
अविनाश कुमार महथा, हायाघाट देशज टाइम्स। पतोर ओपी क्षेत्र के देकुली-सिसौनी पथ पर भीषण हादसे में एक पानदुकानदार की मौत हो गई। हादसा उसमामठ चौक पर सोमवार की देर रात हुई। यहां अनियंत्रित मालवाहक पिकअप ने पान की गुमटी में ठोकर मारते हुए उसी में बैठे पान दुकानदार पैंसठ वर्षीय उसमामठ के रामनारायण साह को कुचल दिया। मौके पर ही साह की मौत हो गई। वहीं, पान खा रहे तीन लोग वैन की चपेट में आकर जख्मी हैं।
इसमें सीतामढ़ी नानपुर पतनुक्का के स्व. अशर्फी साह के पुत्र पैंतीस वर्षीय विकास साह, उनके साला व हरिनगर के मुन्नीलाल के पुत्र तीस वर्षीय उदय साह व उसमामठ के मदन साह के पुत्र भूषण साह की हालत गंभीर है। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल जख्मियों को डीएमसीएच लेकर गए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने मंगलवार की सुबह उसमामठ- हाठगाछी पथ को जाम कर दिया।
सुबह से घंटों जाम की वजह से लोगों की आवाजाही ठप है। दोनों ओर से कतार लग गई है। जानकारी के अनुसार, उसमामठ चौक पर ईद की खरीदारी को लेकर देर शाम तक दुकानें खुली थीं। इसी दौरान विकास साह दुकान पर पहुंचे। उनके साथ उदय साह व भूषण साह भी थे। तीनों पान खाने के बाद वहीं खड़े थे। इसी दौरान देकुली जा रही पिकअप ने गुमटी को ठोकर मारते हुए उसे घसीटती चली गई। मौके पर ही साह की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।








You must be logged in to post a comment.