spot_img

गंगा नदी पर बन रहा निर्माणाधीन फोरलेन पुल एक बार फिर जमींदोज, दूसरी बार पुल का तीन पाया नदी में समाया

spot_img
- Advertisement -
गंगा नदी पर बन रहा निर्माणाधीन फोरलेन पुल फिर गिर गया। भागलपुर और खगड़िया को जोड़ने वाला यह पुल भागलपुर में सुलतानगंज-अगुवानी गंगा नदी पर बन रहा था।

निर्माणाधीन फोरलेन पुल एक बार फिर जमींदोज हो जाने और निर्माणाधीन पुल का सुपर स्ट्रक्चर नदी में गिर जाने से फिर यह विवादों में आ गया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

वर्ष 2014 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका शिलान्यास किया था। इसके बाद 2016 में अगुवानी सुल्तानगंज गंगा ब्रिज का निर्माण शुरू हुआ था।

- Advertisement -

इससे पहले जब नितिन नवीन पथ निर्माण मंत्री थे तब यह पुल गिरा था। इस पुल के चालू हो जाने से उत्तर बिहार के कई जिलों की दूरी कम हो जाती।

जानकारी के अनुसार, गंगा नदी के ऊपर बन रहा पुल रविवार को गिर गया। खगड़िया जिले के परबता प्रखंड अन्तर्गत अगुवानी-सुल्तानगंज के बीच गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल का तीन पाया रविवार को नदी में समा गया। खगड़िया की तरफ के निर्माणाधीन पुल के अचानक गिरने से अफरा-तफरी मच गयी।

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: दिव्यांग छात्र ने बनाई कमाल की सौर ट्राइसाइकिल, 14 हजार में किया ये 'नया आविष्कार'

आज तो पुल गिरा है, इसका एक स्लैब भी एक साल पहले ही टूट गर गिर गया था। खगड़िया के अगुवानी-सुल्तानगंज के बीच गंगा नदी पर इस पुल का निर्माण हो रहा है। लेकिन पुल निर्माण भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया।

इसी का नतीजा है कि आज ये पुल गंगा नदी में गिर गया। पुल के तीन पिलर भी नदी में समा गए। हालांकि सरकार और विभाग इसकी जांच कराने की बात बोल रहा है। पुल गिरने की घटना का स्थानीय लोगों ने वीडियो बना लिया। यह दूसरी बार है जब पुल गिरा है।

खगड़िया के अगवानी से सुल्तानगंज तक करीब तीन किलोमीटर से ज्यादा लंबी इस पुल को एसपी सिंगला कंपनी बना रही है। उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाले इस पुल का तीन पाया ध्वस्त हो गया।

जानकारी के मुताबिक, अगुवानी-सुल्तानगंज रोड पर गंगा नदी के ऊपर पुल बनाया जा रहा है। रविवार की शाम करीब 7 बजे अचानक पुल गिर गया। जिस वक्त हादसा हुआ, उस वक्त काम बंद हो चुका था।

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: महिला अधिकार की चुनौतियों पर खुलकर बात... कॉमरेड ऊषा शर्मा की स्मृति पर गरमाई बहस, कटघरे में सरकार!

इस वजह से पुल पर कोई मजदूर नहीं था। जैसे ही पुल ताश के पत्तों की तरह गंगा में गिरा, नदी के पानी की कई फीट ऊंची लहरें उठीं। सड़क किनारे बैठे लोग सहम गए। पुल गिरने की घटना का स्थानीय लोगों ने वीडियो बना लिया। बता दें, यह पुल पिछले साल भी गिर चुका है।

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: भागलपुर अग्निकांड: जेल रोड पर भीषण आग, 5 संपत्तियां खाक, शरारती तत्वों पर फूटा पीड़ितों का गुस्सा

1,711 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह पुल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल था। स्थानीय लोगों ने बताया कि अगवानी घाट पुल बनाने में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था।

यह पुल भ्रष्टाचार की कहानी चीख-चीख कर बयां कर रही है। पुल का स्ट्रक्चर गिरने के दौरान कई लोगों की जान बाल-बाल बच गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: भरवाड़ा में अल्ट्रासाउंड क्लिनिक पर RAID, सील, लिंग निर्धारण जांच की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, अब Singhwara CHC में मिलेंगी अल्ट्रासाउंड की...

अल्ट्रासाउंड क्लिनिक: बिहार के सिंहवाड़ा में अवैध रूप से चल रहे अल्ट्रासाउंड क्लिनिक पर...

Bihar Heatwave: बिहार में जल संकट का त्राहिमाम, PHED ने रद्द की अधिकारियों की छुट्टियां, पेयजल आपूर्ति पर विशेष फोकस

Bihar Heatwave: प्रचंड गर्मी ने बिहार में जीना मुहाल कर दिया है, और इस...

Madhubani News: मधुबनी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पेड़ से लटकी मिली लाश, मां ने बताई आखिरी मुलाकात की बात, अब SIT करेगी...

प्रेम प्रसंग: बिहार के मधुबनी में एक खौफनाक वारदात सामने आई है, जहां एक...

Samrat Choudhary: पुनौरा धाम में CM सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, 2028 तक बन जाएगा भव्य जानकी मंदिर

Samrat Choudhary: बिहार की राजनीति में इन दिनों हर दिन कुछ नया देखने को...