spot_img

Weather Warning: बिहार में IMD का बड़ा अलर्ट! इन जिलों में लू, भारी बारिश और वज्रपात का डबल खतरा, 4 जुलाई तक रहें सतर्क

Bihar Weather: भीषण गर्मी से जूझ रहे बिहार को जल्द मिलेगी बड़ी राहत। मौसम विभाग ने पूरे राज्य में मानसून के तेजी से आगे बढ़ने का अनुमान जताया है, साथ ही 28 जून से 4 जुलाई 2026 तक कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Weather: बिहार में मौसम के कई रंग एक साथ देखने को मिल रहे हैं, जहां कुछ हिस्से झमाझम बारिश से तरबतर हो रहे हैं, वहीं कई जिले अब भी भीषण लू की चपेट में हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) पटना ने एक ताजा बुलेटिन जारी कर बताया है कि मानसून की उत्तरी सीमा इस समय मोतिहारी से होकर गुजर रही है। यह स्थिति अगले 2-3 दिनों में पूरे Bihar में मानसून के आगे बढ़ने के लिए बेहद अनुकूल है, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

- Advertisement -

शेखपुरा में भीषण लू, वाल्मीकि नगर में सबसे ज्यादा बारिश

विगत 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई है। इस अवधि में पश्चिमी चम्पारण का वाल्मीकि नगर सबसे ठंडा क्षेत्र रहा, जहां न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया और 54.0 मिमी बारिश भी हुई। दूसरी ओर, दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिले अभी भी भीषण गर्मी से तप रहे हैं। शेखपुरा जिले में भीषण उष्ण लहर दर्ज की गई। कैमूर, डेहरी, गया, बक्सर और औरंगाबाद जिलों के लोग भी लू से परेशान रहे। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान कैमूर के भभुआ में 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, समस्तीपुर जिले में 48 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में अगले 24 घंटे भारी, तबाही का अलर्ट! क्या आपके जिले में भी होगी मूसलाधार बारिश और वज्रपात? जानें IMD का अलर्ट! 27 जिलों में मौसम बदलने वाला है?

अगले 48 घंटे में तापमान में नहीं होगा बड़ा बदलाव, फिर मिलेगी राहत

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 48 घंटों के दौरान बिहार के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आने वाला है। हालांकि, इसके बाद अगले 3 से 4 दिनों के भीतर अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी। वहीं, न्यूनतम तापमान अगले 3-4 दिनों तक स्थिर बना रहेगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में आ रहा है 'तूफान'! IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में रहें सावधान

मौसम विभाग का जिलावार चेतावनी अलर्ट (28 जून से 4 जुलाई 2026)

मौसम विभाग ने 28 जून से 4 जुलाई 2026 तक के लिए विस्तृत चेतावनी जारी की है। इस दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में लू, भारी बारिश और अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है।

दिनांकजिलाचेतावनी
28 जूनअरवल, भभुआ, बक्सर, रोहतासलू
28 जूनअरवल, भागलपुर, किशनगंज, लखीसरायभारी बारिश
29 जूनभागलपुर, कटिहार, किशनगंज, रोहतासभारी वर्षा
29 जूनभभुआ, बक्सर, रोहतासलू का असर जारी
30 जूनअररिया, किशनगंज, पूर्णिया, सुपौलअत्यधिक भारी वर्षा (ऑरेंज अलर्ट)
30 जूनकटिहार, मधेपुरा, मधुबनी, सहरसाभारी बारिश
1 जुलाईऔरंगाबाद, गया, नवादाअत्यधिक भारी वर्षा
1 जुलाईभभुआ, भोजपुर, बक्सर, रोहतासभारी बारिश
2 जुलाईभभुआ, रोहतासभारी बारिश
2-4 जुलाईराज्य के अधिकांश हिस्सेमेघ गर्जन, वज्रपात, 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं
यह भी पढ़ें:  बिहार में जमीन दाखिल-खारिज का नया नियम: सरकारी दफ्तरों के चक्कर हुए खत्म, अब घर बैठे होगा काम!

यह चेतावनी बिहार के किसानों और आम जनता दोनों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे उन्हें आने वाले मौसम के हिसाब से अपनी योजनाएं बनाने में मदद मिलेगी। मानसून की सक्रियता से जहाँ एक ओर सूखे की स्थिति से राहत मिलेगी, वहीं दूसरी ओर वज्रपात और तेज हवाओं से सावधानी बरतने की भी आवश्यकता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार का कश्मीर बदलने को तैयार! ककोलत जलप्रपात के पास होमस्टे से खुलेगा रोजगार, मिलेगा 10 लाख तक लोन, जानें पूरा प्लान

Nawada Tourism: बिहार सरकार ने नवादा जिले के ककोलत जलप्रपात को मुख्यमंत्री होमस्टे प्रोत्साहन योजना के तहत चुना है। इस पहल से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और क्षेत्र की संस्क#NawadaTourism,#BiharHomestay,#KakolatWaterfall

दरभंगा में खौफनाक वारदात! क्या – पोते ने की दादा की हत्या? खेत में मिला शव, विरोध में बवाल, लहेरियासराय- समस्तीपुर पथ पर सड़क...

Bihar Crime: दरभंगा में 60 वर्षीय व्यक्ति का शव ढैंचा के खेत से बरामद हुआ है। परिजनों ने पोते पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम#BiharCrime,#DarbhangaMurder,#FamilyCrime

रात में अकेले ट्रैवल करते हैं? दरभंगा पुलिस का ये अलर्ट आपके लिए है! ऐसे बचें फर्जी रैपिडो से

Bihar Passenger Safety: दरभंगा के एसडीपीओ बासुकीनाथ झा ने रात में हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से यात्रा करने वालों के लिए बड़ा सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। उन्होंने फर्जी रैपि#BiharPassengerSafety,#DarbhangaNews,#TravelAdvisory

दरभंगा पर मंडराया बाढ़ का खतरा! कोसी-कमला उफान पर, कौन-कौन से इलाके प्रभावित? आपका गांव तो नहीं है लिस्ट में?

Darbhanga Flood: नेपाल में लगातार बारिश से दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड में कोसी और कमला बलान नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। चार पंचायतों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रह#DarbhangaFlood,#BiharRain,#KoshiKamla