spot_img

आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल में ताला जड़ा,डीपीओ ने कहा, अभी बांका में हूं आने पर होगी जांच

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

बेनीपट्टी के मधवापुर में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गयी है। प्रखंड के तरैया के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार की सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल में तालाबंदी कर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इधर, ग्रामीणों ने बताया कि जब एचएम ने शमी हैदर का योगदान स्कूल में लिया ही नहीं तो फिर कैसे उक्त शिक्षक खाता संचालन करने लगा। खाता संचालन की जानकारी होते ही ग्रामीण एक बार फिर भड़क गए, और शनिवार की सुबह स्कूल में तालाबंदी कर दी। प्रभारी एचएम किरण कुमारी ने देशज टाइम्स को बताया, बीईओ की पहल पर सीआरसी विभूति नाथ झा मुझ पर गैरकानूनी कार्य करने का दबाव बना रहे हैं। इससे मैं कार्य नहीं कर पा रही हूं। वहीं, डीपीओ-स्थापना राजेश कुमार सिन्हा ने दूरभाष पर देशज टाइम्स को बताया, वे फिलहाल बांका जिले में हैं। एक-दो दिन में जिला मुख्यालय वापस आने पर इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। 

आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल में ताला जड़ा,डीपीओ ने कहा, अभी बांका में हूं आने पर होगी जांचआकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स। ग्रामीण सुधाकर कुमार, वृक्ष मंडल, जयनारायण मंडल,सोहन मंडल, सनोज मंडल, नरेश मंडल, रामसागर मंडल, बेचन मंडल, विदेश्वर मंडल, हरिचन पासवान, रामाशीष मंडल, दिलीप लाल कर्ण, नरेश लालकर्ण, चेतन मंडल, विनोद मंडल, विश्वनाथ मंडल, अमित मंडल ने देशज टाइम्स को बताया, स्कूल में शिक्षा विभाग की मनमानी चल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस शिक्षक के खिलाफ गत डेढ़ वर्ष पूर्व आन्दोलन किया गया था। उक्त शिक्षक को आन्दोलन के बाद बीईओ ने दूसरे स्कूल में समायोजन करा दिया था। ऐसे शिक्षक को बीईओ पुनः स्कूल में योगदान दिला दिए हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार उक्त शिक्षक शमी हैदर का बिना योगदान ही खाता संचालन करने का फरमान शिक्षा विभाग ने जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि उक्त शिक्षक ने राशि की निकासी भी की है। सूत्रों ने बताया, सारा मामला फर्जी शिक्षक बहाली से जुड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि बीईओ की ओर से एक फर्जी शिक्षक का योगदान के लिए प्रभारी एचएम पर अनावश्यक दवाब बनाया जा रहा था। उक्त फर्जी शिक्षक को वर्तमान एचएम योगदान नहीं लिया। इसके कारण बीईओ केद्वारा शिक्षक शमी हैदर को स्कूल का योगदान दिलाने का निर्देश दिया। बताया जा रहा है कि उक्त शिक्षक शमी हैदर के संबंध में पूरी जानकारी होने केकारण वर्तमान एचएम ने उक्त शिक्षक का भी योगदान नहीं लिया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Pension News: बिहार के 94 लाख पेंशनभोगियों की खुली किस्मत! CM ने भेजा ₹1100 करोड़, बदल गया पेंशन का नियम

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 94 लाख से अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशनभोगियों के खातों में ₹1100 करोड़ से ज्यादा की राशि सीधे ट्रांसफर की। अब हर महीने 10 तार#BiharPension,#SamratChaudhary,#DBTScheme

Dainik Rashifal News: आज का राशिफल – जानें किन राशियों की खुलेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान!

आज के दैनिक राशिफल में जानें कि ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। करियर, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और संबंधों पर ग्रहों का क्या है प्रभाव, किन राशि#DainikRashifal,#HoroscopeToday,#AstrologyNews

Patna Crime News: हैरान कर देगा पटना का सैलून संचालक मर्डर केस! पढ़िए – बेवफा पत्नी की ‘ देर रात वाली आशिक़ी...

पटना के गोपालपुर में सैलून संचालक पिंटू शर्मा हत्याकांड का खुलासा। पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश सामने आई। मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध।#PatnaCrime,#BiharNews,#MurderMystery

Darbhanga Boat Rescue News: कोसी नदी में नाव पलटी, ‘अब नहीं बचेंगे’ के शोर में रवींद्र बने देवदूत! जानिए

दरभंगा के गौड़ाबौराम में कोसी नदी में नाव पलटने से मचे हड़कंप के बीच, आपदा मित्र रवींद्र यादव ने अपनी जान जोखिम में डालकर सात लोगों को बचाया। प्रशासन उनके इस सा#DarbhangaNews,#BoatAccident,#AapdaMitra