spot_img

Madhubani में निर्माणाधीन ही है पुलिया, मगर पहली ही बारिश में ढ़ह गईं एप्रोच पथ की दीवारें, जगह-जगह आईं दरार

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: हली बरसात की फुहार में ही निर्माणाधीन पुलिया के एप्रोच पथ की दीवार में आयी दरारें गुणवत्ता पर उठने लगे सवाल, बीडीओ ने कहा करेंगे जांच, दोषियों पर होगी कार्रवाई

- Advertisement -

मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। मधेपुर प्रखंड के करहारा पंचायत स्थित रूपौली गांव के निकट बांध से पूरब बन रहे एक पुलिया के एप्रोच पथ की दीवार पहली वर्षा के फुहार में ही कई जगहों से दरक गयी है। हद यह, पुलिया सह एप्रोच का कार्य अभी निर्माणाधीन ही है। पहली बरसात में ही सरकारी योजना से हो रहे इस काम का यह हाल देख लोग हैरत में पड़ गए हैं।

- Advertisement -

ग्राम पंचायत के मुखिया बैद्यनाथ साहू का कहना है कि एप्रोच सड़क पर मिट्टी ज्यादा डाल देने के कारण ऐसा हुआ है। उन्होंने देशज टाइम्स को बताया कि पन्द्रहवीं वित्त मद से यह पुलिया लगभग 13 लाख रुपए की लागत से निर्माण की जा रही है। एप्रोच सड़क लगभग 6 लाख रुपए की राशि से निर्माणाधीन है।

- Advertisement -

हैरत की बात तो यह है कि योजना स्थल पर योजना से सम्बंधित कोई बोर्ड नहीं लगाया गया है। इससे आमजनों को काम के संबंध में कुछ पता चल सके। यह सड़क कोसी बांध से रमपुरा टोला को जोड़ती है।

योजना अभिकर्ता सह पंचायत सचिव मनोज कुमार ने देशज टाइम्स को बताया कि यह काम हाल फिलहाल ही शुरु किया गया है। हमें भी एप्रोच सड़क के किनारे दीवार कई जगहों से दरकने की सूचना मिली है। इसे जल्द ठीक करा लिया जाएगा।

अब यहां प्रश्न यह उठता है कि अगर बरसात के प्रथम दिन ही इस एप्रोच सड़क सह पुलिया का यह हाल है तो आगे क्या होगा। या तो इसके गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया या फिर इस कार्य को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारी खास रुचि नहीं दिखा रहे हैं।

पंचायत सचिव मनोज कुमार का कहना है कि गुणवत्ता पर ध्यान दिया गया है, लेकिन मिट्टी कुछ ज्यादा डाल देने के कारण ऐसा हुआ है। मामले को लेकर बीडीओ विशाल आनंद ने बताया कि मुझे भी इस पुलिया एवं एप्रोच सड़क के बाबत दरकने की शिकायत मिली है। जल्द ही इसकी जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सम्बंधित पक्षों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। इसके बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में डेढ़ करोड़ की सोने की लूट का मास्टरमाइंड डॉक्टर! पुलिस ने दबोचा, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

Patna Gold Robbery: पटना के बोरिंग रोड स्थित गिन्नी ज्वेलर्स से 1.5 करोड़ रुपये के सोने की लूट के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक डॉक्टर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किय#PatnaGoldRobbery,#BiharCrime,#GinniJewelers

दरभंगा में भक्ति का सैलाब! केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ, उमड़ पड़े श्रद्धालु

Darbhanga News: दरभंगा के रहमगंज स्थित बाबा केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कथावाचक ने भगवान शिव की महिमा का अ#DarbhangaNews,#KedarnathShivale,#NavahYagya

बिहार में गर्मी का दौर जारी! समस्तीपुर में चढ़ा पारा, जानें पूसा कृषि विश्वविद्यालय का ताजा अपडेट

Bihar Weather: समस्तीपुर में गर्मी और उमस का प्रकोप जारी है। डॉ० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने 28 जून 2026 के लिए मौसम बुलेटिन जारी किया है, जिसमें अधिकत#BiharWeather,#SamastipurNews,#PusaMausam

दरभंगा में इंसाफ के लिए सड़क पर उतरे लोग, फैज- भरत -दो हत्याओं की गुत्थी सुलझाने की मांग! जाले में शांतिपूर्ण कैंडल मार्च!

Darbhanga News: दरभंगा के जाले में भोजपुर के समाजसेवी भरत भूषण तिवारी और मो. फैज के हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर भव्य कैंडल मार्च निकाला गया। लोगों ने दोषियों पर कड़ी का#DarbhangaNews,#BiharJustice,#CandleMarch