spot_img

बिहार से ऋषिकेश घूमने आए दो युवक नहाते हुए गंगा में डूबे

spot_img
- Advertisement -

षिकेश में बिहार के दो युवक गंगा में नहाने के दौरान डूब गए। दिल्ली और बिहार से ऋषिकेश घूमने आए दो पर्यटक अलग-अलग स्थानों पर गंगा में नहाते समय डूब गए। दोनों युवक बिहार के पटना के रहने वाले हैं। तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम ने सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

मुनि की रेती के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में अन्य प्रांतों से पर्यटक घूमने आए हैं। रविवार की पूर्वाह्न मिली कि सच्चा धाम के नीचे गंगा नदी में एक व्यक्ति नहाते हुए डूब गया है।

- Advertisement -

डूबने वाले व्यक्ति के स्वजन से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि हम यहां पर परिवार सहित नहाने आए थे। तभी अचानक राहुल राज नहाते समय डूब गया। जल पुलिस और एसडीआरएफ के माध्यम से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। डूबे हुए व्यक्ति की पहचान राहुल राज (27) पुत्र परमानंद गुप्ता निवासी मुर्तुजी गंज थाना मेहंदी गंज पटना बिहार के रूप में की गई है।

- Advertisement -

पुलिस के अनुसार दूसरी घटना शिवपुरी आइटीबीपी कैंप के पास की है। चौकी शिवपुरी को सूचना मिली कि एक व्यक्ति आइटीबीपी कैंप के पास नहाते समय गंगा नदी में डूब गया है। इस पर चौकी प्रभारी सुनील पंत शिवपुरी फ्लड कंपनी और चौकी के फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

वहां पर मालूम हुआ कि दिल्ली से चार दोस्त आशीष कुमार (29) पुत्र रोहताश, अमित कुमार पुत्र दयानंद,पवन कुमार पुत्र कलवान निवासी निवासी कराला 81 मोहम्मदपुर माजरी थाना कंजावाला दिल्ली तथा रवि पुत्र राजेश निवासी ग्राम रामपुर कुण्डल थाना खरखौदा हरियाणा कैंपिंग के लिए शिवपुरी आए थे।

रविवार की सुबह 10.00 बजे शिवपुरी पहुंचे और सीधे आइटीबीपी कैंप के पास गंगा नदी में नहाने के लिए चले गए। नहाते वक्त आशीष कुमार पुत्र रोहताश (29) निवासी कराला 81 मोहम्मदपुर माजरी, थाना कंजावाला दिल्ली अचानक ही गंगा नदी में डूब गया है। एसडीआरएफ को भी थाने के माध्यम से सूचना दे दी गई। फ्लड कम्पनी शिवपुरी डूबे हुए युवक की सर्चिंग की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

PMCH प्राचार्य की कुर्सी गई! ड्यूटी छोड़ निजी क्लीनिक में थे, मंत्री निशांत की छापेमारी में हुआ खुलासा, हटाया!

Patna News: पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को स्वास्थ्य मंत्री की छापेमारी के बाद पद से हटा दिया गया है। उन पर ड्यूटी के समय निजी क्लिनिक मे#PMCHPatna,#BiharHealth,#PatnaNews

Darbhanga LNMU: मिथिला विश्वविद्यालय में अब BBA, BCA और MBA की पढ़ाई, छात्रों के लिए नई सौगात!

Bihar Education: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने छात्रों के लिए कई नए कोर्स शुरू करने का ऐलान किया है, जिसमें BBA, BCA, MBA और इंटीग्रेटेड B.Ed शामिल हैं।#BiharEducation,#LNMU,#NewCourses

चौंक जाएंगे आप! दरभंगा के इस सरकारी स्कूल में बच्चे सीख रहे रोबोटिक्स-AI, खुद बना रहे ‘स्मार्ट गैजेट’

Bihar Robotics Education: हनुमाननगर के मोरो उच्च माध्यमिक विद्यालय में अब रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई शुरू हो गई है। नई शिक्षा नीति के तहत छात्र स्मार्ट प्रोजेक्ट बना रह#BiharEducation,#RoboticsInBihar,#AISchools

बड़ी खबर: भारत तिवारी एनकाउंटर पर CM सम्राट चौधरी का एक्शन, जांच में दोषी बख्शे नहीं जाएंगे!

Bihar Encounter Case: भोजपुर में हुए भारत तिवारी एनकाउंटर मामले पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहली बार बयान दिया है। उन्होंने उच्चस्तरीय न्यायिक जांच आयोग के गठन का आदेश दिया है और#BiharEncounterCase,#SamratChoudhary,#BhojpurNews