spot_img

Supreme Court पहुंचा उड़ीसा-बालासोर रेल हादसा, याचिका में रख दी बड़ी मांग

spot_img
- Advertisement -

उड़ीसा के बालासोर में हुए शुक्रवार की रात हुई भीषण रेल हादसे के बाद जहां देश में हर कोई सन्न है। वहीं, हादसे के बाद से ही राजनीति भी तेज है। इस बीच रेल हादसे में मरने वालों का आंकड़ा 288 तक पहुंच चुका है। वहीं सैंकडों लोग इलाजरत हैं।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

इस बीच रेल हादसे का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। मामले की जांच को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ पैनल बनाया जाए, जो बालासोर ट्रेन दुर्घटना की जांच करे।

- Advertisement -

जनहित याचिका में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल प्रभाव से भारतीय रेलवे में स्वचालित ट्रेन सुरक्षा (एटीपी) प्रणाली (जिसे कवच सुरक्षा प्रणाली कहा जाता है) के कार्यान्वयन के लिए दिशा-निर्देश जारी करने की मांग भी की गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | सुकमारी देवी की नृशंस हत्या में अशोक दास को आजीवन कारावास की सजा! अपराधी पर ₹51 हजार का अर्थदंड

सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में मांग की गई है कि  कमेटी समयबद्ध तरीके से जांच कर दो महीने में अपनी रिपोर्ट सौंपे। इस कमेटी में टेक्निकल एक्सपर्ट  को शामिल किया जाए , जो रेलवे के मौजूदा सुरक्षा मापदंडों और खतरे का आकलन करते हुए बेहतरी के लिए अपने सुझाव दें।

यह भी पढ़ें:  Samastipur Special Train| छठ के बाद दरभंगा से मुंबई जाने वालों की बल्ले-बल्ले! इस तारीख से चलेगी सीधी बिहार स्पेशल ट्रेन, तुरंत देखें टाइमिंग

इसके अलावा रेलवे की यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए कवच या फिर दूसरी सुरक्षा प्रणालियों, तकनीक और मानकों की गहन तरीके से जांच पड़ताल होनी चाहिए।

घटना की गंभीरता इसी बात से समझी जा सकती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद घटनास्थल पर जाकर जायजा लिया। रेल मंत्री अश्विनी ने मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय के लिए कमिटी बनाई है। लेकिन अब जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है।

यह भी पढ़ें:  बिहार में बड़ी खबर! 2027 जनगणना का शेड्यूल आया, अब घर बैठे खुद भरें अपनी जानकारी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इंटरलॉकिंग में बदलाव के कारण हादसा हुआ है। जल्द ही जांच के रिपोर्ट सामने आएगी जिसके बाद दोषी पर कार्रवाई होगी। लेकिन वकील विशाल तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट में रेल हादसे को लेकर एक याचिका दाखिल की है।

याचिकाकर्ता ने दुर्घटना से बचाने वाले ‘कवच’ सिस्टम को जल्द से जल्द लागू करने की मांग करते हुए रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में जांच आयोग गठित करने की मांग की है। इसके साथ ही याचिकाकर्ता ने रेलवे सुरक्षा को लेकर सेवानिवृत जज की अध्यक्षता में विशेषज्ञ कमिटी बनाने की भी मांग की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

PM Modi के बिहार दौरे से पहले बड़ा बवाल! सुरक्षाकर्मियों की हरकत पर भड़की JDU, CM से मांगा जवाब | पढ़िए – जानबूझकर ऐसा...

Bihar JDU: पटना में प्रधानमंत्री के दौरे से पहले मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मियों द्वारा एक व्यक्ति को धक्का दिए जाने के मामले में जदयू ने कड़ी नाराजगी जताई है। पार्टी ने पु#BiharJDU,#BiharNews,#SamratChoudhary

मौसम का महाअलर्ट! चक्रवात अकवान से 7 राज्यों में तबाही, होगी भारी बारिश-आंधी-तूफान | IMD की बड़ी चेतावनी

Weather Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चक्रवाती तूफान अकवान, 7 राज्यों में भारी बारिश और दिल्ली में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। मछुआरों को समुद्र में जाने से र#WeatherAlert,#CycloneAkwan,#IMDWarning

मोइली का ‘महाविस्फोट’: ‘अमित शाह के बाद जेल जाने का अगला नंबर नरेंद्र मोदी का था, कांग्रेस ने बचाकर गलती की’ | पढ़िए –...

Veerappa Moily: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि सोहराबुद्दीन एनकाउंटर केस में नरेंद्र मोदी की गिरफ्तार#VeerappaMoily,#CongressPolitics,#NarendraModi

Darbhanga News| छुट्टियों में स्कूल पर हमला – तोड़फोड़, बच्चों की विज्ञान किट तक नहीं छोड़ी! दरभंगा में चौंकाने वाली वारदात

Darbhanga School Vandalism: दरभंगा के बेनीपुर स्थित हाबीभौआर कन्या मध्यविद्यालय में दीपावली-छठ की छुट्टियों के दौरान तोड़फोड़ हुई। अज्ञात असामाजिक तत्वों ने पानी की टंकी, नल और विज्ञान किट#DarbhangaNews,#SchoolVandalism,#BiharCrime