spot_img

Darbhanga के बहादुरपुर चतरिया घाट नदी किनारे लग रहा फेवर ब्लॉक, नहीं होगा कटाव, बागमती में बांध की सुरक्षा के साथ आस्था का भी ख्याल

spot_img
- Advertisement -

फोटो कैप्शन की मुख्य बातें बहादुरपुर प्रखंड के चतरिया घाट पर निर्मित सीढ़ी घाटों और कटाव निरोधक कार्यों का स्थल निरीक्षण करते जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। बहादुरपुर प्रखंड के चतरिया ग्राम में दुर्गा मंदिर के पास चतरिया घाट का जल संसाधन-सह-सूचना एवं जन-संपर्क मंत्री संजय कुमार झा ने अपर मुख्य सचिव जल संसाधन विभाग चैतन्य प्रसाद एवं विभाग के अधीक्षण अभियंता एवं कार्यपालक अभियंता के साथ चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

- Advertisement -

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि 920 मीटर में इस घाट का निर्माण किया गया है। इसमें 50 मीटर का सीढ़ी घाट बनाया जा रहा है, नदी के किनारे फेवर ब्लॉक लगाया गया है। इससे कटाव नहीं हो सकेगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के एक ही गांव में डबल ट्रेजेडी, 23 वर्षीय युवक का खेत में मिला शव, दूसरे की कोलकाता में संदिग्ध मौत

मंत्री श्री झा ने कहा कि 15 जुलाई तक हर हाल में यह काम पूरा हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में अवस्थित बांध का सौन्दर्यकरण करा दिया जाए, बांध के दोनों किनारे सड़क का निर्माण करा दिया जाए। बांध के किनारे पौधरोपण करा दिया जाए, तो शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए यह वाकिंग ट्रेक बन जाएगा। साथ ही प्रदूषण नियंत्रण में भी सहयोग मिलेगा।

यह भी पढ़ें:  LNMU में एडमिशन की खुशखबरी! 28 जून से दाखिला, 7 जुलाई से शुरू होंगी क्लासें, पूरी लिस्ट देखें

अपर मुख्य सचिव ने घाट के बीच-बीच में सीढ़ी बनाने की आवश्यकता बताई। मंत्री ने कहा कि प्रत्येक वर्ष कटाव निरोधक कार्य में व्यय किया जाता है। अगर एक ही बार इस तरह के स्थाई एवं ठोस संरचना का निर्माण करवा दिया जाए, तो हमेशा के लिए बांध सुरक्षित हो जाएगा। और देखने में भी खूबसूरत लगेगा।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस, डीएम-एसएसपी ने खुद संभाली कमान!

उन्होंने कहा कि पहली बार जल संसाधन विभाग की ओर से बागमती नदी में बांध की सुरक्षा के लिए सीढ़ी घाट का निर्माण किया जा रहा है। इस तरह का कार्य अझौल में भी किया गया।
उन्होंने कहा कि इस कार्य से क्षेत्रवासियों को छठ व अन्य त्योहारों में काफी सुविधा होगी, जिससे उनमें अपार हर्ष है।

स्थल निरीक्षण के दौरान विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद एवं अन्य वरीय अधिकारीगण के अलावा क्षेत्र के गणमान्य जन उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

खान सर को बड़ी राहत! गिरफ्तारी पर लगी रोक, अब इस तारीख को होगा फैसला

Bihar Khan Sir: पटना सिविल कोर्ट ने खान सर की गिरफ्तारी पर लगी रोक 30 जून तक बढ़ा दी है। उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर अगली सुनवाई अब 30 जून को होगी, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली#BiharNews,#KhanSir,#PatnaCourt

गया जी में ‘लुटेरी दुल्हन’ का खौफनाक खेल! MP के युवकों से शादी के नाम पर लूटे लाखों, फिर किया ये कांड

Bihar Crime News: गया जी में 'लुटेरी दुल्हन' गैंग ने मध्य प्रदेश के दो युवकों को शादी का झांसा देकर ठगा और फिर 1.70 लाख रुपये, मोबाइल फोन लूट लिए। पुलिस ने मामला दर्ज किया।#BiharCrimeNews,#GayaNews,#FakeBrideGang

री नीट यूजी 2026: आंसर-की जारी, आपत्ति के लिए सिर्फ आज रात तक का समय!

Re NEET UG 2026 Answer Key: एनटीए ने री नीट यूजी 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थियों के पास 28 जून रात 11:50 बजे तक आपत्ति दर्ज कराने का आखिरी मौका है। जानें कब आएगा रिजल्#ReNEETUG2026,#AnswerKey,#NTA

बांकीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा दांव, क्या BJP का 3 दशक पुराना किला तोड़ पाएंगे?

Prashant Kishor: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का किला तोड़ने के लिए अगर जरूरत पड़ी तो वे खुद चु#PrashantKishor,#BankipurByElection,#BiharPolitics