spot_img

National News: अनियंत्रित कार नहर में गिरी, दोस्त की बहन की शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की डूबने से मौत

spot_img
- Advertisement -

गाजियाबाद थाना इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में बीती रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। कार में सवार तीन दोस्तों की मौत हो गयी। तीनों ही खोड़ा कालोनी के निवासी हैं और अपने दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे।

- Advertisement -

घटना की जानकारी सड़क पर जा रहे युवक ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया। लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची और कार को क्रेन से बाहर निकाला गया, तब तक तीनों युवकों की मौत हो चुकी थी।

- Advertisement -

पुलिस अधीक्षक नगर (द्वितीय) ज्ञानेंद्र सिंह ने शुक्रवार को बताया कि खोड़ा कॉलोनी में रहने वाले ललित, देबू और सोनू नाम के तीन युवक अपने एक दोस्त की बहन की शादी में इंदिरापुरम स्थित एंबिएंस मॉल में शामिल होने गए थे। जब वे वापस लौट रहे थे, और उनकी कार कनावनी पुलिया के पास पहुंची तो कार अचानक ही अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी।

- Advertisement -

इस रास्ते से देर रात में कम लोगों का आना जाना होता है। इसलिए कोई उन्हें देख नहीं पाया और उनकी कार काफी देर तक पानी में डूबी रही। कार में सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन से कार्य को बाहर निकाला। कार के अंदर तीन युवक मृत अवस्था में थे। तीनों की पहचान खोड़ा के रहने वाले ललिता, देबू और सोनू के रूप में हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान की बेटी सीमा बनी DSP, भाजपा महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह और प्रथम हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. राजेश झा...

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान, दरभंगा से एक गर्व की खबर सामने आई है। 70वीं BPSC परीक्षा में 116वीं रैंक हासिल कर बिहार पुलिस सेवा (DSP) पद पर चयनित हुईं सीमा कुमारी ने पूरे मिथ#DarbhangaNews,#BPSCSUccess,#SeemaKumariDSP

Bhagalpur News: सरकारी काम में बाधा डालना पड़ा भारी! जमीन विवाद में हंगामाई शख्स को सबौर पुलिस ने भेजा जेल

Sabour News: भागलपुर के सबौर अंचल कार्यालय में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने जमकर हंगामा किया, जिससे सरकारी काम बाधित हुआ। सबौर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हंगामा क#SabourNews,#BhagalpurPolice,#LandDispute

खुशखबरी! बिहार की 20 लाख महिलाओं को मिलेंगे ₹20,000 रुपये, ऐसे होगा सीधा फायदा | पढ़िए -दूसरी किस्त का लाभ किसे मिलेगा?

Bihar Mahila Rojgar Yojana: बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 20 लाख महिलाओं को 20 हजार रुपये की दूसरी किस्त देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुंगेर में#BiharMahilaRojgarYojana,#SamratChaudhary,#MungerNews

बिहार में मौसम का ‘डबल अटैक’: भारी बारिश और लू, IMD का चौंकाने वाला अलर्ट जारी!

Bihar Weather: बिहार में मौसम दोहरी मार पड़ने वाली है! IMD ने उत्तर-पूर्वी जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है, वहीं दक्षिण-पश्चिमी बिहार में लू का प्रकोप जा#BiharWeather,#IMDAlert,#HeatwaveWarning