spot_img

Darbhanga कोर्ट पोक्सो के विशेष न्यायाधीश Pratima Parihar का बड़ा फैसला, 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म में 55 साल का बुर्जुग दोषी करार, फैसला 5 को

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। Darbhanga कोर्ट पोक्सो अधिनियम के विशेष न्यायाधीश प्रतिमा परिहार(Pratima Parihar) ने शनिवार को बड़ा फैसला सुनाया है। विशेष न्यायाधीश प्रतिमा परिहार ने पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म में 55 साल के बुर्जुग को दोषी करार दिया है। वहीं, मामले में फैसला 5 जुलाई को सुनाने की बात कही है। पढ़िए यह पूरी खबर जिसमें समाज के अंदर व्याप्त दरिंदगी पर कोर्ट बड़ा प्रहार करने जा रहा है। मामला जाले से जुड़ा है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, जिला न्याय मंडल दरभंगा के पोक्सो अधिनियम के विशेष न्यायाधीश प्रतिमा परिहार की अदालत ने एक पांच वर्षीय अबोध बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को शनिवार को दोषी करार दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga में बैंक से निकलते ही CSP संचालक के ₹1,70,000 गायब, जानिए

दुष्कर्म की घटना चार साल पहले की है। अदालत ने जाले थानाकांड सं.48/19 से बने जीआर नं. 19/19 में जाले थाना क्षेत्र के दर्जी टोला निवासी सादिर कुरैशी को भादवि की धारा 376A,B और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 में दोषी करार दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  DMCH में Emergency, NICU के ड्यूटी से गायब मिले डॉक्टर साहेब...हुई बड़ी कार्रवाई, जानिए ' 'सरप्राइज चेक ' का क्या रहा इंपैक्ट

पॉक्सो के विशेष लोक अभियोजक विजय कुमार पराजित ने बताया कि अभियुक्त कुरैशी ने 6 अप्रैल 19 को 10 बजे दिन में अबोध बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। इसकी प्राथमिकी जाले थाना में संस्थित हुई।

अनुसंधानक ने अभियुक्त को 15 मई 2019 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, कांड का अनुसंधान पूर्ण कर 31 मई 2019 को आरोप पत्र समर्पित कर दिया। अदालत ने 19 जून 19 को संज्ञान लिया। वहीं, 15 नवंबर 19 को आरोप गठन किया गया।

यह भी पढ़ें:  खुशखबरी! दरभंगा-मधुबनी के 19,200 किसानों की बल्ले-बल्ले! ₹100 करोड़ की मेगा योजना को मिली मंजूरी, बढ़ेगी कमाई

स्पेशल पीपी ने अभियोजन पक्ष से आठ गवाहों की गवाही कराई। शनिवार को अदालत ने इस मामले की सुनवाई पूरी कर अभियुक्त को जुर्मी घोषित किया है।

अदालत ने दुष्कर्मी को सजा की अवधि का निर्धारण के बिंदु पर सुनवाई और निर्णय के लिए पांच जुलाई बुधवार की तिथि निर्धारित की है। करीब पचपन साल के इस व्यक्ति ने पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर सामाजिक संरचना पर गंभीर चोट किया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

खान सर को बड़ी राहत! गिरफ्तारी पर लगी रोक, अब इस तारीख को होगा फैसला

Bihar Khan Sir: पटना सिविल कोर्ट ने खान सर की गिरफ्तारी पर लगी रोक 30 जून तक बढ़ा दी है। उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर अगली सुनवाई अब 30 जून को होगी, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली#BiharNews,#KhanSir,#PatnaCourt

गया जी में ‘लुटेरी दुल्हन’ का खौफनाक खेल! MP के युवकों से शादी के नाम पर लूटे लाखों, फिर किया ये कांड

Bihar Crime News: गया जी में 'लुटेरी दुल्हन' गैंग ने मध्य प्रदेश के दो युवकों को शादी का झांसा देकर ठगा और फिर 1.70 लाख रुपये, मोबाइल फोन लूट लिए। पुलिस ने मामला दर्ज किया।#BiharCrimeNews,#GayaNews,#FakeBrideGang

री नीट यूजी 2026: आंसर-की जारी, आपत्ति के लिए सिर्फ आज रात तक का समय!

Re NEET UG 2026 Answer Key: एनटीए ने री नीट यूजी 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थियों के पास 28 जून रात 11:50 बजे तक आपत्ति दर्ज कराने का आखिरी मौका है। जानें कब आएगा रिजल्#ReNEETUG2026,#AnswerKey,#NTA

बांकीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा दांव, क्या BJP का 3 दशक पुराना किला तोड़ पाएंगे?

Prashant Kishor: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का किला तोड़ने के लिए अगर जरूरत पड़ी तो वे खुद चु#PrashantKishor,#BankipurByElection,#BiharPolitics