spot_img

Darbhanga के बेनीपुर की सिकुड़ रहीं सड़कें, मोटे हो रहे अतिक्रमणकारी, पैदल भी निकलेंगे जाम लगा है…SDO Shambhu Nath Jha ने DeshajTimes.Com से कह दी बड़ी बात

spot_img
- Advertisement -

सतीश झा, बेनीपुर देशज टाइम्स। बेनीपुर-दरभंगा पथ के दोनों ओर अतिक्रमणकारियों के बढ़ते मनोबल के कारण आम लोगों का चलना दूभर हो गया है। पिछले दो दिनों से भरत चौक से आशापुर टावर चौक तक लगातार चल रहे जाम की स्थिति से आम लोगों को  स्थानीय प्रशासन के विरुद्ध नाराजगी बढ़ती जा रही है। लेकिन स्थानीय प्रशासन हाथ पर हाथ रखकर मूकदर्शक बना हुआ है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, नगर परिषद क्षेत्र के भरत चौक, बेनीपुर बाजार, हाट गाछी,आशापुर टावर चौक, मझौरा, धरौड़ा एवं बहेरा बाजार में अतिक्रमणकारियों का मनोबल इस कदर बढ़ा हुआ है कि मुख्य सड़क का दायरा दिनानुदिन सिकुड़ता जा रहा है। इससे आम लोगों को वाहनों के साथ-साथ पैदल चलने में भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

खासकर बेनीपुर के हटिया गाछी एवं आशापुर टावर चौक को अतिक्रमणकारियों ने इस तरह सड़क पर अपना  दुकान एवं ठेला, रिक्शा, टेंपो सहित अन्य वाहन लगाकर मटरगश्ती करते रहते हैं। आशापुर टावर चौक एवं हटिया गाछी के समीप शायद ही कोई दिन ऐसा होता है जब जाम में फंस कर आम लोगों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान की बेटी सीमा बनी DSP, भाजपा महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह और प्रथम हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. राजेश झा ने किया सम्मानित

और, इस जाम के कोप भाजन का शिकार न केवल आम नागरिक हो रहे हैं बल्कि स्कूली बच्चे, एंबुलेंस के साथ-साथ पदाधिकारी और राजनेता को भी इस जाम में फस कर मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।

अभी खासकर स्नातक स्तरीय परीक्षा संचालन को लेकर सड़क पर भीड़ भाड़ वैसे भी बढ़ी हुई है और जाम ने आम लोगों को मुसीबत दुगुनी कर दी है। ऐसी बात नहीं है कि इन अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई नहीं होती है ।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

समय-समय पर नगर परिषद एवं अंचल कार्यालय के संयुक्त अभियान में अतिक्रमणकारियों को उजाड़ कर सड़क से दूर किया जाता है। लेकिन, एक से दो सप्ताह बीतते बीतते पुनः वही जाम की स्थिति अतिक्रमण के कारण बनी रहती है।

इस संबंध में पूछने पर अनुमंडल पदाधिकारी शंभु नाथ झा ने देशज टाइम्स (DeshajTimes.com) को बताया कि अंचलाधिकारी एवं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है। जल्द अतिक्रमणकारियों एवं सड़क पर बेतरतीब वाहन लगाने वाले के बिरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में डेढ़ करोड़ की सोने की लूट का मास्टरमाइंड डॉक्टर! पुलिस ने दबोचा, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

Patna Gold Robbery: पटना के बोरिंग रोड स्थित गिन्नी ज्वेलर्स से 1.5 करोड़ रुपये के सोने की लूट के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक डॉक्टर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किय#PatnaGoldRobbery,#BiharCrime,#GinniJewelers

दरभंगा में भक्ति का सैलाब! केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ, उमड़ पड़े श्रद्धालु

Darbhanga News: दरभंगा के रहमगंज स्थित बाबा केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कथावाचक ने भगवान शिव की महिमा का अ#DarbhangaNews,#KedarnathShivale,#NavahYagya

बिहार में गर्मी का दौर जारी! समस्तीपुर में चढ़ा पारा, जानें पूसा कृषि विश्वविद्यालय का ताजा अपडेट

Bihar Weather: समस्तीपुर में गर्मी और उमस का प्रकोप जारी है। डॉ० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने 28 जून 2026 के लिए मौसम बुलेटिन जारी किया है, जिसमें अधिकत#BiharWeather,#SamastipurNews,#PusaMausam

दरभंगा में इंसाफ के लिए सड़क पर उतरे लोग, फैज- भरत -दो हत्याओं की गुत्थी सुलझाने की मांग! जाले में शांतिपूर्ण कैंडल मार्च!

Darbhanga News: दरभंगा के जाले में भोजपुर के समाजसेवी भरत भूषण तिवारी और मो. फैज के हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर भव्य कैंडल मार्च निकाला गया। लोगों ने दोषियों पर कड़ी का#DarbhangaNews,#BiharJustice,#CandleMarch