
वहीं हाजीपुर में भी गैस कंपनी के स्टाफ से 18 लाख रुपए बदमाशों ने लूट लिये थे। खास बात कि गैस कंपनी भाजपा सांसद अजय निषाद की है। गुरुवार को एक बार फिर बदमाशों ने कटिहार जिले में पचास लाख की लूट की घटना को अंजाम दे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। जानकारी के मुताबिक लूट के बाद सभी अपराधी पूर्णिया की तरफ फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कदवा पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है। अपराधियों की गिरफ्तार के लिए क्षेत्र में नाकेबंदी कर पुलिस छापेमारी कर रही है। 
जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर में कटिहार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य शाखा से कदवा थाना क्षेत्र के सोनोली रानी सती ऑयल इंडिया पेट्रोल पम्प गये थे। जहां दिन दहाड़े बेख़ौफ़ चार से छः अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर 50 लाख रुपये से अधिक की लूट की घटना को अंजाम दिया और चलते बने।
वहीं, कैश वैन के गनमैन अब्दुल हकीम ने बताया कि कटिहार स्टेट बैंक के मुख्य शाखा से पैसे लेकर प्रथम मेडिकल कॉलेज एटीएम में पैसे डाले, उसके बाद दूसरा भावाड़ा एटीएम में पैसे डाले, तीसरा सोनोली पेट्रोल पम्प एटीएम में पैसे डालने गये थे कि आज्ञात नकाबपोश हथियार बंद दो अपराधियों ने हथियार सर पर सटाकर बंदूक मांगा और बंदूक दो नही तो गोलीमार देगें की धमकी देते दी। वहीं बंदूक अपराधी को नही देने पर सिर पर हथियार के बट से प्रहार कर दिया और बंदूक ले लिया। उसके बाद कैश वैन से पैसे लेकर फरार हो गए।









You must be logged in to post a comment.