spot_img

Madhubani के बेनीपट्टी में थोड़ी सी बारिश से मुख्यालय समेत उच्चैठ मार्ग पानी से लबालब, नाला विहीन व्यवस्था से जलजमाव, अभी से त्राहिमाम्, इस तंत्र के पास मुक्ति का नहीं है कोई मंत्र

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: रुक-रुक कर हो रही रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे पर लौटी रौनक, बेनीपट्टी मुख्यालय, उच्चैठ मार्ग सहित अन्य जगहों पर हुआ जलजमाव, फोटो: बेनीपट्टी नगर पंचायत के वार्ड 9-10 में मुख्य सड़क पर जलजमाव

- Advertisement -

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। बेनीपट्टी अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार की अहले सुबह में तेज हवा के झोंके के साथ रूक-रुक कर हो रही रिमझीम बारिश से एक ओर जहां लोगों को भीषण गर्मी से हल्की राहत महसूस हुई है।

- Advertisement -

वहीं दूसरी ओर कई चौक चौराहों पर फिर से जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी है। हालांकि मानसून के दस्तक देते ही शुरू हुई पहली बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। ऐसे में बिचड़ों को लगाने को लेकर किसान बेहद चिंतित, हल्कान और परेशान नजर आ रहे थे। ऐसे किसानों को भी बारिश ने राहत पहुंचाई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोग परेशान थे और कड़ी धूप में घर से बाहर निकलना भी मुश्किल सा हो गया था। उधर, बारिश होते ही बेनीपट्टी मुख्यालय में कई जगह, उच्चैठ जानेवाली मार्ग में वार्ड 9-10 सहित ग्रामीण सड़कों और विभिन्न चौक चौराहों पर भी जलजमाव की स्थिति देखी जा रही।

इससे आवागमन में राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर नगर पंचायत मुख्यालय में सड़क के दोनों किनारे अधिकांश जगहों पर नाला नहीं होने के कारण हल्की बारिश होते ही जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

वार्ड 14 में आये दिन हल्की बारिश में भी जलजमाव होना आम बात होकर रह गई है। पिछले वर्ष भी कई दिनों तक इन जगहों पर जलजमाव रहने पर नाराज लोगों ने जब आंदोलन की चेतावनी नगर पंचायत प्रशासन को दी तो आनन-फानन में जेसीबी मशीन से कच्चा नाला खोदकर जल की निकासी कराई गई, लेकिन नगर पंचायत को पूर्णतया अस्तित्व में आने के बाद भी स्थिति वहीं जस की तस है।

कुल मिलाकर रिमझिम बारिश के साथ मानसून की पहली दस्तक ने ही चौक चौराहों पर जलजमाव की स्थिति बना दी है। जबकि अभी पूर्णतया मानसूनी बारिश होनी शेष है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भोजपुर एनकाउंटर: SC ने कर दिया इनकार, अब कहां से मिलेगा न्याय?न्याय की लड़ाई अब यहां टिकी

Bihar Encounter Case: बिहार के भोजपुर जिले में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर केस में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है। अदालत ने याचिकाकर्ता को#BiharEncounter,#BhojpurNews,#SupremeCourt

लास्ट चांस! MMHAPU में PG-MBA एडमिशन का आज आखिरी दिन, जल्दी करें अप्लाई!

Bihar MMHAPU Admission: पटना के मौलाना मजहरुल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय (MMHAPU) में PG और MBA समेत सभी स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में सत्र 2026-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन का आज अंतिम द#BiharNews,#MMHAPUAdmission,#PatnaUniversity

बिहार STF की बड़ी कार्रवाई: खूंखार वांछित गैंगस्टर संजय सिंह गिरफ्तार, ‘पांडव सेना’ और पत्नी की वीडियो!

Bihar STF: बिहार STF ने पटना के टॉप वांछित अपराधी और पांडव सेना के सरगना संजय सिंह को बिहटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। वह परिवार के साथ दिल्ली से लौट रहा था।#BiharSTF,#SanjaySinghArrest,#PatnaCrime

यमुना एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ी बस: 4 जिंदगियां खत्म, 20 घायल, मचा हाहाकार!

Mathura Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हुए हैं। लखनऊ स#MathuraAccident,#YamunaExpressway,#RoadSafety