पश्चिमी सिंहभूम में अज्ञात अपराधियों ने बुजुर्ग दंपत्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना कराईकेला थाना क्षेत्र के जोमरो आदिवासी टोला की है जहां कराईकेला थानाक्षेत्र के सुदूर क्षेत्र में स्थित जोमरो गांव में कुल्हाड़ी से काटकर बुजुर्ग दंपत्ति दिवासी टोला के सकारी दिग्गी और उनकी पत्नी बदेरी दिग्गी की हत्या कर दी गयी है।
रविवार देर रात अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। गांव के लोगों ने बताया कि आदिवासी टोला के सकारी दिग्गी और उनकी पत्नी बदेरी दिग्गी रात में घर में आराम कर रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी।






हत्या का कारण अबतक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस हत्याकांड की छानबीन में जुटी है। हत्याकांड को किसने अंजाम इसको लेकर स्थानीय लोगों पर शक गहरा रहा है लेकिन यह भी पुलिस कुछ बनाने से परहेज कर रही है। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि गांव के ही दो-तीन लोगों ने हत्याकांड को अंजाम दिया है। बुजुर्ग दंपत्ति दोनों अकेले की घर में रहते थे।
ग्राम प्रमुख गोंदुआ मुंडा ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया। पुलिस हत्या की वजह जानने के लिए छानबीन कर रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना आपसी विवाद या डायन-बिसाही से संबंधित है। मृतक दंपत्ति की चार बेटियां हैं और सभी की शादियां हो चुकी है। सकारी दिग्गी खेती-बाड़ी का काम करता था। वारदात के बाद इलाके में सनसनी माहौल है।








