान के दौरान इफ्तार आयोजित करने की परंपरा की रक्षा करने का साहस होना चाहिए था। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। यह स्थानीय आबादी का दिल और दिमाग जीतने की सेना की नीति का हिस्सा है। जम्मू-कश्मीर में इफ्तार आयोजित करने में कोई नई बात नहीं है और यह कई वर्षों से एक प्रथा है।

error: कॉपी नहीं, शेयर करें
BREAKING
दरभंगा के युवाओं की लॉटरी! 30 अक्टूबर को 100 नौकरियों का खुला पिटारा, ₹17000 सैलरी पक्की ● मुख्य सचिव की अपनी रिश्तेदार की मौत! बिहार के इस अस्पताल में जो हुआ, जानकर चौंक जाएंगे आप ● Darbhanga Big News दरभंगा वोटों की गिनती में क्या हुआ| RJD ने कहा -धांधली? अब तेजस्वी की होने वाली है एंट्री? Darbhanga का तापमान HOT | -ललित यादव और आलोक मेहता ने क्या कहा | पढ़िए DM Kaushal Kumar को ● बिहार कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: 44 एजेंडे पास, इन 5 बड़े बदलावों से आपकी जिंदगी पर होगा सीधा असर! देखें पूरी लिस्ट ● कांग्रेस की हार पर मांझी का तंज: 'सोनिया ने राहुल को PM बनाने का दिया निर्देश!' ● भागलपुर में स्वास्थ्य सेवा और पानी पर बड़ा एक्शन! प्रशासन ने 30 अक्टूबर तक मांगी रिपोर्ट ● Darbhanga Crime दरभंगा में भयानक वारदात: मायके से लाखों कैश, सोना गायब, बेटी बोली- 'पिस्टल दिखा मां को उठा ले गए' ● विधायकी पर खतरा! अनंत सिंह के खिलाफ JDU के सबूतों की हो रही जांच, स्पीकर प्रेम कुमार का बड़ा बयान ● बिहार गाएगा गुजरात में नक्सलवाद से मुक्ति की गाथा ! CM Samrat बोले बिहार की शांति बहाली और विकास की बदलती तस्वीर से रूबरू होगा ' एक भारत, श्रेष्ठ भारत ' ● दरभंगा के किसानों की बदलेगी किस्मत! कृषि विभाग ने बताए गेहूं, दलहनी, तेलहनी और आलू की उन्नत खेती के तरीके, KCC पर भी बड़ी जानकारी ● MLC चुनाव ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन! बिहार में 5 भूमिहार जीते, क्या हैं इसके मायने? ● बड़ी खबर: मधुबनी प्रशासन का - फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब के लिए आया विशिष्ट QR कोड| अब सरकारी योजनाएं सीधे आपके मोबाइल पर! ● Darbhanga News Update दरभंगा में काउंटिंग के बीच बड़ा बवाल! NDA और RJD में भिड़ंत| RJD बोला -'सरकार के दबाव में धांधली' | पढ़िए -DM Kaushal का बड़ा एक्शन! क्या बताया SDPO राजीव कुमार ने ● Darbhanga News रतनपुर ने दिया 'कचरे से कंचन' का मंत्र! ग्रामीणों ने उठाया 'स्वच्छता' का बीड़ा! मंदिर परिसर में किया बड़ा बदलाव ● Darbhanga News पराली जलाई तो मिट्टी होगी बंजर, हवा होगी जहरीली! जाले के 65 किसानों को मिली बड़ी सीख ● दरभंगा कोर्ट का बड़ा झटका! दुष्कर्म, अपहरण और बाइक चोरी के आरोपियों को नहीं मिली जमानत, अब आगे क्या? ● बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के नतीजे आए, भाजपा ने बाजी मारी, निर्दलियों ने भी सबको चौंकाया! | देखें पूरी लिस्ट ● BIHAR में खौफनाक ISI साजिश का पर्दाफाश! महज ₹500 के लिए पाकिस्तानी एजेंटों को OTP देते थे दो युवक, विजयवाड़ा से खुला नेटवर्क | पढ़िए - देश की सुरक्षा -मोतिहारी और रक्सौल ● Bihar Politics बिहार में 11 साल पुरानी दुश्मनी का बदला! एक जीत और OUT | पढ़िए 'बाभन का बैर बारह बरस तक नहीं मिटता' ● Samastipur Crime समस्तीपुर में दोस्त ने मुंह में गोली मारी, सड़क पर तड़पता छोड़ भागा! | पंजाब से लौटा और जबड़े में गोली ● दरभंगा के युवाओं की लॉटरी! 30 अक्टूबर को 100 नौकरियों का खुला पिटारा, ₹17000 सैलरी पक्की ● मुख्य सचिव की अपनी रिश्तेदार की मौत! बिहार के इस अस्पताल में जो हुआ, जानकर चौंक जाएंगे आप ● Darbhanga Big News दरभंगा वोटों की गिनती में क्या हुआ| RJD ने कहा -धांधली? अब तेजस्वी की होने वाली है एंट्री? Darbhanga का तापमान HOT | -ललित यादव और आलोक मेहता ने क्या कहा | पढ़िए DM Kaushal Kumar को ● बिहार कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: 44 एजेंडे पास, इन 5 बड़े बदलावों से आपकी जिंदगी पर होगा सीधा असर! देखें पूरी लिस्ट ● कांग्रेस की हार पर मांझी का तंज: 'सोनिया ने राहुल को PM बनाने का दिया निर्देश!' ● भागलपुर में स्वास्थ्य सेवा और पानी पर बड़ा एक्शन! प्रशासन ने 30 अक्टूबर तक मांगी रिपोर्ट ● Darbhanga Crime दरभंगा में भयानक वारदात: मायके से लाखों कैश, सोना गायब, बेटी बोली- 'पिस्टल दिखा मां को उठा ले गए' ● विधायकी पर खतरा! अनंत सिंह के खिलाफ JDU के सबूतों की हो रही जांच, स्पीकर प्रेम कुमार का बड़ा बयान ● बिहार गाएगा गुजरात में नक्सलवाद से मुक्ति की गाथा ! CM Samrat बोले बिहार की शांति बहाली और विकास की बदलती तस्वीर से रूबरू होगा ' एक भारत, श्रेष्ठ भारत ' ● दरभंगा के किसानों की बदलेगी किस्मत! कृषि विभाग ने बताए गेहूं, दलहनी, तेलहनी और आलू की उन्नत खेती के तरीके, KCC पर भी बड़ी जानकारी ● MLC चुनाव ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन! बिहार में 5 भूमिहार जीते, क्या हैं इसके मायने? ● बड़ी खबर: मधुबनी प्रशासन का - फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब के लिए आया विशिष्ट QR कोड| अब सरकारी योजनाएं सीधे आपके मोबाइल पर! ● Darbhanga News Update दरभंगा में काउंटिंग के बीच बड़ा बवाल! NDA और RJD में भिड़ंत| RJD बोला -'सरकार के दबाव में धांधली' | पढ़िए -DM Kaushal का बड़ा एक्शन! क्या बताया SDPO राजीव कुमार ने ● Darbhanga News रतनपुर ने दिया 'कचरे से कंचन' का मंत्र! ग्रामीणों ने उठाया 'स्वच्छता' का बीड़ा! मंदिर परिसर में किया बड़ा बदलाव ● Darbhanga News पराली जलाई तो मिट्टी होगी बंजर, हवा होगी जहरीली! जाले के 65 किसानों को मिली बड़ी सीख ● दरभंगा कोर्ट का बड़ा झटका! दुष्कर्म, अपहरण और बाइक चोरी के आरोपियों को नहीं मिली जमानत, अब आगे क्या? ● बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के नतीजे आए, भाजपा ने बाजी मारी, निर्दलियों ने भी सबको चौंकाया! | देखें पूरी लिस्ट ● BIHAR में खौफनाक ISI साजिश का पर्दाफाश! महज ₹500 के लिए पाकिस्तानी एजेंटों को OTP देते थे दो युवक, विजयवाड़ा से खुला नेटवर्क | पढ़िए - देश की सुरक्षा -मोतिहारी और रक्सौल ● Bihar Politics बिहार में 11 साल पुरानी दुश्मनी का बदला! एक जीत और OUT | पढ़िए 'बाभन का बैर बारह बरस तक नहीं मिटता' ● Samastipur Crime समस्तीपुर में दोस्त ने मुंह में गोली मारी, सड़क पर तड़पता छोड़ भागा! | पंजाब से लौटा और जबड़े में गोली ●