आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। खुटौना में कुत्ता काटने के बाद इलाज के लिए आए पीएचसी कराया था,परंतु बच्चे की हालत खराब हो गई जिसके बाद परिजनों ने बेहतर इलाजके लिए मधुबनी जा रहे थे कि रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत होते ही परिजन खुटौना पहुंचकर पीएचसी में जमकर हंगामा किया।
जानकारी के अनुसार बेला गांव निवासी अमोल कुमार राम के 14 वर्षीय पुत्र गणेश कुमार को कुत्ता काटने के बाद पीएचसी में लाया तथा डॉक्टरों ने उस बच्चे को दो सुई देकर घर भेज दिया।
लेकिन ठीक 22 बाद दिन बाद परिजनों ने उन्हें पीएचसी में लाया तो डॉक्टरों ने दूसरी सूई लगा से मना कर दिया फिर परिजनों ने अपने घर वापस चला गया। कुछ ही दिन बाद उन बच्चों की हालत नाजुक देख कर परिजनों ने इलाज के लिए आया तोयहां पर डॉक्टरों को नही देखकर प्रभारी के निजी क्लिनिक में पहुंचा तो
उन्होंने इलाज करने से इनकार कर दिया बाद में काफी गुहार लगाने के बाद दो सुई बाहर से लाने को कहा परिजनों के द्वारा सुई लाकर देने के बाद उन्होंने सूई देने से इंकार चला गया इसके बाद परिजनों ने बेहतर ईलाज के लिएमधुबनी ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई। वही घटना से आक्रोशित परिजनों ने पीएचसी में हंगामा किया तो डॉक्टरों समेत सभी कर्मचारियों नेपीएचसी छोर भाग निकला।








You must be logged in to post a comment.