spot_img

टेंडर घोटाले में ED का बड़ा एक्शन: IAS आनंद किशोर से पूछा- ‘रिशुश्री आपको ही भैया क्यों कहता था?’

Bihar ED: पटना में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद किशोर से प्रवर्तन निदेशालय ने छह घंटे तक की पूछताछ, टेंडर आवंटन और कमीशनखोरी से जुड़े 25 सवालों का मांगा जवाब.

spot_img
- Advertisement -

Bihar ED: पटना में बहुचर्चित रिशु श्री टेंडर घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद किशोर से लगभग छह घंटे तक गहन पूछताछ की। ईडी कार्यालय में दोपहर ढाई बजे पहुंचे आनंद किशोर से जांच अधिकारियों ने रात साढ़े आठ बजे तक करीब 25 सवाल पूछे। पूछताछ का मुख्य बिंदु नगर विकास एवं आवास विभाग में उनके कार्यकाल के दौरान हुए टेंडर आवंटन और ठेकेदार रिशु श्री के साथ उनके कथित संपर्क रहे।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

ईडी के अधिकारियों ने आनंद किशोर से नगर विकास विभाग और उससे जुड़ी एजेंसियों में टेंडर आवंटन की प्रक्रिया, विभिन्न परियोजनाओं की स्वीकृति और ठेकेदारों को काम देने के तौर-तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। जांच एजेंसी यह समझने की कोशिश कर रही है कि क्या टेंडर प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी कर किसी खास कंपनी या ठेकेदार को अनुचित लाभ पहुंचाया गया। रिशु श्री के मोबाइल से मिले व्हाट्सएप चैट, डिजिटल दस्तावेज और अन्य अधिकारियों के साथ संपर्कों के आधार पर भी उनसे तीखे सवाल किए गए।

ईडी ने आनंद किशोर से सीधे तौर पर पूछा, ‘रिशुश्री आपको कैसे जानते थे?’ और ‘वह आपको ही भैया कहता था?’

- Advertisement -

सूत्रों के अनुसार, ईडी ने कमीशन और ट्रांसफर-पोस्टिंग से संबंधित मामलों पर भी पूछताछ की। ठेकेदार रिशु श्री के साथ उनके संबंधों और ‘भैया’ संबोधन को लेकर कई बार सवाल दोहराए गए। ईडी ने मुमुक्षु चौधरी के बयान का हवाला देते हुए पूछा कि एक निजी ठेकेदार की प्रधान सचिव स्तर तक इतनी गहरी पहुंच कैसे बनी और वह विभाग के ट्रांसफर-पोस्टिंग में सीधा दखल कैसे रखता था?

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर! बिहार विधान परिषद के इन 2 सदस्यों की सदस्यता पर संकट खत्म, सचिवालय ने जारी किया आदेश

आईएस अधिकारी के निजी आवास पर निर्माण कार्य का हिसाब मांगा

जांच एजेंसी ने साहिल सिन्हा के बयान का भी जिक्र किया। ईडी ने पूछा कि रिशु श्री की कंपनी ‘रिलायबल ग्रुप’ द्वारा आईएएस अधिकारी के निजी आवास पर बिना टेंडर कराए गए निर्माण कार्य का भुगतान आखिर किस मद से हुआ? यह सवाल सीधे तौर पर वित्तीय अनियमितताओं की ओर इशारा करता है।

यह भी पढ़ें:  ऑनलाइन सट्टेबाजी पर STF का सबसे बड़ा प्रहार! पटना से दिल्ली तक 5 राज्यों में 38 गिरफ्तार

यह तीसरा मौका था जब ईडी ने आनंद किशोर को समन भेजा था। इससे पहले 30 अक्तूबर और 11 नवंबर को तय तिथियों पर वे प्रशासनिक व्यस्तता का हवाला देते हुए उपस्थित नहीं हुए थे। अब उनकी पूछताछ के बाद जांच एजेंसी उपलब्ध दस्तावेजों और बयानों का मिलान कर रही है।

रिशु श्री की गिरफ्तारी और पांच अन्य आईएएस अधिकारी

इस मामले में जांच का दायरा 28 मई को ठेकेदार रिशु श्री की गिरफ्तारी के बाद बढ़ा था। आरोप है कि वह सरकारी विभागों के टेंडर की गोपनीय जानकारी पहले ही हासिल कर लेता था और कथित तौर पर अधिकारियों से सांठगांठ कर पसंदीदा कंपनियों को ठेके दिलवाता था। इसके बदले कमीशन और अन्य सुविधाएं पहुंचाने के आरोप भी जांच के दायरे में हैं। रिशु श्री के मोबाइल फोन से अधिकारियों के साथ कथित बातचीत, वित्तीय लेन-देन और टेंडर से जुड़े दस्तावेज मिलने के बाद कई अधिकारियों की भूमिका की जांच शुरू हुई थी।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics|मंत्री अशोक चौधरी की प्रोफेसर वाली नौकरी पर बड़ा बवाल! मनोज झा बोले- ये तो 'अवैधता का आर्किटेक्चर' | पढ़िए -एक मंत्री .. चाट रहा तीन मलाई .. कब होगी कार्रवाई ?

आनंद किशोर से पहले इस मामले में पांच अन्य आईएएस अधिकारियों अभिलाषा कुमारी शर्मा, योगेश कुमार सागर, संतोष कुमार मल्ल, धर्मेंद्र कुमार और सुनील यादव से भी पूछताछ हो चुकी है। ईडी इन अधिकारियों की अलग-अलग विभागों में तैनाती के दौरान हुए टेंडर आवंटन और रिशु श्री से कथित संपर्कों की जांच कर रही है। इस मामले में कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। ईडी की पूछताछ के साथ ही विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) भी इस मामले की जांच कर रही है। पटना हाइकोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 27 नवंबर को होनी है, जिससे आने वाले दिनों में जांच की गति और तेज होने की संभावना है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में नकली दवाओं का खेल खत्म? 30 से ज्यादा ठिकानों पर छापे, आपके शहर की दवा भी जांच के घेरे में!

Bihar Drug Control: बिहार में दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा एक्शन हुआ है। औषधि नियंत्रण विभाग ने राज्यभर में 30 से अधिक दवा प्रतिष्ठानों पर छापे मारे, पटना की जीएम रोड से संदिग्ध सैंपल#BiharDrugControl,#PatnaGMRoad,#DrugQuality

बिहार में अधिकारियों की मनमानी खत्म! अब नहीं कर पाएंगे ये दो बड़े काम, सख्त निर्देश – मनमर्जी नहीं चलेगी!

Bihar Government Order: बिहार सरकार ने विकास योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब कोई भी अधिकारी अपनी मर्जी से उद्घाटन-शिलान्यास नहीं कर पाएगा, न ही शिलापट्ट#BiharGovernment,#SamratChoudhary,#AdministrativeReform

बिहार में बड़ी खबर! 2027 जनगणना का शेड्यूल आया, अब घर बैठे खुद भरें अपनी जानकारी

Bihar Census: बिहार में जनगणना-2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया है. 25 जनवरी 2027 से घर-घर जाकर सर्वे होगा, लेकिन पहली बार नागरिकों को 10 जनवरी से ही ऑनलाइन अपनी जानकारी दर्ज#BiharCensus,#Census2027,#SelfCensus

कैमूर में मचा हड़कंप! 201 शिक्षकों को 63 लाख का डबल वेतन, जानिए क्या है पूरा मामला

Kaimur News: कैमूर जिले से कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। 201 शिक्षकों को 63 लाख रुपये के डबल वेतन भुगतान का मामला गरमाया है, वहीं 11 दिसंबर से मुंडेश्वरी महोत्सव शुरू होगा। मो#KaimurNews,#MundeshwariMahotsav,#BiharNews