spot_img

Delhi Police की Special Cell ने किया अंतरराज्यीय ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़, 8 करोड़ की ड्रग्स के साथ Jharkhand का दो गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अंतरराज्यीय ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ करते हुए शुक्रवार को दो लोगों झारखंड के चतरा निवासी धर्मेंद्र कुमार (26) और विशेश्वर यादव (40) की गिरफ्तारी की है। पुलिस ने आरोपियाें के पास से 8 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 1.505 किलोग्राम हेरोइन और 2.126 किलोग्राम ट्रामाडोल पाउडर बरामद किया।

- Advertisement -

विशेष पुलिस आयुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) एचजीएस धालीवाल ने कहा कि 23 जून को विशेष सूचना मिली थी, कि धर्मेंद्र नामक व्यक्ति कार्टेल के एक अन्य सदस्य के साथ दिल्ली में अपने सहयोगियों को नशीली दवाओं की एक बड़ी खेप देने के लिए सराय काले खां इलाके में आएगा।

- Advertisement -

सूचना पर कार्रवाई करते हुए सराय काले खां इलाके में जाल बिछाया गया और दोनों को सफेद हुंडई क्रेटा में पकड़ा गया। स्पेशल सीपी ने बताया कि जांच करने पर कार से 1505 ग्राम अच्छी गुणवत्ता वाली हेरोइन और 2126 ग्राम ट्रामाडोल पाउडर बरामद किया गया।

- Advertisement -

पूछताछ में आरोपियों ने बताया, कि वह नेटवर्क के सरगना दिनेश यादव के निर्देश पर हेरोइन की आपूर्ति करने के लिए दिल्ली आए थे। आगे पता चला कि ये सभी चतरा झारखंड के सुदूर इलाकों में अफीम की खेती में लगे हुए हैं।

धालीवाल ने कहा, इसके बाद उन्होंने स्थानीय बाजारों में उपलब्ध रसायनों का उपयोग करके हेरोइन का निर्माण किया। आरोपी ने आगे बताया कि हेरोइन की मात्रा बढ़ाने के लिए उसमें ट्रामाडोल पाउडर मिलाया जाता है।

धालीवाल ने कहा, कि हेरोइन तैयार होने के बाद दिनेश अपने सहयोगियों की मदद से इसे मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली, बिहार, एनसीआर सहित देश के विभिन्न हिस्सों में बेचता था। दोनों आरोपी धर्मेंद्र और विशेश्वर पहले तीन मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में शामिल रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि सरगना दिनेश को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भोजपुर एनकाउंटर: SC ने कर दिया इनकार, अब कहां से मिलेगा न्याय?न्याय की लड़ाई अब यहां टिकी

Bihar Encounter Case: बिहार के भोजपुर जिले में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर केस में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है। अदालत ने याचिकाकर्ता को#BiharEncounter,#BhojpurNews,#SupremeCourt

लास्ट चांस! MMHAPU में PG-MBA एडमिशन का आज आखिरी दिन, जल्दी करें अप्लाई!

Bihar MMHAPU Admission: पटना के मौलाना मजहरुल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय (MMHAPU) में PG और MBA समेत सभी स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में सत्र 2026-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन का आज अंतिम द#BiharNews,#MMHAPUAdmission,#PatnaUniversity

बिहार STF की बड़ी कार्रवाई: खूंखार वांछित गैंगस्टर संजय सिंह गिरफ्तार, ‘पांडव सेना’ और पत्नी की वीडियो!

Bihar STF: बिहार STF ने पटना के टॉप वांछित अपराधी और पांडव सेना के सरगना संजय सिंह को बिहटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। वह परिवार के साथ दिल्ली से लौट रहा था।#BiharSTF,#SanjaySinghArrest,#PatnaCrime

यमुना एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ी बस: 4 जिंदगियां खत्म, 20 घायल, मचा हाहाकार!

Mathura Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हुए हैं। लखनऊ स#MathuraAccident,#YamunaExpressway,#RoadSafety