spot_img

Darbhanga का New उभरता Startup: Gurugram पहुंचे Darbhanga के MBA मखानावाला, G-20 शिखर सम्मेलन में करेंगे शिरकत, परोसेंगे मखाना डोसा, मखाना इडली, मखाना नूडल्स, पास्ता

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। तीन जुलाई से दो दिवसीय गुरुग्राम में आयोजित G-20 के शिखर सम्मेलन में दरभंगा भी बनेगा हिस्सेदार। साथ ही, दरभंगा का मखाना उस शिखर सम्मेलन में अपनी मिठास से भारत समेत 34 देशों के प्रतिनिधियों को लुभाएगा।

- Advertisement -

इस शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दरभंगा के MBA मखानावाला वाला से मशहूर ई श्रवण कुमार राय को शामिल होने का ईमेल से आमंत्रण मिला। बैठक गुरुग्राम ओराना कन्वेंशन में होने जा रहा है। इसको लेकर यहां के व्यवसाई वर्ग और बुद्धिजीवियों के बीच खुशी की लहर है।

- Advertisement -

दरअसल, दरभंगा जिले के श्रवण कुमार राय तमिलनाडु के तंजौर की एक इंस्टीयूट में फूड टेक्नोलॉजी की पढ़ाई की है। फिर मास्टर आफ बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की। उसी दौरान उन्होंने एक प्रोजेक्ट के तौर पर पोपिंग मखाना मशीन पर काम किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  खुशखबरी! दरभंगा-मधुबनी के 19,200 किसानों की बल्ले-बल्ले! ₹100 करोड़ की मेगा योजना को मिली मंजूरी, बढ़ेगी कमाई

फिर तय कर लिया अब मखाना पर ही काम करना है। जिसके बाद उन्होंने लाखों की पैकेज वाली नौकरी छोड़कर वर्ष 2019 से मखाना के व्यवसाय का स्टार्टअप किया और MBA मखाना वाला के नाम से मशहूर हो गए।

वर्ष 2019 में सुमित्रा फूड्स के नाम से शुरू किए इस बिजनेस में पत्नी रुचि मंडल भी उनका हाथ बंटाती हैं। रुचि मंडल इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़कर पति का साथ दे रही हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में बैंक से निकलते ही CSP संचालक के ₹1,70,000 गायब, जानिए

इस स्टार्टअप के जरिये श्रवण कुमार राय न सिर्फ अपनी कंपनी के लिए मुनाफा कमा रहे हैं, बल्कि काफी लोगों को रोजगार भी दे पा रहे हैं। अभी हाल में ही उन्हें दरभंगा एयरपोर्ट पर मखाना सेंटर खोलने की भी अनुमति मिली है। उनका बिजनेस सुपर फूड मखाने से बनने वाले उत्पादों का है।

यह भी पढ़ें:  LNMU में एडमिशन की खुशखबरी! 28 जून से दाखिला, 7 जुलाई से शुरू होंगी क्लासें, पूरी लिस्ट देखें

ई श्रवण कुमार राय ‘एमबीए मखानावाला’ के नाम से फूड चेन खोलने की तैयारी है। श्रवण कुमार राय और उनकी पत्नी रुचि मंडल मखाने पर अब नया कान्सेप्ट लेकर आ रहे हैं। इसमे अलग-अलग राज्यों में मिलने वाले पारंपरिक खान-पान को मखाने से जोड़ेंगे।

दक्षिण भारत के लोगों को मखाना डोसा व इडली परोसेंगे। गुजरात से आने वाले को मखाने का ढोकला खिलाएंगे। पास्ता व नूडल्स की जगह मखाना होगा। बाकी मिथिला की जो रेसिपी मखाना खीर, बर्फी, लड्डू, बिस्कुट, रबड़ी व चाट सहित अन्य मेन्यू हैं ही।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

खान सर को बड़ी राहत! गिरफ्तारी पर लगी रोक, अब इस तारीख को होगा फैसला

Bihar Khan Sir: पटना सिविल कोर्ट ने खान सर की गिरफ्तारी पर लगी रोक 30 जून तक बढ़ा दी है। उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर अगली सुनवाई अब 30 जून को होगी, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली#BiharNews,#KhanSir,#PatnaCourt

गया जी में ‘लुटेरी दुल्हन’ का खौफनाक खेल! MP के युवकों से शादी के नाम पर लूटे लाखों, फिर किया ये कांड

Bihar Crime News: गया जी में 'लुटेरी दुल्हन' गैंग ने मध्य प्रदेश के दो युवकों को शादी का झांसा देकर ठगा और फिर 1.70 लाख रुपये, मोबाइल फोन लूट लिए। पुलिस ने मामला दर्ज किया।#BiharCrimeNews,#GayaNews,#FakeBrideGang

री नीट यूजी 2026: आंसर-की जारी, आपत्ति के लिए सिर्फ आज रात तक का समय!

Re NEET UG 2026 Answer Key: एनटीए ने री नीट यूजी 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थियों के पास 28 जून रात 11:50 बजे तक आपत्ति दर्ज कराने का आखिरी मौका है। जानें कब आएगा रिजल्#ReNEETUG2026,#AnswerKey,#NTA

बांकीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा दांव, क्या BJP का 3 दशक पुराना किला तोड़ पाएंगे?

Prashant Kishor: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का किला तोड़ने के लिए अगर जरूरत पड़ी तो वे खुद चु#PrashantKishor,#BankipurByElection,#BiharPolitics