जामकर्ता प्रशासन के घटनास्थल पर नहीं पहुंचने से अत्यधिक नाराज दिखे। मिली जानकारी के अनुसार मो. फिरोज की पत्नी नसीमा खातुन सुबह घर से पथ के दूसरे भाग शौच के लिए निकली थी। उसके साथ मासूम भी था। शौच कर घर वापस होने के दौरान मुख्य पथ पर अनियंत्रित होकर रहिका की ओर जा रहे ट्रक के चपेट में मासूम आ गया। वहीं नसीमा खातुन जख्मी हो गयी। दुर्घटना होते ही ट्रक को लेकर चालक मौके से फरार हो गया। जिससे गुस्साये ग्रामीणों ने सड़क जाम कर फरार चालक के गिरफ्तारी व मृतक को सरकारी लाभ देने की मांग कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही अरेड़ एसएचओ रामाशीष कामती दल-बल के साथ मौका पर पहुंच कर उग्र ग्रामीणों को शांत करा जाम हटवाने की बात कही। जिस पर ग्रामीणों ने सरकारी लाभ दिलाने की बात कही।
उधर, स्थानीय स्तर से जानकारी मिलते ही अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार सिंह मुरैठ चैक पहुंच कर ग्रामीणों को हरसंभवमदद करने का आश्वासन देते हुए करीब तीन घंटे के बाद सड़क जाम हटवाया। सीओ ने मानवीय संवेदना के तहत बीडीओ से मोबाइल पर बात कर तत्काल कबीर अंत्येष्ठि के तहत तीन हजार रुपए परिजन को सौंप कर चार लाख का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। उधर,वार्ता के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। एसएचओ ने बताया कि मो. फिरोज के आवेदन पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।








You must be logged in to post a comment.