spot_img

केजरीवाल का मिथिला प्रेम: पंजाब में बनेगा माता जानकी और लव – कुश का भव्य मंदिर, लाखों श्रद्धालुओं को मिलेगी तीर्थ यात्रा की सौगात!

Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अमृतसर में मां सीता और लव-कुश के भव्य मंदिर निर्माण की घोषणा की है। इसके साथ ही 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना' का भी विस्तार किया गया है, जिससे लाखों श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा।

spot_img
- Advertisement -

Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने अमृतसर में मां सीता और लव-कुश का भव्य मंदिर बनाने की घोषणा की है। यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब केजरीवाल हाल ही में अयोध्या में राम लला मंदिर के दर्शन कर लौटे हैं।

- Advertisement -

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने बताया कि अमृतसर की पावन नगरी में भगवान वाल्मीकि मंदिर के पास ही लव-कुश और माता जानकी के लिए एक भव्य एवं दिव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा।

- Advertisement -

अमृतसर में बनेगा मां सीता और लव-कुश का भव्य मंदिर

केजरीवाल ने अमृतसर को दुनिया की सबसे पवित्र जगहों में से एक बताया। उन्होंने कहा, “यहां हर धर्म के लोग और संस्थाएं मौजूद हैं। दरबार साहिब यहीं स्थित है; सभी धर्मों और दुनिया भर से लोग यहां श्रद्धा और प्रार्थना के लिए आते हैं, अपने दुखों से राहत पाते हैं और शांति मिलती हैं। दुर्गियाना मंदिर भी यहीं है। जलियांवाला बाग और वाघा बॉर्डर भी यही है।”

उन्होंने आगे कहा, “माता सीता यहीं पर वाल्मीकि आश्रम में रुकी थीं। लव कुश ने यहां जन्म लिया था। लवकुश की यहां पढ़ाई हुई थी। सभी धर्मों के लिए ये बहुत पवित्र धरती है। खास कर हिंदू धर्म, वाल्मीकि समाज के लोगों के लिए ये बेहद आस्था का स्थान है।” केजरीवाल ने स्पष्ट किया, “जहां भगवान वाल्मीकि का तीर्थ स्थान है, उसी के पास मां सीता और लव कुश का भव्य मंदिर बनाया जाएगा।”

- Advertisement -

‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ का विस्तार

अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के विस्तार की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मौजूदा दो मार्गों के अलावा अब तीन नए तीर्थ मार्ग शुरू किए जाएंगे। इन नए मार्गों में सालासर-खाटू श्याम, हरिद्वार-ऋषिकेश और मथुरा-वृंदावन शामिल हैं। आप संयोजक ने बताया कि ये सेवाएं 1 अगस्त के आसपास शुरू होंगी, जिससे लगभग 1.5 लाख श्रद्धालुओं को इन यात्राओं का लाभ मिल पाएगा। यह विस्तार पंजाब के लाखों श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी राहत और सुविधा लेकर आएगा।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर Bihar Kanya Utthan Yojana ! बिहार की 5.65 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000 रुपये, तुरंत जानें कैसे करें आवेदन
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार का कश्मीर बदलने को तैयार! ककोलत जलप्रपात के पास होमस्टे से खुलेगा रोजगार, मिलेगा 10 लाख तक लोन, जानें पूरा प्लान

Nawada Tourism: बिहार सरकार ने नवादा जिले के ककोलत जलप्रपात को मुख्यमंत्री होमस्टे प्रोत्साहन योजना के तहत चुना है। इस पहल से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और क्षेत्र की संस्क#NawadaTourism,#BiharHomestay,#KakolatWaterfall

दरभंगा में खौफनाक वारदात! क्या – पोते ने की दादा की हत्या? खेत में मिला शव, विरोध में बवाल, लहेरियासराय- समस्तीपुर पथ पर सड़क...

Bihar Crime: दरभंगा में 60 वर्षीय व्यक्ति का शव ढैंचा के खेत से बरामद हुआ है। परिजनों ने पोते पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम#BiharCrime,#DarbhangaMurder,#FamilyCrime

रात में अकेले ट्रैवल करते हैं? दरभंगा पुलिस का ये अलर्ट आपके लिए है! ऐसे बचें फर्जी रैपिडो से

Bihar Passenger Safety: दरभंगा के एसडीपीओ बासुकीनाथ झा ने रात में हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से यात्रा करने वालों के लिए बड़ा सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। उन्होंने फर्जी रैपि#BiharPassengerSafety,#DarbhangaNews,#TravelAdvisory

दरभंगा पर मंडराया बाढ़ का खतरा! कोसी-कमला उफान पर, कौन-कौन से इलाके प्रभावित? आपका गांव तो नहीं है लिस्ट में?

Darbhanga Flood: नेपाल में लगातार बारिश से दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड में कोसी और कमला बलान नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। चार पंचायतों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रह#DarbhangaFlood,#BiharRain,#KoshiKamla