back to top
20 जुलाई, 2024
spot_img

Darbhanga के बहेड़ा में NIA की बड़ी कार्रवाई, युवक की मोबाइल जब्त, उसके पास से मिलीं कई किताबें जब्त, टीम को लगे हैं कई अहम सबूत हाथ, मगर…?

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes | आपका चहेता Deshaj इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का| 20 जुलाई, 2018 - 20 जुलाई, 2025 | ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित@7 साल | आप बनें भागीदार Deshaj के 7 साल...| चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes
spot_img
Advertisement
Advertisement

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। जिले के बहेड़ा थाना क्षेत्र के छोटकी बाजार से मो. हबीबुउल्लाह के पुत्र शमीउल्ला को NIA हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद पीआर बांड भरवाकर छोड़ दिया है।

NIA ने करीब चार घंटे तक बहेड़ा थाना में पूछताछ की है। उसके बताए गए कई और युवको से भी पूछताछ की गई है। सभी को छोड़ दिया गया है। बता दें कि एनआईए की टीम ने अहले सुबह शमीउल्लाह को हिरासत में ले लिया था।

जानकारी के अनुसार शमीउल्लाह पटना के एक मदरसा में रहकर पढ़ाई करता था। बताया जाता है कि वह अरबी भाषा मे ट्रांसलेट करने का काम किया करता था। इस काम में वह काफी माहिर है।

यह भी पढ़ें:  "जतिन को न्याय दो" – Darbhanga के केवटी में गूंजा कैंडल मार्च, ग्रामीणों ने उठाई CBI जांच की मांग

सूत्रों की माने NIA की टीम उससे बहेड़ा थाना पर भी उससे ट्रांसलेट करवाकर देखा गया है। उसने काफी तेजी से ट्रांसलेट कर दिया। NIA ने उसके पास से कुछ किताबों को जब्त कर लिया है। वहीं उसके मोबाइल से भी कुछ अहम सबूत मिले हैं।

इस कारण उसके मोबाइल को भी जब्त कर लिया है। शमीउल्लाह का संबंध मुंबई में रहने वाले की किसी शख्स के साथ है उसका संबंध ISI से बताया जा रहा है।

शमीउल्लाह की ओर से मोबाइल से बातचीत होने की बात सामने आई है। और व्हाट्सअप चैट भी मिले हैं। हिरासत में लिए युवक के घर NIA ने अहले सुबह छापेमारी कर उसे हिरासत में साथ लेती गई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में नल का जल ' ठप ', DDC ने दिए सख्त निर्देश, PHED ने लगाया 18 संवेदक – फिर भी...काम ठप क्यों?

NIA ने दरभंगा पुलिस की मदद से उसे हिरासत अपने साथ ले गई है। इस मामले पर दरभंगा के एसएसपी अवकाश कुमार पुष्टि करते हुए कहा है कि NIA ने उसे हिरासत में लिया है। सूत्रों की माने तो पुलिस ने उक्त युवक को बहेड़ा थाना पर पीआर बांड भरवाकर छोड़ दिया गया है।

जरूर पढ़ें

“जतिन को न्याय दो” – Darbhanga के केवटी में गूंजा कैंडल मार्च, ग्रामीणों ने उठाई CBI जांच की मांग

केवटी, दरभंगा। नवोदय विद्यालय के आठवीं कक्षा के छात्र जतिन गौतम की संदिग्ध मौत...

Darbhanga से बड़ी ख़बर… स्कार्पियो से उठा ले गए, खेल भवन में कैद कर डंडों से पीटा, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

आंचल कुमारी, कमतौल, दरभंगा। जिले में एक बार फिर अपराधियों के हौसले बुलंद दिखे...

Darbhanga में तेजे और शिवम ठाकुर पहुंचे सलाखों के पीछे, SC/ST एक्ट में बड़ी कार्रवाई, जानिए

आंचल कुमारी, कमतौल (दरभंगा)। पुलिस ने मारपीट कर जख्मी करने और हरिजन उत्पीड़न (SC/ST...

मन क्यों बहका रे बहका… अंगूरी का क्रेज, महाराष्ट्र की SUV, और बगीचे में…जानिए

आंचल कुमारी, कमतौल, दरभंगा। बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद तस्कर लगातार...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें