spot_img

Madhubani के मधवापुर में 3 विद्यालयों का निरीक्षण, तीनों की व्यवस्था 3 रंग, हेडमास्टर ने कहा, गर्मी छुट्टी के बाद स्कूल खुला है इसलिए बच्चे कम हैं…

spot_img
- Advertisement -

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। मधवापुर में मंगलवार को शिक्षा विभाग के निर्देश पर आवास सहायक अजय कुमार पासवान ने प्रखंड मुख्यालय पंचायत के तीन विद्यालयों का निरीक्षण किया।

- Advertisement -

जहां मध्य विद्यालय मधवापुर बालक में नामांकित 617 बच्चों के विरुद्ध 340 बच्चे जबकि सभी 12 शिक्षक मौजूद मिले। यहां रसोईघर एवं चापाकल की स्थिति संतोषजनक जबकि शौचालय की स्थिति असंतोषजनक पाई गई। इस पर इसकी साफ सफाई बेहतर ढंग से रखने का निर्देश दिया। एमडीएम की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई।

- Advertisement -

नव सृजित प्राथमिक विद्यालय कुम्हार टोल बिरित में भी एमडीएम गुणवत्तापूर्ण मिला। नामांकित 173 बच्चों के विरुद्ध मात्र 50 बच्चे मौजूद मिले। पूछने पर एचएम अखिलेश झा ने गर्मी छुट्टी के बाद स्कूल खुलने के कारण फिलहाल बच्चों की कम उपस्थिति की बात कही। यहां किचन शेड के जर्जर होने के कारण वर्ग कक्ष में एमडीएम बनने की जानकारी मिली। शौचालय एवं चापाकल भी चालू हालत में मिला।

- Advertisement -

अंत में, मध्य विद्यालय रामपुर वृत के निरीक्षण में एमडीएम संतोषजनक पाया गया। नामांकित 494 बच्चों के विरुद्ध 294 बच्चे जबकि सभी 11 शिक्षक मौजूद मिले। रसोईघर में गंदगी देखने पर निरीक्षण कर्ता ने साफ सफाई को लेकर निर्देश दिए। एक चापाकल व एक कार्यरत शौचालय संतोषजनक मिला। वहीं, दो निर्माणाधीन थे।

निरीक्षण के बाद अधिकारी ने बताया कि मिली वस्तुस्थितियों के अनुरूप प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को रिपोर्ट किया जाएगा। मौके पर वार्ड सदस्य अनिल सहनी,पूर्व पंसस विनोद सहनी, एचएम अमरेंद्र मिश्र, शिक्षक नागेंद्र कुमार, अनिल कुमार, रणधीर कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में डेढ़ करोड़ की सोने की लूट का मास्टरमाइंड डॉक्टर! पुलिस ने दबोचा, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

Patna Gold Robbery: पटना के बोरिंग रोड स्थित गिन्नी ज्वेलर्स से 1.5 करोड़ रुपये के सोने की लूट के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक डॉक्टर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किय#PatnaGoldRobbery,#BiharCrime,#GinniJewelers

दरभंगा में भक्ति का सैलाब! केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ, उमड़ पड़े श्रद्धालु

Darbhanga News: दरभंगा के रहमगंज स्थित बाबा केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कथावाचक ने भगवान शिव की महिमा का अ#DarbhangaNews,#KedarnathShivale,#NavahYagya

बिहार में गर्मी का दौर जारी! समस्तीपुर में चढ़ा पारा, जानें पूसा कृषि विश्वविद्यालय का ताजा अपडेट

Bihar Weather: समस्तीपुर में गर्मी और उमस का प्रकोप जारी है। डॉ० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने 28 जून 2026 के लिए मौसम बुलेटिन जारी किया है, जिसमें अधिकत#BiharWeather,#SamastipurNews,#PusaMausam

दरभंगा में इंसाफ के लिए सड़क पर उतरे लोग, फैज- भरत -दो हत्याओं की गुत्थी सुलझाने की मांग! जाले में शांतिपूर्ण कैंडल मार्च!

Darbhanga News: दरभंगा के जाले में भोजपुर के समाजसेवी भरत भूषण तिवारी और मो. फैज के हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर भव्य कैंडल मार्च निकाला गया। लोगों ने दोषियों पर कड़ी का#DarbhangaNews,#BiharJustice,#CandleMarch