spot_img

Darbhanga के बहेड़ी में गरजे अश्विनी चौबे, कहा बिहार के शिक्षा मंत्री हैं मूर्ख, तो नीतीश, लालू और तेजस्वी को कहा पलटू राम, उलटू राम और सलटू राम, कह दी Darbhanga AIIMS को लेकर बड़ी बात

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। मोदी सरकार के सेवा के सफल नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर दरभंगा जिला के बहेड़ी प्रखंड में एक जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी चौबे और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह शामिल हुए।

- Advertisement -

इस अवसर पर अश्विनी चौबे और गोपाल नारायण सिंह को मिथिला के परंपरा के अनुसार पाग और चादर से सम्मानित किया गया। वही शिक्षा मंत्री के विषय मे पूछने पर अश्विनी चौबे ने कहा कि किसने इसे शिक्षा मंत्री बना दिया। ये तो मुर्ख है मूर्ख।

- Advertisement -

जबतक सारा चारा उल्टी नहीं कर देता, तब तक भुगतना पड़ेगा सजा
वहीं, जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा ये पलटू राम और उलटू राम और उनके पुत्र सलटू राम हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के इस 250 साल पुराना भगवती मंदिर में आधी रात हुआ ' चमत्कार' ! चोरों की साजिश ऐसे हुई फेल, जानकर चौंक जाएंगे

इन सभी को आगामी चुनाव में सभी लोग मिलकर सलटायेगे। जब तक ये पलटू राम का उलटू राम समूचा चारा उल्टी नहीं कर देता, तब तक उलटू राम को भुगतना ही पड़ेगा। जब उलटू राम चारा चारा घोटाला उल्टी कर देगा। तब बिहार का विकास भी होगा।

पलटू राम देख रहे है मुंगेरीलाल का हसीन सपना
वहीं, अश्विनी चौबे ने कहा कि ये लोग कहते हैं कि सीबीआई, ईडी से हमलोगों पर छाप डलवाते हैं। सीबीआई और ईडी इन लोगों के छापा नहीं मारेगा तो क्या इन लोगों की आरती उतारेगा। ये लूटा है देश, लुटा है राज्य तो लुटेरे को जेल खानदान सहित जाना ही पड़ेगा।

यह भी पढ़ें:  3D प्रिंटिंग से Darbhanga के छात्रों का भविष्य होगा रोशन! जानिए कैसे बदल रही है तकदीर

वहीं, उन्होंने नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पलटू राम आजकल नरेंद्र मोदी का विरोध कर के अपनी तस्वीर खिंचवा रहे हैं। उन्हें शायद यह पता नहीं है कि पूरी दुनिया में मोदी का नाम शान से लिया जा रहा है। वहीं, उन्होंने कहा कि मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने वाले पलटू राम आपका सपना मुंगेरीलाल का हसीन सपना ही रह जाएगा।

2024 में फिर से बनेगी मोदी सरकार
वहीं, उन्होंने बिहार में हुए महागठबंधन की बैठक पर चुटकी लेते हुए कहा कि पटना में जो बारात आई थी। उसका मंडप सजा था। लेकिन दूल्हे का पता ही नहीं था। वहीं उन्होंने कहा कि बिना दूल्हा का बरात और मंडप नहीं होता है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा एयरपोर्ट पर दिल दहला देने वाला मंजर: फटा फ्लाइट का टायर, फिर कैसे बची 150 यात्रियों की जान?

अब कहते हैं कि शिमला में जा कर हम लोग बैठक करेंगे। पलटू राम आप नेपाल चले जाओ कहीं और चले जाओ लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत की जनता का आशीर्वाद प्राप्त है। भाजपा में चुनाव में 400 के पार सीट जीतेगी और 2024 में फिर से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे।

किसी भी कीमत पर दरभंगा में एम्स बनकर रहेगा
वहीं, उन्होंने दरभंगा एम्स के मसले पर कहा कि हमने प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर स्वीकृति दिलाई थी। बिहार सरकार और केंद्र सरकार के साथ एग्रीमेंट भी हुआ। बिहार सरकार ने कुछ जमीन भी दिया। लेकिन बाद में मुकर गए।

कहा, एम्स DMCH परिसर में ना बनकर कही और बनेगा। क्योकि दरभंगा एम्स के शिलान्यास तो नरेंद्र मोदी करेंगे। इस कारण इन्होंने ऐसा जमीन दे दिया। इस पर निर्माण ही नही हो सके। उन्होंने कहा कि कल ही प्रधानमंत्री ने दरभंगा एम्स के निर्माण की समीक्षा की है और कहा दरभंगा किसी भी कीमत पर बनकर ही रहेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार STF की बड़ी कार्रवाई: खूंखार वांछित गैंगस्टर संजय सिंह गिरफ्तार, ‘पांडव सेना’ और पत्नी की वीडियो!

Bihar STF: बिहार STF ने पटना के टॉप वांछित अपराधी और पांडव सेना के सरगना संजय सिंह को बिहटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। वह परिवार के साथ दिल्ली से लौट रहा था।#BiharSTF,#SanjaySinghArrest,#PatnaCrime

यमुना एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ी बस: 4 जिंदगियां खत्म, 20 घायल, मचा हाहाकार!

Mathura Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हुए हैं। लखनऊ स#MathuraAccident,#YamunaExpressway,#RoadSafety

पटना में अब लग्जरी कारवां से घूमिए शहर, गंगा में स्पीडबोट का मजा भी; पर्यटकों के लिए खास सौगात

Patna Darshan: बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने पटना दर्शन के लिए लग्जरी कारवां सेवा शुरू की है। इस खास पैकेज में ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण के साथ गंगा में स्पीडबोट की सवारी का#PatnaTourism,#BiharTourism,#PatnaDarshan

खान सर की मुश्किलें बढ़ीं: अग्रिम जमानत पर फैसला टला, अब इस तारीख़ तक इंतजार!

Khan Sir: पटना की अदालत में चर्चित शिक्षक खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई है। कोर्ट ने उनके बॉडीगार्ड के हथियार लाइसेंस से जुड़ी रिपोर्ट मांगी है, और अगली स#KhanSir,#PatnaNews,#BailHearing